Move to Jagran APP

खेल मंत्रालय ने खिलाड़ियों को दी खुशखबरी, अब SAI बैंगलोर में मिलेंगी ये सुविधाएं

खेल मंत्रालय ने खेलो इंडिया बजट के माध्यम से बैंगलोर के SAI केंद्र को चार बड़ी सुविधाएं देने का फैसला किया है। चार बड़ी सुविधाओं की नींव केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने रखी है जिसमें सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक भी शामिल है।

By Vikash GaurEdited By: Published: Mon, 22 Feb 2021 07:38 PM (IST)Updated: Mon, 22 Feb 2021 07:38 PM (IST)
खेल मंत्रालय ने खिलाड़ियों को दी खुशखबरी, अब SAI बैंगलोर में मिलेंगी ये सुविधाएं
खेल मंत्री किरण रिजिजू नए एक बड़ा ऐलान किया है

नई दिल्ली, एएनआइ। उच्च-स्तरीय खेल अवसरंचना के विकास की दिशा में भारत सरकार ने एक कदम आगे बढ़ाया है। इसी क्रम में केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने एनएसएससी बैंगलोर में एक व्यायामशाला परिसर (gymnasium complex) के साथ, एक 330-बेड गर्ल्स हॉस्टल और किचन के साथ-साथ डाइनिंग हॉल की नींव रखी। इसके अलावा सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक की भी नींव केंद्रीय खेल मंत्री ने कर्नाटक सरकार के युवा अधिकारिता और खेल राज्य मंत्री केसी नारायण गौड़ा के साथ मिलकर रखी है। इन सभी को बनाने के लिए करीब 50 करोड़ रुपये खर्च होने वाले हैं।

loksabha election banner

केंद्र में आने वाला सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक 8 लेन का 400 मीटर का ट्रैक है, जिसमें दो अतिरिक्त स्ट्रेट लेन भी हैं। यह क्लास 1, कैटेगरी 5 के लिए एक IAAF प्रमाणित ट्रैक है। इसके अलावा, इस परियोजना में उच्च प्रदर्शन प्रशिक्षण के लिए 500 मीटर क्ले ट्रैक और 100 मीटर रेत ट्रैक भी शामिल हैं। यह परियोजना 2022 के अंत तक और 13.86 करोड़ रुपये की लागत से खेलो इंडिया बजट के तहत पूरी होने वाली है।

गर्ल्स हॉस्टल ग्राउंड के अलावा 5 मंजिला होगा, जिसमें 110 कमरों होंगे। कमरों के अंदर ही बाथरूम की सुविधा होगा। इसका क्षेत्रफल 7,170 वर्ग किलोमीटर है। यह परियोजना राष्ट्रीय खेल विकास कोष और खेलो इंडिया बजट दोनों के तहत 29.46 करोड़ रुपये की लागत से मार्च 2022 के अंत तक पूरी होने वाली है। रसोई और डाइनिंग हॉल के विकास में पहले से मौजूद बुनियादी ढांचे को उन्नत किया जाएगा, जिससे रसोई में प्रति सत्र 1500 भोजन उपलब्ध होंगे। ये प्रोजेक्ट भी 2022 तक पूरा होगा, जिसकी लागत 2.3 करोड़ रुपये खेलो इंडिया बजट के तहत है।

खेल मंत्री ने SAI NSSC बैंगलोर में रहने वाले हॉकी कैंप वालों की आवश्यकताओं को विशेष रूप से देखते हुए एक नए आधुनिक व्यायामशाला परिसर का उद्घाटन किया है। इसमें एक आधुनिक जिम होगा, जिसमें एंटी-स्किड रबर फ्लोरिंग और विभिन्न प्रकार की ताकत और कंडीशनिंग उपकरण होंगे। इसमें एक फिजियोथेरेपी सह मालिश कक्ष और पुरुषों और महिलाओं दोनों टीमों के लिए एक अलग चेंज रूम होगा। परियोजना 4.41 करोड़ रुपये की लागत से पूरी होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.