Move to Jagran APP

देवेंद्र झाझरिया और वेंकटेश प्रसाद खेल पुरस्कार चयन समिति में

उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति मुकुंदकम शर्मा चयन समिति के अध्यक्ष होंगे जिसमें पूर्व निशानेबाज अंजलि भागवत और महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान अंजुम चोपड़ा को भी शामिल किया गया है। खेल मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी।

By Viplove KumarEdited By: Published: Thu, 09 Sep 2021 01:30 AM (IST)Updated: Thu, 09 Sep 2021 01:30 AM (IST)
देवेंद्र झाझरिया और वेंकटेश प्रसाद खेल पुरस्कार चयन समिति में
पैरालिंपिक के तीन बार के पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी देवेंद्र झाझरिया

नई दिल्ली, जेएनएन। पैरालिंपिक के तीन बार के पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी देवेंद्र झाझरिया, पूर्व क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद और पूर्व विश्व चैंपियन मुक्केबाज एल सरिता देवी को इस साल राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की चयन समिति में शामिल किया गया है। उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति मुकुंदकम शर्मा चयन समिति के अध्यक्ष होंगे जिसमें पूर्व निशानेबाज अंजलि भागवत और महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान अंजुम चोपड़ा को भी शामिल किया गया है। खेल मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी।

loksabha election banner

झाझरिया ने हाल में संपन्न टोक्यो पैरालिंपिक खेलों में रजत पदक जीता था जबकि इससे पहले वह 2004 और 2016 में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। समिति अगले कुछ दिन में बैठक करके विजेताओं का फैसला करेगी। इस साल पुरस्कारों में देरी हुई क्योंकि सरकार ने ओलिंपिक और पैरालिंपिक दोनों खेलों में भारत के प्रदर्शन का इंतजार करने का फैसला किया।

भारत ने दोनों खेलों में अभूतपूर्व नतीजे हासिल करते हुए अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। भारत ने ओलिंपिक में सात पदक जीते जबकि पैरालिंपिक में पांच स्वर्ण सहित 19 पदक हासिल किए। भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा स्वर्ण पदक के साथ ओलिंपिक के सबसे बड़े स्टार रहे। उन्होंने खेलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भारत का पहला पदक और 13 साल में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया।

खेलों के क्षेत्र के सबसे बड़े सम्मान को इस साल से राजीव गांधी खेल रत्न की जगह ध्यानचंद खेल रत्न के नाम से जाना जाएगा। खिलाडि़यों को अर्जुन पुरस्कार भी दिए जाते हैं। खेल रत्न पुरस्कार विजेता को 25 लाख रुपये की इनामी राशि जबकि अर्जुन पुरस्कार विजेता को 15 लाख रुपये की इनामी राशि दी जाएगी। कोचों को द्रोणाचार्य पुरस्कार दिए जाते हैं।

इन वार्षिक पुरस्कारों के दौरान लाइफटाइम अचीवेंट पुरस्कार, राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार और मौलान अबुल कलाम आजाद ट्राफी भी दी जाएगी। चयन समिति में हाकी कोच बलदेव सिंह और भारतीय खेल प्राधिकरण के महानिदेशक संदीप प्रधान भी शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.