Move to Jagran APP

Tokyo Olympics 2020: भारतीय खिलाड़ी ओलिंपिक के दूसरे दिन इन खेलों में दिखाएंगे दम, देखिए पूरी लिस्ट

Tokyo Olympics 2020 टोक्यो ओलिंपिक के दूसरे दिन कई भारतीय खिलाड़ी अपना दम दिखाते नजर आएंगे। इन खिलाड़ियों में अभिषेक वर्मा सौरभ चौधरी अपूर्वी चंदेला दीपिका कुमारी प्रवीण जाधव मीराबाई चानू सुमित नागल विकास कृष्णन जैसे खिलाड़ियों पर सबकी नजरें टिकी रहेंगी।

By Sanjay SavernEdited By: Published: Fri, 23 Jul 2021 06:43 PM (IST)Updated: Fri, 23 Jul 2021 10:52 PM (IST)
Tokyo Olympics 2020: भारतीय खिलाड़ी ओलिंपिक के दूसरे दिन इन खेलों में दिखाएंगे दम, देखिए पूरी लिस्ट
टोक्यो ओलिंपिक में भारत के 127 एथलीट हिस्सा ले रहे हैं (एपी फोटो)

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। कोरोना महामारी के कारण इन खेलों का आयोजन एक साल विलंब से हो रहा है, जिसमें 206 देशों से करीब 11000 से अधिक एथलीट 33 खेलों की 339 स्पर्धाओं में पदक जीतने के लिए अपना दमखम दिखा रहे हैं। भारत की तरफ से इस बार 127 एथलीट हिस्सा ले रहे हैं। टोक्यो ओलंपिक का आगाज हो चुका है और इसमें शनिवार को भारतीय टीम के खिलाड़ी इन खेलों में अपना दम दिखाते नजर आएंगे। 

loksabha election banner

निशानेबाजी :

- महिला 10 मीटर एयर राइफल, क्वालीफिकेशन- सुबह पांच बजे से, फाइनल- सुबह सात बजे से

- खिलाड़ी- इलावेनिल वलारिवन, अपूर्वी चंदेला

- पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल, क्वालीफिकेशन- सुबह नौ बजे से, फाइनल- 12 बजे से

- खिलाड़ी : अभिषेक वर्मा, सौरभ चौधरी

तीरंदाजी:

- मिक्स्ड टीम अंतिम-16, सुबह छह बजे से

- खिलाड़ी : दीपिका कुमारी और प्रवीण जाधव

भारोत्तोलन :

- महिला 49 किग्रा फाइनल- सुबह 10:20 बजे से

- खिलाड़ी : मीराबाई चानू

अन्य मुकाबले

हाकी :

- पुरुष टीम : पूल-ए, सुबह 6:30 बजे से, बनाम न्यूजीलैंड,

- महिला टीम : पूल-ए, सुबह 5:15 बजे से, बनाम नीदरलैंड्स

टेनिस :

- पुरुष सिंगल्स, पहला दौर, सुबह आठ बजे से

- खिलाड़ी : सुमित नागल बनाम डेनिस इस्तोमिन

जूडो :

- महिला सिंगल्स, 48 किग्रा, अंतिम-32, सुबह 7:30 बजे से

- खिलाड़ी : सुशीला देवी बनाम इवा सेस्र्नोविजकी

रोइंग :

- लाइटवेट पुरुष डबल्स स्कल्स हीट-2 : सुबह : 7:30 बजे से,

- खिलाड़ी : अर्जुन लाल और अरविंद सिंह

टेबल टेनिस :

- मिक्स्ड डबल्स, अंतिम-16, सुबह 8:30 बजे से

- खिलाड़ी : मनिका बत्रा और अचंता शरत कमल।

- महिला सिंगल्स, दोपहर 1:00 बजे से

- खिलाड़ी : मनिका बत्रा बनाम हो तिन-तिन, सुर्तीथा मुखर्जी बनाम लिंडा बर्गस्ट्राम।

बैडमिंटन :

- पुरुष डबल्स ग्रुप-ए, सुबह 8:30 बजे से,

- खिलाड़ी : सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी बनाम ली यांग और वांग ची-लिन

- पुरुष सिंगल्स ग्रुप-डी, सुबह 9:30 बजे से

- खिलाड़ी : बी साई प्रणीत बनाम मिशा जिल्बरमैन

मुक्केबाजी :

- पुरुष वेल्टरवेट अंतिम-32, सुबह 3:55 बजे से,

- खिलाड़ी : विकास कृष्णन बनाम सिवोनरेट्स बनाम ओकाजावा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.