Move to Jagran APP

एशिनय गेम्स 2018: 7वें दिन ये भारतीय खिलाड़ी पेश करेंगे अपनी चुनौती

7वें दिन किस भारतीय टीम और खिलाड़ी पर रहेगी नजर

By Lakshya SharmaEdited By: Published: Fri, 24 Aug 2018 08:53 PM (IST)Updated: Sat, 25 Aug 2018 11:20 AM (IST)
एशिनय गेम्स 2018: 7वें दिन ये भारतीय खिलाड़ी पेश करेंगे अपनी चुनौती
एशिनय गेम्स 2018: 7वें दिन ये भारतीय खिलाड़ी पेश करेंगे अपनी चुनौती

 नई दिल्ली, जेएनएन। एशियन गेम्स में शुक्रवार का दिन भारत के लिए शानदार रहा। शुक्रवार को भारत के खाते में 7 पदक आए, जिनमें 2 गोल्ड, 1, सिल्वर और 4 कांस्य शामिल है। भारतीय खिलाड़ियों ने रोइंग मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन कर गोल्ड और दो ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए हैं। भारतीय रोइंग टीम ने (नौकायन) पुरुषों की 'क्वाडरपल स्कल्स स्पर्धा' में गोल्ड मेडल जीता।

loksabha election banner

वहीं टेनिस के मिक्स्ड डबल्स में रोहन बोपन्ना और शरण की जोड़ी ने गोल्ड पर कब्जा जमाया। हालांकि पुरुष कबड्डी टीम के बाद महिला टीम ने भी निराश किया और फाइनल में इरान से हारकर उन्हें सिल्वर से संतोष करना पड़ा। तो आइये जानते हैं कि 7वें दिन किस भारतीय टीम और खिलाड़ी पर रहेगी नजर

तीरंदाजी

सुबह 9:30 बजे : रिकर्व महिला टीम : भारत बनाम मंगोलिया

सुबह 10:50 बजे : रिकर्व पुरुष टीम : भारत बनाम वियतनाम

एथलेटिक्स

सुबह : 10:00 बजे : पुरुष ऊंची कूद : चेतन बालासुब्रमण्य

सुबह 11:10 बजे : पुरुष 400 मीटर : अनस मुहम्मद, राजीव अरोकिया

शाम 6:40 बजे : महिला हैमर थ्रो : रोमित सरिता सिंह

शाम 6:45 बजे : पुरुष लंबी कूद : श्रीशंकर

शाम 7:30 बजे : महिला 100 मीटर : दुति चंद

रात 8:00 बजे : पुरुष गोला फेंक फाइनल : तेजिंदरपाल सिंह

रात 8:30 बजे : महिला 10 हजार मीटर फाइनल : संजीवनी बाबूराव, सूरिया लोगनाथन

रात 8:35 बजे : महिला 400 मीटर : हिमा दास, निर्मला

बैडमिंटन

दोपहर 1:00 बजे : पुरुष डबल्स : रैंकी रेड्डी-चिराग शेट्टी, मनु अत्री-सुमित रेड्डी

दोपहर 1:00 बजे : महिला सिंगल्स प्री-क्वार्टर फाइनल : साइना नेहवाल, पीवी सिंधू

दोपहर 1:00 बजे : महिला डबल्स : अश्विनी पोनप्पा-सिक्की रेड्डी

मुक्केबाजी

दोपहर 3:30 बजे : महिला 60 किग्रा : पवित्रा

हॉकी

रात 8:00 बजे : महिला हॉकी मुकाबला : भारत बनाम कोरिया

सेपक टकरा

दोपहर 2:00 बजे : पुरुष रेगू : भारत बनाम कोरिया

निशानेबाजी

सुबह 8:00 बजे : महिला स्कीट : रश्मि राठौर, गनीमत शेखोन

सुबह 8:30 बजे : पुरुष स्कीट : अंगद वीर सिंह बाजवा, सिराज शेख

सुबह 9:00 बजे : 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल : शिवम शुक्ला, अनीश

स्क्वॉश

दोपहर 3:00 बजे : महिला सिंगल्स सेमीफाइनल : दीपिका पल्लीकल, जोशना चिनप्पा

शाम 5:00 बजे : पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल : सौरव घोषाल

वॉलीबॉल

सुबह 10:00 बजे : पुरुष पूल-एफ : भारत बनाम मालदीव

शाम 7:00 बजे : महिला पूल-बी : भारत बनाम चीनी ताइपे

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.