Move to Jagran APP

सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप: साक्षी मलिक हारीं, संगीता व सत्यव्रत ने जीता सोना

चैंपियनशिप का दूसरा दिन हरियाणा के पहलवानों के नाम रहा। संगीता फोगाट और सत्यव्रत ने सुनहरा दांव लगाया जबकि गीता फोगाट को चांदी व दिव्या काकरान को कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ा। दूसरे दिन हरियाणा और रेलवे के पहलवानों की धूम रही।

By Viplove KumarEdited By: Published: Fri, 12 Nov 2021 11:08 PM (IST)Updated: Fri, 12 Nov 2021 11:08 PM (IST)
सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप: साक्षी मलिक हारीं, संगीता व सत्यव्रत ने जीता सोना
सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप: साक्षी मलिक हारीं (फोटो ट्विटर पेज)

जागरण संवाददाता, गोंडा। 66वीं पुरुष व 24वीं महिला सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में धुरंधरों का दांव जारी है। चैंपियनशिप में फोगाट बहनों पर सबकी नजर बनी हुई है। वहीं भारत पहला ओलिंपिक मेडल दिलाने वाली साक्षी मलिक पर भी ध्यान लगा था। चैंपियनशिप का दूसरा दिन हरियाणा के पहलवानों के नाम रहा। संगीता फोगाट और सत्यव्रत ने सुनहरा दांव लगाया, जबकि गीता फोगाट को चांदी व दिव्या काकरान को कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ा। दूसरे दिन हरियाणा और रेलवे के पहलवानों की धूम रही।

loksabha election banner

रियो ओलिंपिक कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक शुरुआती राउंड में ही हारकर बाहर हो गईं। उनके पति सत्यव्रत कादियान ने महाराष्ट्र के हषवर्धन को हराकर स्वर्ण पदक जीता। दंगल गर्ल के नाम से मशहूर गीता फोगाट को चांदी से ही संतोष करना पड़ा, जबकि संगीता फोगाट ने दिल्ली की रितुरानी को हराकर स्वर्ण पदक जीता। दिव्या काकरान को कांस्य पदक मिला।

T20 world cup 2021 के फाइनल में इरास्मस और केटलबर्ग होंगे मैदानी अंपायर, रविवार को होगा मुकाबला

भारतीय कुश्ती संघ के सहायक सचिव विनोद तोमर ने बताया कि दूसरे दिन के मुकाबले में हरियाणा 188 अंक के साथ पहले, रेलवे 147 अंक के साथ दूसरे और दिल्ली 112 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहा। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को हरियाणा ने तीन स्वर्ण, तीन रजत, दो कांस्य सहित आठ पदक जीते।

रेलवे ने चार स्वर्ण, तीन कांस्य, सेना ने एक स्वर्ण, एक रजत, दो कांस्य, पंजाब एक स्वर्ण, एक रजत, एक कांस्य पदक जीता। इसी तरह दिल्ली ने एक स्वर्ण, एक रजत, एक कांस्य, मध्य प्रदेश ने एक स्वर्ण, एक कांस्य, महाराष्ट्र ने दो रजत, चार कांस्य, चंडीगढ़ ने एक रजत, उत्तर प्रदेश ने दो कांस्य, उत्तराखंड और राजस्थान ने एक-एक कांस्य पदक जीता।

ICC नाकआउट में न्यूजीलैंड को कभी आस्ट्रेलिया के खिलाफ नहीं मिली जीत, क्या कीवी टीम बदल पाएगी इतिहास


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.