Asian Games: वीमंस हेप्टाथलन में स्वप्ना बर्मन ने जीता गोल्ड
इंडोनेशिया के जकार्ता में खेले जा रहे एशियन गेम्स का आज 11वां दिन है।
जकार्ता, जेएनएन। एशियन गेम्स-2018 में आज 11वां दिन है। भारत ने एशियन गेम्स के 11वें अपना 11 गोल्ड मेडल जीत लिया है। अपरिंदर के बाद स्वप्ना बर्मन ने भारत को 11वां मेडल दिला दिया है. स्वप्ना ने हेप्टाथलन 800 मीटर की रेस को 2.21.13 में करके 808 अंक हासिल किए और सात अलग अलग इवेंट में कुल 6 हजार अंकों के साथ के साथ गोल्ड पर कब्जा जमा लिया।
बुधवार को भारत को पहला गोल्ड मेडल अरपिंदर सिंह ने ट्रिपल जंप में दिलाया। अरपिंदर ने 16.77 मीटर की जंप लगाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
वह फाइनल में अच्छी शुरुआत नहीं कर पाए और पहले प्रयास में फाउल कर बैठे। लेकिन दूसरी बार में उन्होंने 16.58 मीटर की छलांग लगाई। तीसरे प्रयास में अरपिंदर ने दमदार प्रदर्शन किया और 16.77 मीटर की दूरी तय की।
Congratualtions Arpinder Singh for #GoldMedal 🥇#ArpinderSingh has bagged gold in men’s triple jump, his winning jump was 16.77m.#IndiaatAsiangames2018 #EnergyofAsia pic.twitter.com/YetF6Z68Es — Doordarshan Sports (@ddsportschannel) August 29, 2018
इस प्रयास के बाद हालांकि दो प्रयास बचे हुए थे लेकिन बाकी प्रतिस्पर्धियों की छलांग से लग गया था कि अरपिंदर स्वर्ण अपने नाम कर लेंगे। अगले प्रयास में उन्होंने 16.08 मीटर की छलांग लगाई। चौथे एवं पांचवें प्रयास में फाउल कर बैठे लेकिन कोई भी खिलाड़ी उनकी 16.77 मीटर की छलांग से आगे नहीं निकल पाया।
200 मीटर रेस में दुती को सिल्वर
महिला 200 मीटर में भारत की स्टार एथलीट दुती चंद ने सिल्वर पदक हासिल किया। दुती चंद ने 23.20 सेकंड का समय लेकर भारत को एक और सिल्वर मेडल दिलाया। बहरीन की ओडीओंग 22.96 सेकंड के साथ गोल्ड मेडल जीत लिया।
शरत कमल और मनिका बत्रा की जोड़ी ने दिलाया दिन का पहला पदक
टेबल टेनिस में शरत कमल और मनिका बत्रा ने कांस्य पदक हासिल किया हालांकि इन दोनों स्टार खिलाड़ियों से गोल्ड की उम्मीद थी लेकिन चीन की सुन और वांग की जोड़ी ने उन्हें सेमीफाइनल में ही हरा कर उनका ये सपना तोड़ दिया। भारतीय टीम ने यह मुकाबला 3-1 से गंवाया। वैसे बुधवार को यह भारत के नाम पहला पदक है। अब भारत के पदकों की संख्या 51 हो गई है।
विकास ने पक्का किया पदक
भारतीय मुक्केबाज विकास कृष्ण ने पुरुषों की 75 किलोग्राम मिडलवेट स्पर्धा के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। इस जीत के साथ विकास ने इस स्पर्धा में अपने लिए एक पदक पक्का कर लिया है। सेमीफाइनल में उनका सामना कजाकिस्तान के अबिलखान अमानकुल से होगा। विकास ने क्वार्टर फाइनल में हुए संघर्षपूर्ण मुकाबले में चीन के मुक्केबाज तांगलातिहान तोहेता को 3-2 से हराया।
अमित ने पक्का किया मेडल
बॉक्सर अमित पंघाल ने उत्तर कोरियाई बॉक्सर किम जांग रियांग को 5-0 से हराकर किया सेमीफाइनल में प्रवेश किया। अमित ने इस जीत के साथ ही मेडल भी पक्का किया।
बॉक्सर सरजुबाला को मिली मात
भारतीय महिला मुक्केबाज सरजुबाला देवी को 51 किलोग्राम फ्लाइवेट स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा।
स्क्वैश महिला टीम इवेंट
भारतीय महिला स्क्वैश टीम ने ग्रुप स्तर में खेले गए मैच में जीत हासिल की। पूल-बी में भारत ने चीन को 3-0 से हराया। भारतीय टीम में जोशना चिनप्पा, दीपिका पल्लीकल, सुनयना और तन्वी खन्ना शामिल हैं।
प्री-क्वार्टर फाइनल में हारे अमलराज-मधुरिका
भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी अमलराज एंथोनी और मधुरिका पाटकर की जोड़ी को 18वें एशियाई खेलों में बुधवार को मिश्रित युगल स्पर्धा से बाहर होना पड़ा।
कयाक युगल-1000 मीटर के सेमीफाइनल में भारत
भारत के नाओचा सिंह और चिंग सिंह की भारतीय जोड़ी ने 18वें एशियाई खेलों में 11वें दिन बुधवार को नौकायन में पुरुषों की कयाक युगल-1000 मीटर स्पर्धा के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। नाओचा और चिंग की जोड़ी को इस स्पर्धा की अंतिम सूची में 11वां स्थान हासिल हुआ।
भारतीय जोड़ी ने हीट-1 में तीन मिनट और 53.449 सेकेंड का समय लेकर स्पर्धा को पूरा करते हुए छठा स्थान हासिल किया था।