ISSF World Cup Finals: 17 साल की मनु भाकर ने जीता गोल्ड मेडल
ISSF World Cup Final मनु भाकर ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में सटीक निशाना लगाते हुए गोल्ड मेडल भारत की झोली में डाला।
नई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय युवा निशानेबाज मनु भाकर ने शानदार खेल दिखाते हुए भारत के लिए एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। महज 17 साल की इस भारतीय निशानेबाज ने भारत की निशानेबाज ने गुरुवार को ISSF विश्व कप फाइनल में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
मनु ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में सटीक निशाना लगाते हुए गोल्ड मेडल भारत की झोली में डाला। आईएसएसएफ विश्व कप में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में गोल्ड मेडल जीतने वाली मनु दूसरी भारतीय महिला निशानेबाज बन गई है। इससे पहले दिग्गज निशानेबाज हिना सिद्धू भारत के लिए यह बड़ी कामयाबी हासिल की थी।
गुरुवार को फाइनल में गोल्ड मेडल पर निशाना लगाने उतरी मनु ने सबको पीछे करते हुए टॉप पोजिशन हासिल किया। इस इवेंट में भारत की और भी महिला स्टार निशानेबाज खेलने उतरी थीं। शानदार खेल दे कमद पर फाइनल में जगह बनाने वाली यशस्विनी सिंह देसवाल (158.8) छठे स्थान पर रहीं। सिल्वर मेडल सर्बिया की जोराना अरुनोविक (241.9) को मिला तो वहीं चीन की निशानेबाज क्वियान वांग (221.8) ने बॉन्ज मेडल जीता।
मनु इस वक्त शानदार फॉर्म में चल रही हैं। उन्होंने हाल ही में खेले गए 14वें एशियन चैंपियनशिप में भी गोल्ड मेडल जीता था। कतर में खेले गए एशिया चैंपियनशिप में मनू भाकर ने गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया था। भारतीय महिला निशानेबाज मनू ने 10 मीटर एयर पिस्टर इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए सोने पर निशाना लगाया।
मनु हासिल कर चुकी हैं ओलंपिक कोटा
17 साल की भारतीय युवा निशानेबाज ने इसी साल मई में टोक्यो में आयोजित किए जाने वाले 2020 ओलंपिक का कोटा हासिल किया था। उन्होंने म्युनिख में हुए विश्व कप निशानेबाजी टूर्नामेंट में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में वह पदक नहीं जीत पाई थी थी लेकिन उन्होंने चौथे स्थान पर रहते हुए 2020 ओलंपिक का कोटा हासिल किया था।