विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तीरंदाजी विश्व कप फाइनल : दीपिका पहले ही दौर में हारीं

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Sun, 03 Sep 2017 09:12 PM (IST)

भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी को विश्व कप फाइनल के पहले दौर में हारकर बाहर हो गईं।

तीरंदाजी विश्व कप फाइनल : दीपिका पहले ही दौर में हारीं
तीरंदाजी विश्व कप फाइनल : दीपिका पहले ही दौर में हारीं

रोम, प्रेट्र। चार बार की रजत पदक विजेता भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी को विश्व कप फाइनल के पहले दौर में हारकर बाहर हो गईं। पूर्व विश्व नंबर एक दीपिका को चीनी ताइपे की टान या-टिंग ने सीधे गेमों में हरा दिया। ओलंपियन टान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दीपिका को 6-0 से मात दी। हालांकि भारतीयों को दीपिका से पदक जीतने की उम्मीद थी,  लेकिन उनके निराशाजनक प्रदर्शन ने सभी को मायूस कर दिया। 

टान ने पहले सेट में दो परफेक्ट दस मारकर दीपिका को आश्चर्यचकित कर दिया। टान का पहले सेट में स्कोर 10-9-10 रहा, जबकि दीपिका ने 8-9-10 का स्कोर कर धीमी शुरुआत की और सेट गंवा बैठी। ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता टान ने दूसरे सेट में 30 में से 30 का स्कोर किया, जबकि दीपिका 25 का स्कोर कर उन्हें ठीक से जवाब नहीं दे पाईं। इसके बाद टान ने अपनी यह शानदार लय तीसरे सेट में जारी रखी और उन्होंने 28 का स्कोर कर भारतीय तीरंदाज कोई भी मौका नहीं दिया। 

दीपिका विश्व कप फाइनल में जगह बनाने वाली एकमात्र भारतीय थीं। उन्हें यह स्थान इस वर्ष चार विश्व कपों में दो बार क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने की वजह से मिला था।

 

खेल की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें