विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dipa Karmakar Ban: भारतीय जिम्नास्ट दीपा करमाकर डोप टेस्ट में फंसी, ITA ने 21 महीने का लगाया बैन

By AgencyEdited By: Mahen Khanna
Published: Sat, 04 Feb 2023 08:22 AM (IST)

Dipa Karmakar Ban भारतीय जिम्नास्ट दीपा करमाकर डोप टेस्ट में फेल हो गईं है। दीपा पर प्रतिबंधित पदार्थ हाइजेनामाइन के ...और पढ़ें

Dipa Karmakar Ban दीपा पर 21 महीने का प्रतिबंध लगा।
Dipa Karmakar Ban दीपा पर 21 महीने का प्रतिबंध लगा।

नई दिल्ली, एजेंसी। Dipa Karmakar Ban भारतीय जिम्नास्ट दीपा करमाकर प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन के चलते फंस गई हैं। दीपा के डोप टेस्ट में फेल होने के चलते ITA (इंटरनेशनल टेस्टिंग एजेंसी) ने उनपर 21 महीने का प्रतिबंध लगा दिया है। भारतीय जिम्नास्ट को निषिद्ध पदार्थ हाइजेनामाइन के सेवन के चलते यह बैन लगाया गया है।

भारत की टॉप जिम्नास्ट हैं दीपा

दीपा करमाकर भारत की टॉप जिम्नास्ट हैं और उनपर यह बैन देश के लिए भी एक बड़ा झटका है। बता दें कि त्रिपुरा की दीपा का नाम उस समय चर्चा का विषय बना था, जब 2016 के रियो ओलंपिक में वो 4 स्थान पर रहीं थी। दीपा कुछ ही प्वाइंट से ओलंपिक पदक पाने से चूकी थीं। इसके बाद 2018 में तुर्की के मर्सिन में FIG वर्ल्ड आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक चैंपियनशिप की वाल्ट कॉम्पटिशन में गोल्ड मैडल जीतकर देश का नाम रोशन किया था।

10 जुलाई तक ही रहेगा बैन

आईटीए द्वारा दीपा पर लगाया गया यह बैन 10 जुलाई 2023 तक ही जारी रहेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि उनके नमूने 11 अक्टूबर 2021 को एक प्रतियोगिता के बाहर लिए गए थे। अब जुलाई तक वह किसी भी प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले सकेंगी।