Move to Jagran APP

एशियन गेम्स 2018: 12वें दिन ये भारतीय खिलाड़ी पेश करेंगे अपनी चुनौती

12वें दिन किन खिलाड़ियों और टीम से पदक की उम्मीद होगी।

By Lakshya SharmaEdited By: Published: Wed, 29 Aug 2018 08:40 PM (IST)Updated: Thu, 30 Aug 2018 10:39 AM (IST)
एशियन गेम्स 2018: 12वें दिन ये भारतीय खिलाड़ी पेश करेंगे अपनी चुनौती
एशियन गेम्स 2018: 12वें दिन ये भारतीय खिलाड़ी पेश करेंगे अपनी चुनौती

 नई दिल्ली, जेएनएन। एशियन गेम्स 2018 का 11वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। बुधवार को भारत ने 2 गोल्ड, 1 सिल्वर और 1 कांस्य पदक हासिल किया। ट्रिपल जंप में अपरिंदर ने गोल्ड जीतकर इतिहास रचा। अरपिंदर  ने भारत को 48 साल बाद ट्रिपल जंप में गोल्ड मेडल दिलाया।

loksabha election banner

ट्रिपल जंप में यह भारत का छठा पदक है हालांकि इनमें से तीन बार ही भारतीय खिलाड़ी गोल्ड जीत पाए हैं। ट्रिपल जंप में भारत के लिए आखिरी गोल्ड साल 1970 में मोहिंदर सिंह गिल ने जीता था।

दिन का दूसरा गोल्ड स्वप्ना बर्मन ने दिलाया। स्वप्ना ने महिला हेप्टाथलन 800 मीटर की रेस को 2.21.13 में करके 808 अंक हासिल किए और सात अलग अलग इवेंट में कुल 6026 अंकों के साथ के साथ गोल्ड पर कब्जा जमा लिया 

वहीं भारतीय एथलीट दुती चंद ने 200मी रेस में भारत को सिल्वर मेडल दिलवाया। फाइनल में दुती ने 23.20 सेकेंड में रेस पूरी की, लेकिन फिर भी वो गोल्ड मेडल जीतने से चूक गईं। दुती का मौजूदा एशियन गेम्स में ये दूसरा सिल्वर मेडल रहा। इससे पहले उन्होंने 100 मीटर स्पर्धा का रजत पदक अपने नाम किया था।

11वें दिन का पहला पदक टीटी में आया।  टेबल टेनिस मिश्रित युगल के सेमीफाइनल में मनिका बत्रा और अचंत शरथ कमल की जोड़ी को चीन के खिलाड़ियों से हारकर कांस्य पदक हासिल किया। सेमीफाइनल में भारतीय जोड़ी को चीन के चुकिन वांग और सुन यिंगशा की जोड़ी ने 4-1 से मात देकर फाइनल में जगह बनाई। अब 11वें दिन के शानदार प्रदर्शन के बाद नजर डालते हैं कि 12वें दिन किन खिलाड़ियों और टीम से पदक की उम्मीद होगी।

एथलेटिक्स

सुबह 6:00 बजे : पुरुष 50 किमी पैदल चाल : संदीप कुमार

सुबह 6:40 बजे : महिला डिस्क्स थ्रो : संदीप कुमारी, सीमा पूनिया,

शाम 7:20 बजे : महिला 1500 मीटर : चित्रा और मोनिका

रात 8:00 बजे : पुरुष 5000 मीटर : लक्ष्मणन

रात 8:20 बजे : महिला चार गुणा 400 मीटर रिले

साइकिलिंग

सुबह 9:00 बजे : पुरुष ओमनीयम : मंजीत सिंह

सुबह 9:20 बजे : महिला स्पि्रंट : रेजी एलीना, देबोराह

सुबह 9:56 बजे : महिला 3000 मीटर व्यक्तिगत परसूट: चाओबा देवी

डाइविंग

दोपहर 2:20 बजे : पुरुष 1मीटर स्पि्रंगबोर्ड : रमांदा शर्मा

हॉकी पुरुष सेमीफाइनल

शाम 5:30 बजे : भारत बनाम मलेशिया

कुराश

दोपहर 2:00 बजे : महिला -78 किग्रा : ज्योति बनाम मेसरी

दोपहर 2:06 बजे : पुरुष +90 किग्रा : दानिश शर्मा बनाम अलफासिस

सेपक टकरा

शाम 4:30 बजे : महिला प्रारंभिक मैच : भारत बनाम थाइलैंड

स्क्वॉश

दोपहर 12:30 बजे : महिला टीम : भारत बनाम हांगकांग

टेबल टेनिस

दोपहर 12:15 बजे : महिला सिंगल्स : मौमा दास

दोपहर 3:30 बजे : पुरुष सिंगल्स : अचंत शरत कमल, साथियान

वॉलीबॉल

दोपहर 12:30 बजे : पुरुष क्लासीफिकेशन : भारत बनाम म्यांमार

घुड़सवारी

सुबह 8:00 बजे : जंपिंग व्यक्तिगत

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.