विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नीरज चोपड़ा लेंगे दोहा डायमंड लीग में हिस्सा, 16 मई से होगी शुरुआत

By Agency Edited By: Umesh Kumar
Published: Sun, 11 May 2025 11:08 PM (IST)

स्टार भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा 16 मई को प्रतिष्ठित डायमंड लीग प्रतियोगिता के दोहा चरण में तीन अन्य ...और पढ़ें

नीरज चोपड़ा दोहा डायमंड लीग में हिस्सा लेंगे। फाइल फोटो
नीरज चोपड़ा दोहा डायमंड लीग में हिस्सा लेंगे। फाइल फोटो

HighLights

  1. दोहा डायमंड लीग में हिस्सा लेंगे नीरज चोपड़ा
  2. जेना भी लेंगे हिस्सा
  3. तीन भारतीय खिलाड़ी लेंगे टूर्नामेंट में हिस्सा

 दोहा, प्रेट्र। स्टार भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा 16 मई को प्रतिष्ठित डायमंड लीग प्रतियोगिता के दोहा चरण में तीन अन्य हमवतन खिलाड़ियों के साथ हिस्सा लेंगे। यह किसी डायमंड लीग प्रतियोगिता में भारत के सबसे अधिक प्रतिभागी हैं। यहां 2023 (88.67 मीटर) में खिताब जीतने और 2024 (88.36 मीटर) में दूसरे स्थान पर रहे नीरज पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में किशोर जेना के साथ हिस्सा लेंगे।

जेना ने 2024 में भी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था और 76.31 मीटर के थ्रो के साथ नौवें स्थान पर रहे थे। पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में कई स्टार खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जिसमें दो बार के विश्व चैंपियन और पेरिस ओलंपिक के कांस्य विजेता ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स, 2024 के विजेता चेक गणराज्य के जेकब वाडलेच, जर्मनी के जूलियन वेबर और मैक्स डेहनिंग, कीनियर के जूलियस येगो और जापान के रोडरिक जेनकी डीन जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अन्य दो भारतीय राष्ट्रीय रिकार्ड धारक गुलवीर सिंह हैं, जो पुरुषों की 5000 मीटर दौड़ में डायमंड लीग में पदार्पण कर रहे हैं। पारुल चौधरी महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज में भाग ले रही हैं। इस स्पर्धा में वह राष्ट्रीय रिकार्ड धारक हैं।