विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Paris Paralympics 2024: छठे दिन खुला भारत का खाता, दीप्ति जीवनजी ने जीता ब्रॉन्‍ज; भारत के खाते में 16वां मेडल

Published: Tue, 03 Sep 2024 11:06 PM (IST)

Paris Paralympics 2024 पेरिस पैरालंपिक 2024 का आज छठा दिन है। पूरे दिन भारत के लिए पदकों का सूखा रहा। ...और पढ़ें

दीप्ति जीवनजी ने जीता कांस्‍य पदक। इमेज- सोशल मीडिया
दीप्ति जीवनजी ने जीता कांस्‍य पदक। इमेज- सोशल मीडिया

HighLights

  1. सिल्‍वर मेडल जीतने से चूकीं दीप्ति
  2. यूलिया शुलियार ने जीता गोल्‍ड मेडल
  3. भारत की झोली में अब तक आए 8 ब्रॉन्‍ज

 स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। पेरिस पैरालंपिक 2024 का आज छठा दिन है। पूरे दिन भारत के लिए पदकों का सूखा रहा। लेकिन रात में अच्‍छी खबर सामने आई। दीप्ति जीवनजी ने महिलाओं की 400 मीटर टी20 फाइनल में 55.82 सेकेंड के समय के साथ कांस्य पदक जीता।

मौजूदा विश्व चैंपियन दीप्ति सिल्‍वर मेडल जीतने के करीब थीं, लेकिन हीट के दौरान दीप्ति का विश्व रिकॉर्ड तोड़ने वाली तुर्की की आयसेल ओन्डर (55.23 सेकेंड) उनसे आगे निकल गईं। यूक्रेन की यूलिया शुलियार ने 55.16 सेकेंड का समय लेकर गोल्‍ड मेडल पर कब्‍जा जमाया।

दूसरी भारतीय एथलीट बनीं

  • दीप्ति जीवनजी अब प्रीति पाल के बाद पैरालंपिक खेलों में देश के लिए ट्रैक इवेंट में मेडल जीतने वाली दूसरी भारतीय एथलीट बनीं।
  • प्रीति ने महिलाओं की 100 मीटर टी35 और 200 मीटर टी35 में कांस्य पदक जीता था।
  • वह एक से ज्‍यादा पैरालंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला ट्रैक और फील्ड एथलीट बन गईं।
  • पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत ने अब तक 16 मेडल जीते हैं।
  • इनमें 3 गोल्‍ड मेडल, 5 सिल्‍वर मेडल और 8 ब्रॉन्‍ज मेडल शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: Paris Paralympics 2024: सुमित अंतिल का गोल्‍डन थ्रो, भारत के खाते में आया तीसरा स्‍वर्ण पदक

अभी मेडल टेली का हाल

16 मेडल के साथ ही भारत अब मेडल टेली में 18वें नंबर पर पहुंच गया है। 107 मेडल के साथ चीन अभी पहले, 57 पदक के साथ ग्रेट ब्रिटेन दूसरे, 50 मेडल के साथ अमेरिका तीसरे, 44 पदक के साथ ब्राजील चौथे और 37 मेडल के साथ फ्रांस 5वें पायदान पर है।

ये भी पढ़ें: Paris Paralympics 2024: गूगल ने खास अंदाज में सेलिब्रेट किया पैरालंपिक, व्हीलचेयर टेनिस का Doodle बनाया; जानें इसके बारे में