विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Anant Ambani Radhika Merchant Wedding: मुंबई पहुंचे WWE रेसलर John Cena, एयरपोर्ट पर इस खास लुक में आए नजर; VIDEO

Published: Fri, 12 Jul 2024 02:42 PM (IST)

अनंत अंबानी और राधिका की शादी में शामिल होने के लिए देश ही नहीं विदेश से भी मेहमान आ रहे ...और पढ़ें

अनंत-राधिकी की शादी समारोह के लिए मुंबई पहुंचे John Cena
अनंत-राधिकी की शादी समारोह के लिए मुंबई पहुंचे John Cena

HighLights

  1. अनंत-राधिका की शादी में पहुंचे WWE रेसलर जॉन सीना
  2. अनंत-राधिका आज यानी 12 जुलाई को शादी के पवित्र बंधन में बंधेंगे
  3. जॉन सीना के अलावा शादी समारोह में किम कार्दशियन, माइक टायसन भी पहुंचेंगे

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट शादी के पवित्र बंधन में आज बंधने जा रहे हैं। उनकी शादी में कई हस्तियां नजर आने वाली है। इस बीच न्यूज एजेंसी एएनआई ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें बॉलीवुड के स्टार और पूर्व रेसलर जॉन सीना (John Cena) मुंबई के एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं।

जॉन सीना अनंत अंबानी और राधिका की शादी के लिए मुंबई पहुंचे हैं। जॉन सीना इस दौरान कार में बैठते हुए नजर आ रहे हैं और इस दौरान उनके लिए कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।

अनंत-राधिकी की शादी समारोह के लिए मुंबई पहुंचे John Cena

दरअसल, अनंत अंबानी और राधिका की शादी में एटेंड होने के लिए देश ही नहीं विदेश से भी मेहमान आ रहे हैं। अंबानी परिवार धूम-धाम से अपने मेहमानों का स्वागत कर रहा है। शादी में सेलिब्रिटी का जमावड़ा लगने वाला है। इस बीच WWE रेसलर जॉन सीना का वीडियो खूब महफिल लूट रहा है। इस वीडियो में जॉन मुंबई पहुंचते हुए नजर आए।

जॉन सीना को ग्रे रंग की टी-शर्ट, शॉट्स और कैप पहने हुए देखा जा रहा है। वह पेपराजी को देख हाथ हिलाकर मुस्काराते हुए नजर आए और उन्होंने सभी फोटोग्राफर्स को धन्यवाद कहा। उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस काफी बेताब नजर आए।

यह भी पढ़ें: Anant Radhika Wedding: कितने बजे निकलेगी अनंत अंबानी की बरात, कब होंगे फेरे, जानिए हर डिटेल

इन बड़ी हस्तियों में जॉन सीना के अलावा किम कार्दशियन, ख्लो कार्दशियन का नाम भी लिस्ट में है। इस शादी में किम कार्दशियन, ख्लो कार्दशियन और जॉन सीना के साथ माइक टायसन और जीन-क्लाउड वैन डैम जैसे अन्य अंतर्राष्ट्रीय सितारे भी शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें: John Cena Retirement: जॉन सीना ने WWE से संन्यास का किया एलान, 16 बार के वर्ल्ड चैंपियन ने बताया कब खेलेंगे अपना आखिरी मैच