Move to Jagran APP

पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत के पहले खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेलों की शुरुआत की

Khelo India University Games पीएम मोदी ने कहा कि अब भारत दुनिया के उन देशों की लीग में शामिल हो गया है जहां इस स्तर पर विश्वविद्यालय खेलों का आयोजन होता है।

By Sanjay SavernEdited By: Published: Sat, 22 Feb 2020 09:00 PM (IST)Updated: Sat, 22 Feb 2020 09:00 PM (IST)
पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत के पहले खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेलों की शुरुआत की
पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत के पहले खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेलों की शुरुआत की

कटक, प्रेट्र। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार देश के पहले खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेलों का उदघाटन किया। देश भर के 159 विश्वविद्यालयों के 3400 से अधिक खिलाड़ी 17 खेलों में अब अपना भाग्य आजमाएंगे। इन खेलों में रग्बी भी शामिल है।

loksabha election banner

पीएम मोदी ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिये खेलों के शुरुआत की घोषणा की और इसे उन्होंने इसे भारतीय खेलों के लिये ऐतिहासिक प बताया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यह देश की खेल क्रांति में अगला कदम साबित होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज ओडिशा में नया इतिहास बना है। भारत के इतिहास के पहले खेलो युवा विश्वविद्यालय खेलों की शुरुआत हो रही है। ये भारत के खेल इतिहास में ऐतिहासिक पड़ाव तो है ही भारत के खेलों के भविष्य के लिये भी एक बहुत बड़ा कदम है।

उन्होंने कहा कि अब भारत दुनिया के उन देशों की लीग में शामिल हो गया है जहां इस स्तर पर विश्वविद्यालय खेलों का आयोजन होता है। इस एतिहासिक मौके पर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, केंद्रीय खेल मंत्री कीरेन रीजीजू और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान भी मौजूद थे। भारत की महिला स्टार धाविका दुती चंद भी इन खेलों का हिस्सा हैं। वह मेजबान केआईआईटी विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगी।

दुतीचंद के अलावा जो अन्य प्रतिभाशाली खिलाड़ी इसमें भाग लेंगे उनमें मेंगलूर विश्वविद्यालय के त्रिकूद के एथलीट जय शाह, उनके साथी लंबी दौड़ के धाविक नरेंद्र प्रताप सिंह, पुणे विश्वविद्यालय की लंबी दूरी की धाविका कोमल जगदाले और आचार्य नागार्जुन विश्वविद्यालय की धाविका वाई ज्योति भी शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.