Move to Jagran APP

एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप में भारतीय रिकर्व टीम को रजत से करना पड़ा संतोष

भारतीय रिकर्व तीरंदाज एक बार फिर कोरिया की चुनौती का सामना नहीं कर सके और एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप में शुक्रवार को पुरुष और महिला टीम स्पर्धा में एकतरफा हार के साथ दो रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा।

By Sanjay SavernEdited By: Published: Fri, 19 Nov 2021 09:45 PM (IST)Updated: Fri, 19 Nov 2021 09:45 PM (IST)
एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप में भारतीय रिकर्व टीम को रजत से करना पड़ा संतोष
भारतीय रिकर्व टीम को रजत से करना पड़ा संतोष (एपी फोटो)

ढाका, प्रेट्र। भारतीय रिकर्व तीरंदाज एक बार फिर कोरिया की चुनौती का सामना नहीं कर सके और एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप में शुक्रवार को पुरुष और महिला टीम स्पर्धा में एकतरफा हार के साथ दो रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा। तीरंदाजों ने रिकर्व मिक्स्ड टीम स्पर्धा में उज्बेकिस्तान को 6-0 से हराकर कांस्य पदक जीता। भारत ने टूर्नामेंट में एक स्वर्ण, चार रजत और दो कांस्य सहित कुल सात पदक अपने नाम किए। पिछले सत्र में भी भारत ने सात पदक जीते थे जिनमें एक स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य थे।

loksabha election banner

इस बार भी कोरिया के सामने रिकर्व वर्ग में भारत की कमजोरी की कलई खुल गई। भारत ने इस ओलिंपिक वर्ग में 2013 के बाद से स्वर्ण पदक नहीं जीता है। जयंत तालुकदार और दीपिका कुमारी रिकर्व में स्वर्ण जीतने वाले आखिरी भारतीय तीरंदाज थे जिन्होंने आठ साल पहले ताइपे में मिक्स्ड टीम स्पर्धा जीती थी। रिकर्व पुरुष टीम ने आखिरी बार 2007 में स्वर्ण जीता था, जबकि महिला टीम कभी जीत हासिल नहीं कर सकी।

पुरुषों की रिकर्व टीम में शामिल कपिल, प्रवीण जाधव और पार्थ सालुंके को शीर्ष वरीयता प्राप्त ली सियु्ंगियुन, किम पिल जूंग और हान वू टैक ने 6-2 से हराया। दूसरी वरीयता प्राप्त भारतीय टीम ने आसानी से घुटने टेक दिए और पहले सेट में छह, आठ के स्कोर किए। तीसरे सेट में औसत स्कोर 56 था लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। कोरिया ने 57-52, 55-53, 54-56, 57-55 से जीत दर्ज की।

महिला रिकर्व टीम को 6-0 से पराजय झेलनी पड़ी। महिला टीम में अंकिता भकत, मधु वेदवान और रिधि शामिल थे जिन्हें कोरिया की सू जुंग, ओ येजिन और लिम हेजिन ने 57-52, 59-49, 56-60 से मात दी। रिकर्व मिक्स्ड टीम में कपिल और अंकिता ने उज्बेकिस्तान के अब्दुसत्तोरोवा जियोदाखोन और अमीरखान सादकिोव को 6-0 से मात दी। भारत को एकमात्र स्वर्ण ज्योति सुरेखा वेन्नम ने महिलाओं के कंपाउंड वर्ग में दिलाया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.