CWG 2026: ग्लासगो में तिरंगा फहराने को तैयार UP के 10 'धाकड़' एथलीट, देखें किस-किस खेल में लेंगे हिस्सा?
उत्तर प्रदेश के 10 एथलीट 23 जुलाई से ग्लासगो में शुरू होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व ...और पढ़ें

रोहित यादव-प्रियंका गोस्वामी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में 23 जुलाई से कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की शुरुआत होगी। इस बार के इवेंट में कई खेलों को बार रखा गया है, जिसमें क्रिकेट, बैडमिंटन, शूटिंग, रेसलिंग और हॉकी शामिल हैं। इन गेम्स में भारत के अधिक मेडल आते थे। हालांकि, इसके बावजूद जो खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, उनसे मेडल की उम्मीद होगी।
इस बार के इवेंट में भारत के लिए उत्तर प्रदेश के 10 खिलाड़ी कॉमनवेल्थ गेम्स में खेलते हुए दिखाई देंगे। इसमें जैवलिन थ्रो से लेकर बॉक्सिंग और दौड़ जैसे खेल शामिल हैं। यूपी के दस एथलीट्स टूर्नामेंट में धमाल मचाने को तैयार हैं। यूपी के दो पैरा एथलीट भी हिस्सा लेंगे और मेडल के लिए जंग करेंगे।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हिस्सा लेने वाले उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी-
- गुलवीर सिंह - 5000 मीटर और 10000 मीटर दौड़
- कुलदीप कुमार - पोल वॉल्ट
- रोहित यादव - जैवलिन थ्रो
- पारुल चौधरी - 3000 मीटर स्टिपलचेज और 5000 मीटर
- प्रियंका गोस्वामी - 10000 मीटर रेस वॉक
- नीरू पाठक - 4x400 मीटर रिले
- अस्मिता देय - जूडो
- आदित्य प्रताप सिंह - बॉक्सिंग
जैवलिन थ्रो में हिस्सा लेंगे रोहित यादव
जौनपुर के जैवलिन थ्रोअर रोहित यादव वर्तमान में पटियाला में कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "मैं कॉमनवेल्थ गेम्स में अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहता हूं। प्रतियोगिता के दौरान शरीर को शांत रखने और चोट से बचने पर खास ध्यान दे रहा हूं। रिहैब, स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग के जरिए तैयारी पूरी कर ली गई है।"
कुलदीप कुमार का पहला कॉमनवेल्थ गेम्स
प्रयागराज के युवा पोल वॉल्टर कुलदीप कुमार का यह पहला कॉमनवेल्थ गेम्स है। भोपाल के डीएसवाईडब्ल्यू एकैडमी में ट्रेनिंग ले रहे कुलदीप ने बताया, "यह मेरे लिए सपने जैसा लग रहा है। मेरे भाई राष्ट्रीय चैंपियन हैं। मैं भी उनके नक्शे कदम पर चलते हुए तिरंगे को सम्मान दिलाना चाहता हूं।"
आदित्य प्रताप सिंह को गोल्ड जीतने का जुनून
आगरा के 24 वर्षीय बॉक्सर आदित्य प्रताप सिंह आयरलैंड में ट्रेनिंग पूरी कर स्कॉटलैंड पहुंच चुके हैं। उन्होंने कहा, "आयरलैंड में 10-15 दिन की ट्रेनिंग के दौरान कई विदेशी बॉक्सर्स के साथ मुकाबला किया। यह मेरा पहला कॉमनवेल्थ गेम्स है और मेरा एकमात्र लक्ष्य देश के लिए स्वर्ण पदक जीतना है।"
पैरा एथलीट्स भी तैयार
सागर थयात और श्रेयांश त्रिवेदी ऐसे खिलाड़ी हैं, जो उत्तर प्रदेश हैं। वे पैरा स्पर्धाओं में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। दोनों से भारत को उम्मीद होगी कि वे मेडल जीतें।
यह भी पढ़ें- कॉमनवेल्थ गेम्स में जब-जब गूंजा राष्ट्रगान, भारत के ऐतिहासिक प्रदर्शन और चैंपियंस पर एक नजर
यह भी पढ़ें- राष्ट्रमंडल खेलों में सिर्फ नीरज नहीं, हमारे पास पदक के कई मजबूत दावेदार: अंजू बाबी
