एशियन गेम्स 2026: कंपाउंड तीरंदाजी में भारत की बेटियों का कमाल, चीन को हराकर जीता गोल्ड
ज्योति, पृथिका और चिकिता की तिकड़ी ने फाइनल में बेहतरीन निशानेबाजी कर भारत को यह महत्वपूर्ण जीत दिलाई।

एशियन गेम्स 2026: तीरंदाजी में भारत की बेटियों ने चीन को हराकर जीता गोल्ड (फोटो- एक्स)
HighLights
भारतीय आर्चरी संघ और खेल मंत्रालय ने खिलाड़ियों को बधाई दी है
भारत ने एशियन गेम्स में अब तक 53 पदक अपने नाम कर लिए हैं
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कंपाउंड आर्चरी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के लिए सातवां स्वर्ण पदक जीत लिया है। इसी के साथ भारत ने एशियन गेम्स में अब तक 53 पदक अपने नाम कर लिए हैं।
ज्योति, पृथिका और चिकिता की तिकड़ी ने फाइनल में बेहतरीन निशानेबाजी कर भारत को यह महत्वपूर्ण जीत दिलाई।
मुकाबले में भारतीय तिकड़ी ने लगातार सटीक शॉट्स लगाकर विपक्षी टीम को पीछे छोड़ दिया। तीनों खिलाड़ियों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, जिससे भारत की स्वर्ण पदक संख्या सात हो गई।
ज्योति, पृथिका और चिकिता ने टीम इवेंट में शानदार तालमेल दिखाया। उनके इस प्रदर्शन से भारतीय आर्चरी टीम को बड़ा मनोबल मिला है। यह जीत एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए खुशखबरी लेकर आई है।
भारतीय आर्चरी संघ और खेल मंत्रालय ने खिलाड़ियों को बधाई दी है। सोशल मीडिया पर भी फैन्स ने तीनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।
भारतीय महिलाओं ने वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की
चिकिता तनिपार्थी, पृथिका प्रदीप और ज्योति सुरेखा वेन्नम की तिकड़ी ने भारत को सोना दिलाया है। चौथे राउंड के पहले रोटेशन में चीन का प्रदर्शन खराब रहा (10, 9, 9), जबकि भारत ने शानदार जवाब देते हुए 10, 10, 10 का स्कोर किया। दूसरे राउंड में चीन ने भले ही परफेक्ट 30/30 का स्कोर किया, लेकिन भारत पहले ही काफी बड़ी बढ़त बना चुका था। भारतीय तिकड़ी ने दूसरे रोटेशन में 10, 10, 10 का स्कोर करके गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
चीन को 238-234 के अंतर से करारी शिकस्त दी
भारत ने फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप-सीडेड चीन को हराकर अपना कंपाउंड महिला टीम का खिताब बरकरार रखा और गोल्ड मेडल जीता। चिकिता तनिपार्थी, पृथिका प्रदीप और ज्योति सुरेखा वेन्नम ने दबाव में भी अपना संयम बनाए रखा, शुरुआत में ही अच्छी लय हासिल की और अंत तक अपनी बढ़त कायम रखी। डिफेंडिंग चैंपियंस का एक और शानदार प्रदर्शन, जिसके साथ उन्होंने एक बार फिर टॉप स्थान हासिल किया।
