पारुल चौधरी ने 5000 मीटर दौड़ में फिर तोड़ा अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड
भारत की पारुल चौधरी ने फ्रांस में 'मीटिंग निकाया 2026' में महिलाओं की 5000 मीटर दौड़ में 15:04.26 मिनट का नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया और दूसरा स्थान हासिल किया।

पारुल चौधरी ने 5000 मीटर दौड़ में फिर तोड़ा अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड
HighLights
फ्रांस में ‘मीटिंग निकाया’ में पारुल चौधरी ने दूसरे स्थान के साथ अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड बेहतर किया
5000 मीटर दौड़ को 15 मिनट 4.26 सेकंड में पूरा कर दूसरा स्थान प्राप्त किया
स्पोर्ट्स डेस्क, डिजिटल डेस्क। भारत की पारुल चौधरी ने फ्रांस के नीस में आयोजित ‘मीटिंग निकाया 2026’ में महिलाओं की 5000 मीटर दौड़ में 15:04.26 मिनट का अपना नया सर्वश्रेष्ठ समय निकालते हुए अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड बेहतर किया और प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया।
यह भारतीय एथलीट इस दौड़ इथियोपिया की बेरेका सेनिया मोहम्मद के पीछे रहीं, जिन्होंने 15:03.85 मिनट के मीट रिकार्ड समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। फ्रांस की एलेसिया जार्बो ने 15:16.83 मिनट के अपने सीजन के सर्वश्रेष्ठ समय के साथ कांस्य पदक जीता।
पारुल की इस उपलब्धि पर एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) ने भी पोस्ट किया। इस प्रदर्शन के दम पर पारुल ने 5000 मीटर दौड़ में एसआई के एशियाई खेल 2026 के लिए क्वालीफाइंग मानक (15:36.58 मिनट) को पार कर लिया है। हांग्जो एशियाई खेलों की मौजूदा चैंपियन 31 वर्षीय पारुल के नाम 3000 मीटर स्टीपलचेज का भी राष्ट्रीय रिकार्ड भी दर्ज है। मीटिंग निकाया 2026 एथलेटिक्स सीजन में पारुल की दूसरी प्रतिस्पर्धी दौड़ थी, लेकिन 5000 मीटर की पहली दौड़ थी। उन्होंने चीन में शंघाई डायमंड लीग में 3000 मीटर स्टीपलचेज दौड़ में सातवें स्थान के साथ अपने सीजन की शुरुआत की थी।
🇮🇳🏃♀️ History rewritten!
— SAI Media (@Media_SAI) June 15, 2026
Parul Chaudhary blazes to a new National Record in the Women’s 5000m, clocking an incredible 15:04.26! 🔥
A remarkable display of endurance, determination, and excellence as she continues to raise the bar for Indian athletics on the global stage. 🌟… pic.twitter.com/dImZlx69pz
