विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Asian Games 2026: निशानेबाजी में भारत को मिला एक और मेडल, इलावेनिल ने 10 मीटर एयर राइफल में जीता सिल्वर

Published: Sun, 20 Sep 2026 11:55 AM (IST)

एशियन गेम्स में भारत को निशानेबाजी में एक और मेडल मिला है। इलावेनिल वलारिवन ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल इंडिविजुअल इवेंट में सिल्वर मेडल जीता।

इलावेनिल ने जीता सिल्वर

इलावेनिल ने जीता सिल्वर

HighLights

  1. इलावेनिल वलारिवन ने 10 मीटर एयर राइफल में सिल्वर जीता

  2. एशियन गेम्स में भारत को निशानेबाजी में एक और मेडल

  3. चीन की हिनाता ताइची ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। एशियन गेम्स में भारत को एक और मेडल मिल गया है। इलावेनिल वलारिवन ने महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल इंडिविजुअल इवेंट में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। एक समय वह गोल्ड की रेस में थी और लग रहा था कि पहला स्थान हासिल करते हुए सोने का तमगा जीतेंगी, लेकिन आखिरी की सीरीजों में चीन की खिलाड़ी आगे निकल गईं और इलावेनिल को दूसरा स्थान मिला।

इलावेनिल ने 252.4 के स्कोर के साथ सिल्वर मेडल जीता। वहीं चीन की हिनाता ताइची 253 अंकों के साथ पहले स्थान पर रहकर गोल्ड जीतने में सफल रहीं। साउथ कोरिया की हायोदिन बैन 230.4 के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। भारत की एक और खिलाड़ी सोनम मास्कर मेडल नहीं जीत सकीं और छठे स्थान पर रहीं।

ये खबर अभी अपडेट हो रही है