Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Divya Deshmukh Net Worth: भारत की शेरनी बनीं शतरंज की वर्ल्ड चैंपियन, जानें कितनी हैं दिव्या देशमुख की नेटवर्थ

    Updated: Mon, 28 Jul 2025 04:44 PM (IST)

    Divya Deshmukh नागपुर की 19 साल की दिव्या देशमुख ने फिडे महिला चेस वर्ल्ड कप 2025 जीतकर इतिहास रचा। उन्होंने फाइनल में कोनेरू हम्पी को हराया और ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। टाई-ब्रेक में दिव्या ने हमवतन कोनेरू को हराया। दिव्या भारत की चौथी महिला ग्रैंडमास्टर और 88वीं ग्रैंडमास्टर भी बन गई हैं। आइए जानते हैं दिव्या देशमुख की नेटवर्थ कितनी हैं?

    Hero Image
    Divya Deshmukh Net Worth: कितनी हैं दिव्या देशमुख की नेटवर्थ?

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Divya Deshmukh Net Worth: नागपुर की दिव्या देशमुख ने एक बार फिर इतिहास रच डाला है।19 साल की दिव्या ने फिडे महिला चेस वर्ल्ड कप 2025 का खिताब अपने नाम किया। उन्होंने फाइनल मैच में कोनेरू हम्पी को हरकर एक ऐतिहासिक जीत दर्ज की। वह महिला शतरंज विश्व कप जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गईं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इतना ही नहीं, दिव्या भारत की चौथी महिला ग्रैंडमास्टर भी बन गई हैं। उनकी इस जीत के बाद फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर बधाइयां दे रहे हैं। इस बीच उनके बारे में ज्यादा जानने के लिए फैंस बेताब हैं। आइए आज जानते हैं दिव्या देशमुख की नेटवर्थ के बारे में।

    Divya Deshmukh ने टाई-ब्रेक में हमवतन कोनेरु को हराया

    दरअसल, फिडे महिला शतरंज के वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला शुरुआत से ही बराबरी का रहा और रविवार को क्लासिकल राउंड ड्रॉ होने के बाद मैच टाई-ब्रेक में चला गया।

    टाई-ब्रेक का पहला रैपिड गेम ड्रॉ रहा, जबकि दूसरे गेम में भी ऐसा लग रहा था कि मुकाबला एक और बराबरी की ओर बढ़ रहा है।

    लेकिन समय की कमी का दबाव हम्पी पर भारी पड़ा और उनकी कुछ गलतियों का दिव्या को फायदा हुआ। दिव्या ने इस मौके का पूरा फायदा उठाया और 1.5-0.5 से टाई-ब्रेक जीतकर इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया। इस जीत के साथ ही दिव्या देशमुख भारत की 88वीं ग्रैंडमास्टर भी बन गई हैं।

    यह भी पढ़ें: कौन हैं Divya Deshmukh? खेलना चाहती थीं बैडमिंटन, रिश्‍वत देकर एकेडमी ले जाते थे पेरेंट्स; अब रच दिया इतिहास

    Divya Deshmukh Net Worth: कितनी हैं दिव्या देशमुख की नेटवर्थ?

    दिव्या देशमुख की नेटवर्थ लगभग 7-8 करोड़ रुपये के बीच हैं। उनकी कमाई का प्रमुख जरिया चेस ही है।

    Divya Deshmukh के बारे में जानें रोचक बातें

    • दिव्या देशमुख भारत की युवा शतरंज महिला ग्रैंडमास्टर हैं।
    • दिव्या देशमुख के माता-पिता दोनों ही डॉक्टर हैं।
    • दिव्या ने पांच साल की उम्र से चेस टूर्नामेंट में खेलना शुरू किया।
    • दिव्या देशमुख ने पांच साल की उम्र में साल 2012 में नेशनल अंडर-7 चैंपियनशिप जीती।
    • डरबन में दिव्या ने अंडर-10 टूर्नामेंट भी जीता है।
    • दिव्या देशमुख 2017 में ब्राजील में हुए अंडर-12 टूर्नामेंट में भी हिस्सा ले चुकी हैं और इसमें भी उन्हें जीत मिली थी।
    • दिव्या साल 2023 में इंटरनेशनल मास्टर बन चुकी हैं।
    • साल 2024 में दिव्या ने वर्ल्ड जूनियर गर्ल्स अंडर-20 चैंपियनशिप जीती थी।
    • इसके अलावा दिव्या तीन चेस ओलंपियाड में गोल्ड मेडल भी हासिल कर चुकी हैं।

    यह भी पढ़ें: Fide Women's World Cup: 19 साल की दिव्या देशमुख ने जीता खिताब, कोनेरू हम्पी को हरा बनी 88वीं ग्रैंडमास्टर