Asian Games 2026: भारत के जय मीणा ने पाकिस्तानी खिलाड़ी को रौंदा, क्वार्टर फाइनल में मारी धमाकेदार एंट्री
भारत के जय मीणा ने सॉफ्ट टेनिस में पाकिस्तान के अराइन हुसैन को मात देकर क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की ...और पढ़ें

जय मीणा (Pic Credit - Instagram)
HighLights
जय मीणा ने अराइन हुसैन को 4-0 से रौंदा
जय मीणा ने क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की
जय मीणा क्वार्टर फाइनल में शेरविन नुगुइट से भिड़ेंगे
प्रेट्र, नागोया। भारत के जय मीणा मंगलवार को एशियाई खेलों में सॉफ्ट टेनिस के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए। जय ने ग्रुप डी में पाकिस्तान के अराइन हुसैन को 4-0 से हराया। अब क्वार्टर फाइनल में उनका मुकाबला फिलीपींस के शेरविन नुगुइट से होगा।
हालांकि, आर्यन ठाकुर ने मंगोलिया के अल्टांगेरेल बोल्ड-एर्डेने पर 4-0 (4-1, 4-1, 4-0, 4-1) से जीत दर्ज की, लेकिन हिगाशियामा पार्क टेनिस सेंटर में चीनी ताइपे के चेन पो-यी से 0-4 से हार गए।
महिला सिंगल्स में आध्या तिवारी ने पाकिस्तान की कायनात शलवानी को 4-0 (4-2, 5-3, 4-1, 5-3) से हराया। ग्रुप डी के अपने शुरुआती मैच में उन्हें थाइलैंड की अलीशा जिग्लर से 1-4 (4-1, 0-4, 0-4, 2-4, 4-6) से हार का सामना करना पड़ा था।
