विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Neeraj Chopra ने रचा इतिहास, वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाले बने पहले भारतीय एथलीट

By Shubham MishraEdited By: Shubham Mishra
Published: Mon, 28 Aug 2023 01:18 AM (IST)

भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा ने इतिहास रच दिया है। नीरज वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाले भारत के ...और पढ़ें

Neeraj Chopra ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है।
Neeraj Chopra ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है।

HighLights

  1. नीरज चोपड़ा बने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट।
  2. फाइनल में नीरज ने फेंका 88.17 मीटर का ऐतिहासिक थ्रो।
  3. पाकिस्तान के अरशद नदीम को करना पड़ा सिल्वर मेडल से संतोष

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा ने इतिहास रच दिया है। नीरज वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाले भारत के पहले एथलीट बन गए हैं। नीरज ने फाइनल मुकाबले में 88.17 मीटर का थ्रो फेंकते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। पाकिस्तान के अरशद नदीम दूसरे स्थान पर रहे और उनको सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा।

नीरज ने रचा इतिहास

नीरज चोपड़ा के लिए फाइनल मुकाबले की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उनका प्रयास फाउल रहा। हालांकि, इसके बाद दूसरे प्रयस में हरियाणा के लाल ने अपना कमाल दिखाते हुए जैवलिन को 88.17 मीटर दूर फेंका और नंबर वन की पोजीशन हासिल कर ली। तीसरे प्रयास में नीरज ने 86.33 मीटर दूर थ्रो फेंका, तो चौथे अटेम्पट में भारतीय एथलीट ने भाला को 84.64 मीटर दूर थ्रो किया। हालांकि, नीरज के हाथ से छूटा उनका दूसरा थ्रो ही भारत के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ और वह गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाने में सफल रहे।

पाकिस्तान से मिली कड़ी टक्कर

नीरज चोपड़ा को वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान के अरशद नदीम से कड़ी टक्कर मिली। अरशद ने अपने तीसरे प्रयास में 87.82 मीटर का थ्रो फेंकते हुए एकबार को भारतीय फैन्स की सांसें अटका दी थीं, लेकिन वह नीरज के 88.17 मीटर के थ्रो को पार नहीं कर सके।

क्वालिफिकेशन राउंड में एक थ्रो से किया था कमाल

वर्ल्ड चैंपियनशिप के क्वालिफिकेशन राउंड में नीरज चोपड़ा का प्रदर्शन उम्दा रहा था। नीरज ने पहले ही प्रयास में जैवलिन को 88.77 मीटर दूर फेंकते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली थी। वहीं, इसी थ्रो के दम पर नीरज ने साल 2024 में होने वाले पेरिस ओलंपिक का टिकट भी हासिल कर लिया था। पेरिस ओलंपिक में सीट बुक करने के लिए क्वालिफिकेशन मार्क 85.50 मीटर था, जिसको नीरज ने आसानी से पार कर लिया था।

आखिरी बार करना पड़ा था सिल्वर से संतोष

साल 2022 में वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा था। नीरज ने 88.13 मीटर दूर थ्रो फेंका था, लेकिन वह अपने विपक्षी खिलाड़ी ने 90 मीटर का थ्रो फेंकते हुए गोल्ड मेडल को अपने नाम कर लिया था। बता दें कि नीरज के करियर का बेस्ट थ्रो स्टॉकहोम में हुई डायमंड लीग में आया था। जहां भारतीय एथलीट ने 89.94 मीटर का थ्रो फेंकते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया था।