एशियन गेम्स 2018: भारत ने जीता चौथा पदक, निशानेबाजी में लक्ष्य ने हासिल किया सिल्वर मेडल
भारतीय निशानेबाज लक्ष्य ने मेंस ट्रैंप इवेंट में सिल्वर पदक हासिल किया।
नई दिल्ली, जेएनएन। एशियन गेम्स 2018 में सोमवार को भारत ने एक और पदक जीता। भारतीय निशानेबाज लक्ष्य ने मेंस ट्रैंप इवेंट में सिल्वर पदक हासिल किया। लक्ष्य ने कुल 50 शॉट्स में 43 सटीक निशाने लगाए। इस स्पर्धा की स्वर्ण चीनी ताइपे के कुंपी यांग ने जीता। उन्होंने 48 का स्कोर किया। कांस्य पदक दक्षिण कोरिया के अहन डाएमयोंग के नाम रहा, जिन्होंने 30 का स्कोर किया।
निशानेबाजी में मानवजीत संधू भी पदक की रेस में थे लेकिन अंतिम समय में खराब प्रदर्शन के कारण वह बाहर हो गए। लेकिन लक्ष्य ने अंत तक हार नहीं मानी और रजत पदक हासिल किया।
लक्ष्य का🥈पे सटीक निशाना।
19 yr old shooter Lakshya Sheoran on his #AsianGames debut has shown impeccable concentration to win silver medal in Men's Trap Shooting at #AsianGames2018. Young champions like Lakshya r the torchbearers of our sporting future. Take a bow young champ! pic.twitter.com/aVcyEqDKD3 — Rajyavardhan Rathore (@Ra_THORe) August 20, 2018
Another Silver. Congratulations
Lakshay for winning silver medal. Wonderful composure and skills. #AsianGames2018 pic.twitter.com/EXC7MX7smn
— Virender Sehwag (@virendersehwag) August 20, 2018
निशानेबाजी में यह भारत का तीसरा पदक है। दीपक कुमार ने 10 मीटर एयर रायफल में सिल्वर हासिल किया था, वहीं इससे पहले अपूर्वी चंदेला और रवि की जोड़ी को कांस्य पदक मिला था
क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें