आइओए सचिव राजीव मेहता को हटाना चाहते हैं भोलानाथ सिंह
आइओए की कार्यकारी परिषद के सदस्य भोलानाथ ने सचिव मेहता के खिलाफ शिकायत की।
नई दिल्ली, ब्यूरो। भारतीय ओलंपिक संघ (आइओए) की कार्यकारी परिषद के सदस्य भोलानाथ सिंह ने आइओए के सचिव राजीव मेहता के खिलाफ शिकायत की है और कहा है कि वह देश के अलग-अलग खेल संगठनों में अलग-अलग पदों पर काबिज हैं। सिंह ने खेल सचिव रवि मित्तल को लिखे पत्र में कहा कि मेहता राज्य स्तर पर कई संघों में अलग-अलग पदों पर काबिज हैं और वह आइओए में भी पद पर हैं इसिलए उन्हें आइओए में से हटा देना चाहिए।
सिंह ने पत्र में लिखा, 'उत्तराखंड खेल विभाग की वेबसाइट के मुताबिक मेहता उत्तराखंड ओलंपिक संघ के अध्यक्ष और उत्तराखंड राज्य फुटबॉल संघ के भी अध्यक्ष हैं। यह बात भी ध्यान देने योग्य है कि उनकी पत्नी दीपा मेहता भी उत्तराखंड तैराकी संघ के अध्यक्ष पद पर काबिज हैं। यह देखना होगा कि मेहता राज्य की फुटबॉल संघ में भी हैं, वह राष्ट्रीय स्तर पर खो-खो, ल्यूग, फेंसिंग बाकी की संघों में हैं और उनकी पत्नी तैराकी में राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर पर ल्यूग और खो-खो में हैं।
NBA की कैप पाने वाला भारतीय NBA अकादमी का पहला खिलाड़ा बने प्रिंसपाल
शानदार प्रबंधन। ऐसा लगता है कि खेल व्यवसाय है, सम्मान नहीं। इसलिए खेल मंत्रालय से अपील की जाती है कि वह इन सभी तथ्यों पर ध्यान दे और इस बात का फैसला करे की कैसे एक इंसान इतने संघों में कई पदों पर रह सकता है। उम्मीद है कि कुछ खेल प्रशासकों की मजबूत लॉबी जिसमें राजीव मेहता और आइओए के उपाध्यक्ष सुधांशू मित्तल शामिल हैं। इस जांच को प्रभावित नहीं करेंगे क्योंकि यह लोग कह रहे हैं कि खेल मंत्रालय में उनकी मर्जी के बिना उनका कोई कुछ नहीं कर सकता।'
उन्होंने लिखाा, 'मुझे आपमें और मौजूदा सरकार में पूरा भरोसा है और उम्मीद है कि न्याय होगा और इस तरह के शख्सों को हटाया जाएगा।'