विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ISSF World Cup: मनु भाकर और सम्राट ने जीता रजत पदक, भारत विश्व कप में मेडल टैली में दूसरे स्थान पर रहा

Published: Sun, 31 May 2026 01:12 PM (IST)

भारतीय निशानेबाज मनु भाकर और सम्राट राणा ने आईएसएसएफ विश्व कप में 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा में ...और पढ़ें

ISSF World Cup: मनु भाकर और सम्राट ने जीता रजत पदक

ISSF World Cup: मनु भाकर और सम्राट ने जीता रजत पदक

डिजिटल डेस्क, जागरण दिल्ली। भारतीय निशानेबाज मनु भाकर और सम्राट राणा ने शनिवार को आईएसएसएफ विश्व कप में 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता। ओलिंपिक पदक विजेता मनु और राणा की जोड़ी ने फाइनल में 483.6 का स्कोर करके भारत के लिए पोडियम पर जगह पक्की की।

चीन के कियानक्सुन याओ और काई हू ने कुल 483.9 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता जबकि चीन के ही शेन यियाओ और बू शुआईहांग ने 418.0 के स्कोर के साथ कांस्य पदक से संतोष किया। भारतीय जोड़ी 582 के कुल स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रहकर पदक दौर के लिए क्वालीफाई किया। दो ओलिंपिक पदक विजेता मनु ने 292-12 एक्स का, जबकि मौजूदा विश्व चैंपियन सम्राट ने 290-9 एक्स का स्कोर किया।

इससे वे यियाओ और शुआईहांग की चीनी जोड़ी से ठीक पीछे रहे जिन्होंने 584 के स्कोर के साथ क्वालीफायर में शीर्ष स्थान हासिल किया था। इसी स्पर्धा में अन्य भारतीय प्रतिभागियों सुरुचि इंदर सिंह और श्रवण कुमार ने कुल 575 के स्कोर के साथ 10वां स्थान हासिल किया। 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम स्पर्धा में इलावेनिल वलारिवन और अर्जुन बबूता 14वें स्थान पर रहे जबकि आर्या बोस और तुषार साहू माने 16वें स्थान पर रहे।

यह भी पढ़ें- मनु भाकर तीन स्पर्धाओं में लेंगी हिस्सा, NRAI ने म्यूनिख विश्व कप के लिए 22 सदस्यीय टीम की घोषणा की

यह भी पढ़ें- ओलिंपिक पदक विजेता मनु भाकर से अनुचित सवाल पूछने का मामला गर्माया, खेल मंत्री से की शिकायत