CWG 2022: 6 गोल्ड के साथ भारत ने रेसलिंग में बनाया रिकार्ड, बजरंग और साक्षी सहित इन्होंने मारी बाजी
CWG 2022 इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय रेसलरों ने 6 गोल्ड के साथ बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इससे पहले कॉमनवेल्थ में रेसलिंग का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5 गोल्ड का था जिसे भारत ने पीछे छोड़ दिया है। भारत ने इस बार 6 गोल्ड सहित 12 मेडल अपने नाम किए हैं।
नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 रंगारंग कार्यक्रम के साथ खत्म हो गया है। इस बार भारत 61 मेडलों के साथ मैडल टैली में चौथे नंबर पर रहा। भारत ने इस बार 22 गोल्ड के अलावा 16 सिल्वर और 23 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए। भारत की तरफ से इस बार शूटिंग की अनुपस्थिति में भारत के लिए सबसे सफल रेसलिंग रहा। भारत ने इस बार 6 गोल्ड सहित 12 मेडल अपने नाम किए।
रेसलिंग में बनाया नया रिकॉर्ड
भारत ने इस बार रेसलिंग में नया रिकॉर्ड बनाया। इस बार भारत ने रेसलिंग में 6 गोल्ड सहित 12 मेडल अपने नाम किए। गोल्ड के मामले में कॉमनवेल्थ गेम्स में रेसलिंग का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
इससे पहले कॉमनवेल्थ गेम्स के रेसलिंग इवेंट में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5 गोल्ड मेडल का था जो 2018 गोल्ड कोस्ट में आया था। हालांकि रेसलिंग में भारत ने पिछली बार भी 12 मेडल जीते थे जिसमें 5 गोल्ड शामिल था।
गोल्ड जीतने वाले रेसलर-
कॉमनवेल्थ गेम्स के 9वें दिन भारत ने रेसलिंग में 6 मेडल जीते जिसमें से 3 गोल्ड रहा। भारत की तरफ से रेसलिंग इवेंट के दूसरे दिन रवि दहिया, विनेश फोगाट और नवीन ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया। रवि ने 57 किलोग्राम फाइनल मुकाबले में नाइजीरिया के वेल्सन को हराकर गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने विल्सन को 10-0 से हराया। विनेश फोगाट ने 53 किलोग्राम महिला फ्रीस्टाइल में श्रीलंका की पहलवान चमोदिया को हराकर लगातार तीसरा गोल्ड अपने नाम किया।
I am very fortunate to be blessed with all your love and support. "India India", "Common India", "Jeetega bhai Jeetega India Jeetega". All these slogans are holy for us athletes. Thank you India and I promise to work harder to win more medals for our country in future. Jai Hind pic.twitter.com/fht9WsFOEJ— Ravi Kumar Dahiya (@ravidahiya60) August 7, 2022
इसके अलावा 74 किलोग्राम भारवर्ग में अपना पहला कॉमनवेल्थ गेम्स खेल रहे नवीन ने पाकिस्तान के ताहिर को 9-0 से हराकर गोल्ड जीता। पूजा सिहाग ने 76 किग्रा और दीपक नेहरा ने पुरुषों के 97 किग्रा फ्रीस्टाइल में ब्रॉन्ज मेडल दिलवाया। भारत की पूजा गहलोत ने भी भी ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था।
रेसलिंग इवेंट के पहले दिन 6 मेडल
रेसलिंग इवेंट के पहले दिन भारत ने 3 गोल्ड सहित 6 मेडल जीते थे। पहले दिन बजरंग पूनिया, दीपक पूनिया और साक्षी मलिक ने भारत को गोल्ड दिलाया था। इसके अलावा अंशु मलिक ने सिल्वर, मोहित ग्रेवाल और दिव्या काकरान ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था।
ये भी एक दौर है...
वो भी एक दौर था..!!! 😊
ये मेडल आप सबके प्यार, विश्वास और आशीर्वाद के लिए.!!! 🇮🇳🫶❤️ pic.twitter.com/TMTvjTiOuh— Vinesh Phogat (@Phogat_Vinesh) August 7, 2022
बजरंग पूनिया ने 65 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल में कनाडा के पहलवान लकलान मैकनील को चित करके गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने कनाडा के पहलवान को 9-2 से हराया। 68 किलोग्राम मुकाबले में भारत के दीपक पूनिया ने पाकिस्तान के मोहम्मद इनाम को हराकर गोल्ड जीता। उन्होंने इनाम को 3-0 से हराया।
वुमेंस रेसलिंग के 62 किलोग्राम मुकाबले में साक्षी मलिक ने गोल्ड मेडल जीता उन्होंने कनाडा की एना गॉडिनेज पिनफॉल यानी चित करके हराया। अपना पहला कॉमनवेल्थ गेम्स खेल रही अंशु मलिक को 57 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। उन्हें नाइजीरिया की खिलाड़ी ओडूनायो एडिकोरोयो ने 7-4 से हराया
आप सभी के समर्थन के लिए धन्यवाद ।🥇🙏🏽 🇮🇳 #proud #moment pic.twitter.com/yvW1MLP69y— Bajrang Punia 🇮🇳 (@BajrangPunia) August 6, 2022
इसके अलावा भारत की दिव्या काकरान ने 68 किलोग्राम भारवर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीता। मोहित ग्रेवाल ने 125 किलोग्राम फ्रीस्टाइल में जमैका के ग्रेवाल जॅानसन को 6-0 से हराकर ब्रॉन्ज अपने नाम किया। कॉमनवेल्थ 2022 की बात करें तो सर्वाधिक मेडलों के मामले में रेसलिंग ने वेटलिफ्टिंग को पीछे छोड़ दिया है। वेटलिफ्टिंग में भारत ने 10 मेडल जीते थे।