Move to Jagran APP

French Open badminton 2022: सात्विक और चिराग ने पहली बार जीता फ्रेंच ओपन का खिताब, खेल मंत्री ने दी शुभकामनाएं

French Open badminton 2022 भारतीय जोड़ी सात्विकसाईं राज और चिराग शेट्टी ने फ्रेंच ओपन का खिताब जीत लिया है। उनकी इस ऐतिहासिक जीत पर खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने उन्हें शुभकामनाएं दी है। पहली बार भारतीय जोड़ी ने मेंस डबल्स में यह खिताब जीता है।

By AgencyEdited By: Sameer ThakurPublished: Mon, 31 Oct 2022 11:41 AM (IST)Updated: Mon, 31 Oct 2022 11:41 AM (IST)
French Open badminton 2022: सात्विक और चिराग ने पहली बार जीता फ्रेंच ओपन का खिताब, खेल मंत्री ने दी शुभकामनाएं
French Open badminton 2022: सात्विक और चिराग की जोड़ी (डिजाइन फोटो)

नई दिल्ली, एजेंसी: भारत के सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने रविवार को फाइनल में चीनी ताइपे के लू चिंग याओ और यांग पो हान को सीधे गेमों में 21-13, 21-19 से हराकर फ्रेंच ओपन सुपर 2022 बैडमिंटन टूर्नामेंट का मेंस डबल्स का खिताब जीत लिया है। इसी के साथ सात्विक और चिराग ने इस साल अपना पहला सुपर 750 और दूसरा बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर खिताब भी जीता।

prime article banner

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने दी शुभकामनाएं

चिराग और सात्विक की इस ऐतिहासिक जीत पर भारत के खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने दोनों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने लिखा कि सात्विक और चिराग को BWF World Tour Super 750 टाइटल जीतने के लिए शुभकामनाएं। शाबाश

BWF World Tour जीतने वाली पहली भारतीय जोड़ी

इस जीत के साथ ही चिराग और सात्विकसाईराज की जोड़ी बीडब्ल्यूएफ सुपर 750 का ताज जीतने वाली पहली भारतीय डबल्स जोड़ी बन गई है। इस जोड़ी ने 2019 फ्रेंच ओपन के फाइनल में भी जगह बनाई थी, लेकिन वहां उन्हें जीत हासिल नहीं हुई थी।

विश्व की 8वें नंबर की भारतीय जोड़ी ने सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया की चोई सोल ग्यु और किम वोन हो को 21-18, 21-14 से हराकर फाइनल में दमदार शुरुआत की और मैच के पहले पांच अंक बटोरे। भारतीय जोड़ी ने अपने आक्रामक ब्रांड बैडमिंटन खेलते हुए शुरुआती गेम को आराम से नियंत्रित किया और इसे अपने पक्ष में खत्म किया।

शेट्टी और रैंकीरेड्डी, जो पहली बार अपने चीनी ताइपे की जोड़ी से खेल रहे थे, ने दूसरे गेम में गति जारी रखी और छह अंकों की आरामदायक बढ़त के साथ शुरुआत की और दूसरा गेम आसानी से 21-14 से जीत लिया।

यह भी पढ़ें- IND vs SA T20 World Cup 2022: भारत की हार से निराश शोएब अख्तर बोले- इंडिया ने हमें मरवा दिया


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK