Para Asian Games: ट्रैक एंड फील्ड में भारतीय एथलीटों का दबदबा, चीन के बाद भारत बना एशिया का दूसरा नया सुल्तान
भारतीय खिलाड़ियों का एथलेटिक्स में शानदार प्रदर्शन रहा। भारत ने एथलेटिक्स में चाइना के बाद सबसे ज्यादा 65 मेडल जीते।
-1792774348256_m.webp)
भारतीय एथलेटिक्स खिलाड़ी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। आइची-नागोया पैरा एशियाई खेलों में भारत के रिकार्डतोड़ 114 पदकों के प्रदर्शन में सबसे बड़ा योगदान ट्रैक एंड फील्ड खिलाड़ियों का रहा, जिन्होंने शुक्रवार को चार स्वर्ण पदक समेत कुल 13 पदक जीते।
इन खेलों में एथलेटिक्स में भारत चीन के बाद दूसरे स्थान पर रहा और उसके नाम 22 स्वर्ण, 19 रजत और 24 कांस्य पदक रहे। ये 2023 में हांगझू में मिले 53 पदकों से 12 अधिक हैं।
चीन के बाद दूसरे स्थान पर रहा भारत
चीन 98 पदकों (54 स्वर्ण, 24 रजत, 20 कांस्य) के साथ पहले स्थान पर रहा। उज्बेकिस्तान 64 पदकों (20 स्वर्ण, 21 रजत, 23 कांस्य) के साथ तीसरे और मेजबान जापान 51 पदकों (19 स्वर्ण, 18 रजत, 14 कांस्य) के साथ चौथे स्थान पर रहा।
भारत के 62 सदस्यीय दल ने अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। सुमित अंतिल ने पुरुषों की संयुक्त एफ42-44/61-64 भाला फेंक स्पर्धा में 72.46 मीटर के प्रयास के साथ स्वर्ण जीतकर अपने खिताब का बचाव किया।
मौजूदा विश्व चैंपियन और विश्व रिकार्ड धारक सुमित ने 2020 और 2024 पैरालिंपिक में भी स्वर्ण जीते थे। भारत ने इस स्पर्धा में तीनों पदक हासिल किए। महेंद्र गुर्जर ने 59.03 मीटर के साथ रजत और संदीप संजय सरगर ने 64.48 मीटर के साथ कांस्य जीता। संयुक्त वर्ग में रैंकिंग तय करने वाले रजा अंकों के आधार पर गुर्जर को सरगर से ऊपर रखा गया।
प्रणव ने जीता दूसरा गोल्ड
प्रणव सूरमा ने पुरुषों की क्लब थ्रो एफ51 स्पर्धा में 32.87 मीटर के गेम्स रिकार्ड के साथ स्वर्ण जीतकर अपना खिताब बरकरार रखा। धर्मवीर ने इसी स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। संदीप ने पुरुषों की 400 मीटर टी64 दौड़ में 52.28 सेकेंड के विश्व रिकार्ड समय के साथ समय के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया।
अजय कुमार ने 53.61 सेकेंड के समय के साथ कांस्य जीता। हनी ने पुरुषों की भाला फेंक एफ37/38 स्पर्धा में 60.49 मीटर के विश्व रिकार्ड प्रयास से स्वर्ण अपने नाम किया।
वहीं निमिषा चक्कुंगलपरम्बिल ने महिलाओं की लंबी कूद टी47 में 5.37 मीटर के प्रयास से रजत पदक जीता। पुरुषों की 1500 मीटर टी46 दौड़ में परमोद बिजारनिया ने 4:09.65 मिनट के समय के साथ रजत पदक जीता।
यह भी पढ़ें- IND vs NZ: भारतीय टीम ने किया ईशान किशन के रिप्लेसमेंट का एलान, 21 साल के युवा की लगी लॉटरी
यह भी पढ़ें- 11 साल के बल्लेबाज ने एक ही दिन में ठोक दिए नाबाद 512 रन, भारतीय क्रिकेट को मिला 'कबीर सिंह'
