Move to Jagran APP

ओलंपिक की तैयारी में जुटे हैं IOC और टोक्यो आयोजन समिति, अब खेल नहीं होंगे रद

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक संघ और टोक्यो ओलंपिक आयोजन समिति खेलों को आयोजित कराने की तैयारी कर रही है। हालांकि ये खेल एक साल के लिए स्थगित किए जा चुके हैं।

By Vikash GaurEdited By: Published: Sat, 23 May 2020 08:49 AM (IST)Updated: Sat, 23 May 2020 08:49 AM (IST)
ओलंपिक की तैयारी में जुटे हैं IOC और टोक्यो आयोजन समिति, अब खेल नहीं होंगे रद
ओलंपिक की तैयारी में जुटे हैं IOC और टोक्यो आयोजन समिति, अब खेल नहीं होंगे रद

टोक्यो, आइएएनएस। जापान के टोक्यो में इस साल ओलंपिक गेम्स होने वाले थे, लेकिन कोरोना वायरस के कारण इन खेलों को एक साल के लिए स्थगित कर दिया गया है। हालांकि, अगले साल भी टोक्यो ओलंपिक खेलों को आयोजित करने में आसानी नहीं है, क्योंकि अभी कोरोना वायरस की वैक्सीन नहीं बनी है। हालांकि, टोक्यो ओलंपिक 2020 खेलों के आयोजन की तैयारी में टोक्यो ओलंपिक आयोजन समिति और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक संघ जुटे हुए हैं।

loksabha election banner

टोक्यो ओलंपिक गेम्स के प्रवक्ता मासा तकाया ने शुक्रवार को कहा कि आयोजक और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आइओसी) खेलों की मेजबानी के लिए साथ मिलकर काम कर रहे हैं। यह बयान आइओसी के अध्यक्ष थॉमक बाक के बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर ओलंपिक खेल 2021 में भी नहीं हो पाते हैं तो फिर उन्हें रद किया जा सकता है। हालांकि, ऐसा कुछ नहीं है, क्योंकि अभी इसमें काफी समय है।

खेलों की अच्छी तैयारी करनी है- तकाया

मासा तकाया ने कहा कि खेलों की नई तारीखें तय हो चुकी हैं और हमारा मकसद अगले साल होने वाले खेलों के लिए अच्छे से तैयारी करना है। टोक्यो-2020 के सीईओ तोशिरो मुटो ने गुरवार को ऑनलाइन कांफ्रेंस में कहा था कि उन्होंने बाक के बयान को मीडिया रिपोर्ट में पढ़ा है। मुटो ने बाक के खेलों के रद करने की बात को मानने से इन्कार कर दिया और कहा कि आइओसी तथा टोक्यो 2020 के बीच आपसी समझ है।

हालांकि, टोक्यो 2020 के अध्यक्ष योशिरो मोरी ने भी अप्रैल में निक्कन स्पो‌र्ट्स से बात करते हुए यही बात कही थी। मुटो ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि उनकी खेलों को रद करने को लेकर सहमति है। टोक्यो ओलंपिक 2020 में होने थे, लेकिन अब 2021 में होंगे, बावजूद इसके ओलंपिक संघ ने कहा है कि इन खेलों का नाम अब भी टोक्यो ओलंपिक 2020 के नाम से ही जाना जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.