Move to Jagran APP

Asian games 2018: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने इंडोनेशिया को 17-0 के बड़े अंतर से हराया

18वें एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने मेजबान इंडोनेशिया को हॉकी के मुकाबले में 17-0 के बड़े अंतर से हराया।

By Sanjay SavernEdited By: Published: Mon, 20 Aug 2018 09:28 PM (IST)Updated: Tue, 21 Aug 2018 10:35 AM (IST)
Asian games 2018: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने इंडोनेशिया को 17-0 के बड़े अंतर से हराया
Asian games 2018: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने इंडोनेशिया को 17-0 के बड़े अंतर से हराया

नई दिल्ली, जेएनएन। 18वें एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने मेजबान इंडोनेशिया को हॉकी के मुकाबले में 17-0 के बड़े अंतर से हराया। भारत ने पूरे मैच के दौरान विरोधी टीम पर अपना दबदबा बनाए रखा। इस पूरे मैच के दौरान इंडोनेशिया की टीम मुश्किल से ही बॉल के अपने कब्जे में ले पाई। भारत की तरफ से मनदीप सिंह व सिमरनजीत सिंह ने हैट्रिक लगाई। 

loksabha election banner

मैच के पहले क्वार्टर में ही भारत को पेनल्टी स्ट्रोक मिला और इस पर रूपिंदर पाल सिंह ने गोल कर भारत को पहली सफलता दिलाई। तीसरे मिनट में एक बार फिर से भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला और फिर से रूपिंदर ने कोई गलती नहीं करते हुए गेंद को गोल पोस्ट में धकेल दिया। इसके बाद भारत को कई मौके मिले और टीम ने कोई भी मौका नहीं गवांया। दिलप्रीत सिंह ने भी पेनल्टी कॉर्नर का फायदा उठाते हुए भारत के लिए गोल किया। विवेक सागर और मनदीप सिंह ने भी टीम के लिए गोल किए। पहले हाफ का खेल खत्म होने तक भारत ने इंडोनेशिया पर 9-0 की बढ़त बना ली थी और मेजबान टीम को जीत की आस पर पानी फेर दिया था। 

दूसरे हाफ का खेल शुरू होते हुए भारत की तरफ से 32वें मिनट में दिलप्रीत सिंह, 37वें मिनट में सिमरनजीत कौर, 46वें मिनट में मनप्रीत कौर, 49वें मिनट में मनदीप ने गोल कर अपनी हैट्रिक पूरी की। इसके बाद मैच के 53वें मिनट में ललित के गोल पर सिमरनजीत ने भारत के लिए गोल किया। खेल खत्म होने तक भारत ने 17-0 की अपराजेय बढ़त बना ली और टीम को जीत मिली। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.