विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Davis Cup: डबल्स में शानदार वापसी के बाद नागल हारे, कोरिया ने भारत को 3-1 से दी शिकस्त

Published: Sat, 19 Sep 2026 04:54 PM (IST)

दक्षिणेश्वर सुरेश और एन श्रीराम बालाजी ने डबल्स मैच जीतने के बाद भारत की कोरिया के विरुद्ध डेविस कप टेनिस टूर्नामेंट के मुकाबले में उम्मीदें जीवंत रखी।

सुमित नागल

सुमित नागल

पीटीआई, सियोल। दक्षिणेश्वर सुरेश और एन श्रीराम बालाजी ने डबल्स मैच जीतने के बाद भारत की कोरिया के विरुद्ध डेविस कप टेनिस टूर्नामेंट के मुकाबले में उम्मीदें जीवंत रखी लेकिन सुमित नागल पहले उलट सिंगल्स के मैच में सूनवू क्वोन से हार गए। इस तरह से कोरिया ने 3-1 से जीत हासिल करके यह मुकाबला अपने नाम कर दिया।

दक्षिणेश्वर और बालाजी ने डबल्स मुकाबले में जीत हासिल करके भारत की उम्मीद जगाई जिसके बाद नागल को करो या मरो वाले मुकाबले में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की जरूरत थी, लेकिन भीषण गर्मी में उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा और उन्हें कोरिया के नंबर एक खिलाड़ी क्वोन से 1-6, 2-6 से हार का सामना करना पड़ा।

मुकाबले के पहले दिन शुक्रवार को दोनों सिंगल्स मैच गंवाने के कारण 0-2 से पिछड़ने के बाद भारत को कुछ अलग करने की जरूरत थी। उसने निकी पूनाचा की जगह दक्षिणेश्वर को बालाजी के साथ कोर्ट पर उतारा और उसका यह फैसला सही साबित हुआ। इन दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उई-सुंग पार्क और जी-सुंग नाम को 6-3, 3-6, 6-3 से हराया।