विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चोट के कारण मीराबाई चानू नहीं कर पाईं 'डेब्यू', ज्ञानेश्वरी यादव को मिला 8वां स्थान  

Published: Fri, 30 Oct 2026 11:43 AM (IST)

राष्ट्रमंडल खेलों की रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव ने आईडब्ल्यूएफ विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप में महिलाओं के 53 किलोग्राम वर्ग में ...और पढ़ें

मीराबाई चानू ने चोट के कारण लिया नाम वापस

मीराबाई चानू ने चोट के कारण लिया नाम वापस 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

पीटीआई, निंगबो (चीन): राष्ट्रमंडल खेलों की रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव ने गुरुवार को आईडब्ल्यूएफ विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप में महिलाओं के 53 किलोग्राम वर्ग में आठवां स्थान हासिल किया, जबकि स्टार भारतीय भारोत्तोलक मीराबाई चानू पीठ की समस्या के कारण प्रतियोगिता से हट गईं।

छत्तीसगढ़ की 23 वर्षीय ज्ञानेश्वरी ने कुल 198 किलोग्राम (88 और 110 किलोग्राम) भार उठाकर ग्रुप सी में शीर्ष स्थान हासिल किया। वह ग्रुप बी और ए में प्रतिस्पर्धा कर रही कई भारोत्तोलकों से आगे रही।

नहीं हो पाया डेब्यू

चानू 53 किलोग्राम वर्ग में पदार्पण करने वाली थीं। उन्हें 200 किलोग्राम के कुल भार के साथ ग्रुप बी में रखा गया था, लेकिन पीठ दर्द के कारण उन्होंने प्रतियोगिता से नाम वापस ले लिया। चीन की झांग हैकिन ने 221 किलोग्राम (98 और 123 किलोग्राम) के प्रयास से स्वर्ण पदक जीता। अमेरिका की एलेनोर उलरे ने 220 किलोग्राम (98 और 122 किलोग्राम) वजन उठाकर रजत पदक, जबकि उत्तर कोरिया की सो ह्योन किम ने कुल 214 किलोग्राम (91 और 123 किलोग्राम) वजन उठाकर कांस्य पदक जीता।

चानू कर रही हैं कड़ी मेहनत

स्नैच में सात खिलाड़ियों ने 90 किलोग्राम या उससे अधिक वजन उठाया। यह ऐसा लक्ष्य है जिसे हासिल करने के लिए चानू छह साल से अधिक समय से प्रयासरत हैं। विश्व चैंपियनशिप में ग्रुप ए में वे भारोत्तोलक शामिल होते हैं जिनका घोषित कुल भार सबसे अधिक होता है जबकि ग्रुप बी, सी और डी में वजन के घटते क्रम के अनुसार खिलाड़ियों को रखा जाता है।

यह भी पढ़ें- Asian Games 2026: मीराबाई चानू ने जीता पहला पदक, निशानेबाजों ने जारी रखा चमकीला प्रदर्शन, वुशु में रोशिबिना ने जगाईं गोल्डन उम्मीदें

यह भी पढ़ें- 'इस पदक से सारा दबाव हट गया', 12 साल बाद मेहनत लाई रंग तो मीराबाई चानू के सिर से उतर गया वजन; जमकर बयां की खुशी