विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

APL 2026: माइटी मराठाज ने तोड़ा हार का क्रम, चोला चीफ्स को मात देकर की शानदार वापसी

Published: Sun, 11 Oct 2026 12:00 PM (GMT+05:30)

शुरुआती हार के बाद माइटी मराठाज ने आर्चरी प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन में चोला चीफ्स को 6-0 से हराकर ...और पढ़ें

माइटी मराठाज की शानदार वापसी

माइटी मराठाज की शानदार वापसी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली: शुरुआती दोनों मुकाबलों में हार का सामना करने वाली माइटी मराठाज की टीम ने शनिवार को शानदार वापसी करते हुए आर्चरी प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन में चोला चीफ्स को एकतरफा मुकाबले में 6-0 से हरा दिया।

मराठाज ने बिना एक भी सेट गंवाए यह जीत हासिल की और टूर्नामेंट में अपना खाता खोला। माइक श्लोएसर के नेतृत्व और समय के दबाव में धीरज बोम्मादेवरा के शानदार प्रदर्शन की बदौलत टीम ने यह सफलता हासिल की।

चीफ्स की दूसरी हार

वहीं, चोला चीफ्स को तीन मुकाबलों में दूसरी हार का सामना करना पड़ा। मिस्टर परफेक्ट के नाम से मशहूर श्लोएसर ने अपने नाम के अनुरूप प्रदर्शन किया। उन्होंने माइटी मराठाज की ओर से सभी छह तीरों से 10-10 अंक हासिल किए। चोला चीफ्स ने दूसरे दिन अपनाई गई अपनी रणनीति को जारी रखते हुए पहले सेट की शुरुआत में अपने कंपाउंड तीरंदाजों से लगातार तीर चलवाए।

 

चिकिता नहीं दिखा सकीं दम

हालांकि, चिकिता तनीपार्थी के दो तीरों से नौ-नौ अंक मिलने के कारण टीम प्रतिद्वंद्वी पर अपेक्षित दबाव नहीं बना सकी। मराठाज के रिकर्व तीरंदाजों ने दो बार आठ अंक हासिल किए।