Move to Jagran APP

एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में दिखेगा हरियाणा के रेसलरों का दम, 17 से शुरू होगें मुकाबले

इंदिरा गांधी स्टेडियम में 17 से 23 फरवरी तक सीनियर एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में हरियाणावी दम देखने को मिलेगा।

By Sanjay SavernEdited By: Published: Wed, 05 Feb 2020 08:16 PM (IST)Updated: Wed, 05 Feb 2020 08:16 PM (IST)
एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में दिखेगा हरियाणा के रेसलरों का दम, 17 से शुरू होगें मुकाबले
एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में दिखेगा हरियाणा के रेसलरों का दम, 17 से शुरू होगें मुकाबले

ओपी वशिष्ठ, रोहतक। नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में 17 से 23 फरवरी तक सीनियर एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में हरियाणावी दम देखने को मिलेगा। भारत के 30 सदस्यीय दल में 23 पहलवान हरियाणा से हैं। इनमें रोहतक से ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक, उनके पति सत्यव्रत कादियान के अलावा सुमित मलिक भी चैंपिशनशिप में दम दिखाने को तैयार हैं।

loksabha election banner

फ्री स्टाइल, ग्रीको रोमन स्टाइल व महिला कुश्ती चैंपियनशिप में भारतीय पहलवानों को जापान, इरान, उजबेकिस्तान, मंगोलिया कजाकिस्तान के पहलवानों से चुनौती मिल सकती है। टोक्यो ओलंपिक से पहले भारतीय पहलवानों के पास खुद का आकलन करने का यह बेहतर अवसर माना जा रहा है। इस प्रतियोगिता के जरिए भारतीय पहलवान अपनी तैयारियों को भी परख लेंगे। 

फ्री स्टाइल पुरूष वर्ग

57 किलो- रवि कुमार हरियाणा

61 किलो-  राहुल अवारे महाराष्ट्र

65 किलो- बजरंग पूनिया हरियाणा

70 किलो- नवीन कुमार हरियाणा

74 किलो- जितेंद्र कुमार हरियाणा

79 किलो- गौरव बाल्याण उत्तरप्रदेश

86 किलो- दीपक पूनिया हरियाणा

92 किलो- सोमबीर कादियान हरियाणा

97 किलो- सत्यव्रत कादियान हरियाणा

125 किलो- सुमित मलिक हरियाणा

ग्रीको रोमन स्टाइल

55 किलो-  अर्जुन कर्नाटक

60 किलो-  ज्ञानेंद्र हरियाणा

63 किलो-  सचिन राणा हरियाणा

67 किलो-  आशू हरियाणा

72 किलो-  आदित्य कुंडू चंडीगढ़

77 किलो-  साजन हरियाणा

82 किलो-  हरप्रीत पंजाब

87 किलो-  सुनील हरियाणा

97 किलो-  हरदीप हरियाणा

130 किलो- नवीन हरियाणा

 महिला कुश्ती टीम

50 किलो-  निरमला देवी हरियाणा

53 किलो-  विनेश फौगाट हरियाणा

55 किलो-  पिंकी हरियाणा

57 किलो-  अंशु मलिक हरियाणा

59 किलो-  सरिता हरियाणा

62 किलो-  सोनम मलिक हरियाणा

65 किलो-  साक्षी मलिक हरियाणा

68 किलो-  दिव्या काकरान उत्तरप्रदेश

72 किलो-  गुरशरण कौर पंजाब

76 किलो-  किरण गोदारा हरियाणा

रेलवे में नौकरी करते हैं 13 पहलवान, 7 करते हैं पढ़ाई

सीनियर एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में हिस्सा ले रहे भारतीय टीम के पहलवानों में 13 पहलवान ऐसे हैं, जो रेलवे में नौकरी करते हैं। सात पहलवान पढ़ाई कर रहे हैं। सेना में नौकरी करने वाले चार पहलवान हैं। दो पहलवान पंजाब पुलिस में और एक हरियाणा पुलिस में है।

भारतीय टीम चैंपियनशिप की दावेदार : राजकुमार हुड्डा

भारतीय कुश्ती संघ के वाइस प्रेसीडेंट डा. राजकुमार हुड्डा ने बताया कि भारतीय टीम चैंपियनशिप की दावेदार हैं। सभी पहलवान पदक जीतने में सक्षम हैं। जापान, ईरान, मंगोलिया, उजबेकिस्तान व कजाकिस्तान के पहलवानों से चुनौती मिलने की उम्मीद है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.