विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में जगह पक्की करने उतरेंगे प्रगनानंद, डी गुकेश भी लेंगे हिस्सा

Published: Wed, 03 Sep 2025 03:39 PM (IST)

समरकंद में फिडे ग्रैंड स्विस शतरंज टूर्नामेंट में भारत के ग्रैंडमास्टर आर. प्रगनानंद कैंडिडेट्स टूर्नामेंट 2026 में जगह बनाने के ...और पढ़ें

कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में जगह पक्की करने उतरेंगे प्रगनानंद, डी गुकेश भी लेंगे हिस्सा
कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में जगह पक्की करने उतरेंगे प्रगनानंद, डी गुकेश भी लेंगे हिस्सा

समरकंद, डिजिटल डेस्क। भारत के शीर्ष क्रम के ग्रैंडमास्टर आर प्रगनानंद बुधवार से शुरू हो रहे फिडे ग्रैंड स्विस शतरंज टूर्नामेंट में मजबूत दावेदारों से भिड़ेंगे। प्रगनानंद कड़े प्रतिद्वंद्वियों को मात देकर कैंडिडेट्स टूर्नामेंट 2026 में जगह पक्की करना चाहेंगे। इस टूर्नामेंट में ओपन और महिला वर्ग में शीर्ष दो खिलाड़ी कैंडिडेट्स में प्रवेश करेंगे।

प्रगनानंद ने 2025 के प्रदर्शन श्रेणी क्वालीफायर में अच्छी बढ़त हासिल कर ली है और कैंडिडेट्स में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है। कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में आठ प्रतियोगी शामिल हैं। अमेरिका के फाबियानो कारुआना भी 2024 में अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत पहले ही इसमें जगह बना चुके हैं।

उनके अलावा विश्व चैंपियन डी गुकेश कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में भाग लेंगे, लेकिन प्रगनानंद की संभावनाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा। प्रगनानंद 2025 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी नहीं होते, तो अर्जुन एरिगेसी भी कैंडिडेट्स की श्रेणी में जगह बनाने के और करीब होते, लेकिन अब एरिगेसी को खुद को योग्य दावेदार साबित करने के लिए कुछ और प्रतियोगिताएं खेलनी होंगी।

ओपन वर्ग में पी हरिकृष्णा, निहाल सरीन और प्रणव वेंकटेश जैसे कई अन्य भारतीय खिलाड़ी हैं, जिनसे इस टूर्नामेंट में अच्छे परिणामों की उम्मीद की जा सकती है।

महिला वर्ग में भारतीय चुनौती की अगुआई डी हरिका करेंगी जिनके साथ पिछले सत्र की विजेता आर वैशाली और वंतिका अग्रवाल भी होंगी। उद्घाटन समारोह बुधवार को होगा जिसके बाद ड्रॉ निकाला जाएगा और फिर पहला दौर गुरुवार को खेला होगा। 11 राउंड वाले इस टूर्नामेंट में ओपन वर्ग में कुल 625000 डालर (लगभग 5.50 करोड़ रुपये) और महिला वर्ग में 230000 डालर (लगभग 2.02 करोड़ रुपये) की पुरस्कार राशि मिलेगी।