यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Commonwealth Championship: एक साल बाद वापसी करेंगी मीराबाई चानू, राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में मेडल जीतने पर हैं नजरें
मीराबाई चानू अहमदाबाद में राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में घरेलू चुनौती का नेतृत्व करेंगी। एक साल बाद प्रतिस्पर्धी मुकाबले में वापसी कर ...और पढ़ें

HighLights
- एक साल बाद वापसी करेंगी मीराबाई चानू
- मीराबाई चानू अहमदाबाद में राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में घरेलू चुनौती की अगुआई करेंगी
- दो राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीत चुकी हैं मीराबाई चानू
अहमदाबाद, डिजिटल डेस्क। टोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता भारोत्तोलक मीराबाई चानू सोमवार से अहमदाबाद में राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में घरेलू चुनौती की अगुआई करेंगी। इस चैंपियनशिप में चानू एक साल के अंतराल के बाद किसी प्रतिस्पर्धी मुकाबले में वापसी करेंगी।
हाल के वर्षों में चोटों से जूझती रहीं चानू पिछली बार गत साल अगस्त में पेरिस ओ¨लपिक में खेली थीं, जिसमें वह एक किलोग्राम से पोडियम स्थान से चूक गई थीं। 31 वर्षीय मीराबाई ने 2028 लास एंजिलिस ओलंपिक के लिए नए ओलंपिक भार वर्ग लागू होने के बाद 49 किग्रा से 48 किग्रा में जाने का फैसला किया है।
वह 48 किग्रा भार वर्ग में अपना विश्व चैंपियनशिप खिताब और दो राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीत चुकी हैं, लेकिन 2018 के बाद से उन्होंने इस भार वर्ग में प्रतिस्पर्धा नहीं की है। ऐसे में वजन को नियंत्रित करना एक चुनौती होगी और चानू ने खुद इसे स्वीकार किया है।
चानू ने शनिवार को कहा है कि वह राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में पूरी ताकत नहीं झोंकेंगी, क्योंकि वह विश्व चैंपियनशिप की तैयारी कर रही हैं और उनका सबसे बड़ा लक्ष्य एशियाई खेल भी हैं, जहां वह विश्व रिकार्ड तोड़ना चाहेंगी। फिलहाल चानू मुख्य राष्ट्रीय कोच विजय शर्मा के साथ अपनी तकनीक पर काम रही हैं।
चैंपियनशिप में भारतीय भारोत्तोलकों से अधिक पदकों की उम्मीद है। भारत ने पिछली बार 2023 में चैंपियनशिप की मेजबानी करते हुए 20 पदकों के साथ शानदार प्रदर्शन किया था। इस बार भी रजत पदक विजेता बिंदियारानी देवी, कांस्य पदक विजेता हर¨जदर कौर और लवप्रीत सिंह सहित कई राष्ट्रमंडल पदक विजेता भारत की पदक तालिका में इजाफा करना चाहेंगे।
