बर्मिघम कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान तीन जगह रुकेंगे खिलाड़ी व अधिकारी
खेलों के आयोजकों के अनुसार खिलाड़ियों और अधिकारियों को बर्मिंघम विश्वविद्यालय वारविक विश्वविद्यालय और एनईसी होटल परिसर में तीन अलग स्थानों पर रखा जाएगा।
बर्मिघम, पीटीआइ। कोरोना वायरस महामारी के कारण 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स के आयोजकों को खिलाड़ियों और अधिकारियों के लिए एक स्थान पर रहने की सुविधा देने की जगह कई स्थानों पर खेल गांव बनाने को बाध्य होना पड़ा है। इससे पहले कोरोना महामारी फैलने की वजह से ही आखिरी वक्त पर टोक्यो ओलंपिक को एक साल के लिए स्थगित करने का फैसला लिया गया था। जापान की सरकार इसे हर हाल में आयोजित करना चाहती थी लेकिन बिगड़ते हालात की वजह से इसको एक साल के लिए टालना पड़ा।
खेलों के आयोजकों के अनुसार खिलाडि़यों और अधिकारियों को बìमघम विश्वविद्यालय, वारविक विश्वविद्यालय और एनईसी होटल परिसर में तीन अलग स्थानों पर रखा जाएगा। 50 करोड़ पाउंड (करीब 4876 करोड़ रुपये) की लागत से बर्मिंघम सिटी विश्वविद्यालय की जगह पैरी बार में खेल गांव का निर्माण किया जाना था और यहां 6500 खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों को रखा जाता।
आयोजकों ने हालांकि इस विचार को रद कर दिया, क्योंकि उन्होंने महसूस किया कि कोरोना वायरस महामारी के कारण इसे समय पर तैयार नहीं किया जा सकता। अब नए परिसर मॉडल के अनुसार 1600 खिलाडि़यों और अधिकारियों को एनईसी होटल परिसर और 1900 लोगों को वारविक विश्वविद्यालय में रखा जाएगा, जबकि मुख्य खेल गांव बर्मिंघम विश्वविद्यालय में होगा, जहां 2800 लोगों को ठहराने की व्यवस्था होगी।
आयोजकों ने साथ ही दावा किया कि बìमघम 2022 गेम्स के लिए रहने के स्थान का तीन परिसर का मॉडल गेम्स के 77 करोड़ 80 लाख पाउंड (करीब 7590 करोड़ रुपये) के बजट में ही तैयार किया जाएगा। उन्होंने साथ ही जोर देते हुए कहा कि खेलों का आयोजन समय पर होगा।