Indian Open 2026: सिंधू और लक्ष्य सेन के लिए मुश्किल ड्रॉ
भारत के शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू और लक्ष्य सेन मंगलवार से शुरू हो रहे इंडिया ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट ...और पढ़ें

Indian Open 2026: सिंधू और लक्ष्य सेन के लिए मुश्किल ड्रॉ
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पीवी सिंधू और लक्ष्य सेन सहित भारत के शीर्ष बैड¨मटन खिलाड़ी मंगलवार से शुरू होने वाले इंडिया ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में घरेलू दर्शकों के सामने बेहतर प्रदर्शन करके अपने हालिया फाॉर्म को परिणामों में बदलने की कोशिश करेंगे।
हालांकि भारतीय खिलाड़ियों का अपने घरेलू कोर्ट पर प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा है। पिछले 15 वर्षों में केवल कुछ भारतीय खिलाडि़यों ने ही घर पर खिताब जीता है। टूर्नामेंट के ड्रा में एक बार फिर घरेलू खिलाड़ियों के लिए शुरुआती चुनौतियां नजर आ रही हैं।
जिसमें लक्ष्य सेन और आयुष शेट्टी के बीच पुरुषों के सिंगल्स वर्ग का भारतीय मुकाबला भी शामिल है। वहीं सिंधू का पहला मैच वियतनाम की गुयेन थुई लिन्ह से होगा। सिंधू 2017 में यहां चैंपियन रही हैं।
नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में होने वाले इस टूर्नामेंट में ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली यह भारतीय खिलाड़ी अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ेगी। इधर लक्ष्य सेन पहले दौर में एचएस प्रणय का सामना करेंगे, जबकि किदांबी श्रीकांत का मुकाबला चीनी ताइपे के लिन चुन-यी से होगा।
