Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • Mutual Funds मास्टरी
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • other-sports
LIVE BLOG

Commonwealth Games 2026 Day 9 Live: हर्ष सिंह और अस्मिता डे ने जूडो में ऐतिहासिक गोल्ड मेडल जीते, यामिनी ने जीता रजत

Commonwealth Games Live Events Updates: कॉमनवेल्थ गेम्स में आज भारत के लिए काफी अहम दिन है। आज के दिन भारत की झोली में कई पदक आ सकते हैं। 

By Abhishek Upadhyay Fri, 31 Jul 2026 11:20 PM (IST)
भारत की नजरें नीरज चोपड़ा पर

भारत की नजरें नीरज चोपड़ा पर

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ग्लास्गो में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में आज भारत के झोली में कई पदक आ सकते हैं। इन पदकों की उम्मीद दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा और मुक्केबाजों से है। ओलंपिक पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन भी आज अपनी किस्मत आजमाने उतरेंगी। 

1 Aug 202612:16:43 AM

Commonwealth Games 2026 Live: साक्षी फाइनल में पहुंचीं

भारत की साक्षी चौधरी ने महिलाओं के 51kg बॉक्सिंग सेमी-फाइनल में कनाडा की एम्बर-जेन वॉल को एकतरफा मुकाबले में हराया। उनके फाइनल में पहुंचने के साथ ही CWG 2026 में बॉक्सिंग में भारत का कम से कम छठा सिल्वर मेडल पक्का हो गया है।

31 Jul 202611:20:16 PM

Commonwealth Games 2026 Live: यामिनी ने जीता सिल्वर मेडल

यामिनी मौर्या को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। भारत जूडो में तीसरा गोल्ड मेडल जीतने से चूक गया। यामिनी को तीसरा 'शिडो' (पेनल्टी) मिला, जिससे इंग्लैंड की एसिल्या टोपराक को 'हान्सोकू-मेक' के जरिए जीत मिली और उन्होंने गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

31 Jul 202610:59:03 PM

Commonwealth Games 2026 Live: आने वाले मेडल इवेंट्स

  • जूडो फाइनल: यामिनी मौर्य बनाम एसेल्य टोप्रक (इंग्लैंड) महिलाओं के 57kg वर्ग में
  • बॉक्सिंग सेमीफाइनल: साक्षी चौधरी बनाम एम्बर-जेन वॉल (कनाडा) महिलाओं के 51kg वर्ग में
  • बॉक्सिंग सेमीफाइनल: प्रिया घांघस बनाम लुसी किंग्स-व्हीटली (इंग्लैंड) महिलाओं के 60kg वर्ग में
  • जैवलिन थ्रो फाइनल: नीरज चोपड़ा, रोहित यादव और यश वीर सिंह पुरुषों के जैवलिन थ्रो में
  • बॉक्सिंग सेमीफाइनल: लवलीना बोरगोहेन बनाम टारोना खानुम बादी पासोनी ताफाकी (तुवालु) महिलाओं के 75kg वर्ग में
  • बॉक्सिंग सेमीफाइनल: सचिन सिवाच बनाम ओवेन हैरिस-एलन (वेल्स) पुरुषों के 60kg वर्ग में
  • डेकाथलॉन फाइनल इवेंट: तेजस्विन शंकर डेकाथलॉन 1500m में
  • बॉक्सिंग सेमीफाइनल: नरेंद्र बेरवाल बनाम नाइजेल पॉल (त्रिनिदाद और टोबैगो) पुरुषों के 90+kg वर्ग में
  • 400m हर्डल्स: यशस पलक्ष और संतोष कुमार तमिलरासन
31 Jul 202610:40:12 PM

Commonwealth Games 2026 Live: ट्रैक साइक्लिंग, पुरुषों की कीरिन (पहला राउंड)

रोनाल्डो सिंह लैतोंजाम, डेविड बेकहम एल्काटोहचूंगो और जेमश सिंह केइथेलकप्पम ने पुरुषों की स्प्रिंट क्वालिफाइंग हीट पूरी की।

  • रोनाल्डो सिंह लैतोंजाम: 10.990s- हीट में 7वें स्थान पर
  • डेविड बेकहम एल्काटोहचूंगो: 10.786s- हीट 3 में 5वें स्थान पर
  • जेमश सिंह केइथेलकप्पम: 11.677s- हीट 4 में 5वें स्थान पर
31 Jul 20269:33:34 PM

Commonwealth Games 2026 Live: हर्ष सिंह ने जीता गोल्‍ड

भारत के हर्ष सिंह पुरुषों के 60kg जूडो फाइनल में जीत गए हैं। गोल्ड मेडल के लिए उनका मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के जोशुआ काट्ज से था। वह CWG में जूडो में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं। 

31 Jul 20269:27:58 PM

Commonwealth Games 2026 Live: अस्मिता ने जूडो में गोल्ड मेडल जीता

अस्मिता डे ने महिलाओं के 48kg वेट क्लास में गोल्ड मेडल जीता। कनाडा की हेइडी क्वाच के खिलाफ उन्हें 'गोल्डन स्कोर' तक कड़ा मुकाबला करना पड़ा। 

31 Jul 20268:30:26 PM

Commonwealth Games 2026 Live: जादुमनी सिंह फाइनल में

बॉक्सिंग में जादुमनी सिंह ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल (55kg) में उन्‍होंने नामीबिया के फिलिप हाओसेब को 5-0 से हराया।

31 Jul 20268:16:49 PM

Commonwealth Games 2026 Live: 1 अगस्त को होगा मैच

महिलाओं का 70kg सेमीफाइनल में  एथलीट अरुंधति चौधरी ने वेल्स की रोजी एक्लेस पर 4-0 की शानदार जीत के साथ फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। अब अरुंधति 1 अगस्त 2026 को रात 9:30 बजे (IST) महिलाओं के 70kg फाइनल में गोल्ड मेडल के लिए मुकाबला करेंगी।

31 Jul 20267:58:28 PM

Commonwealth Games 2026 Live: अरुंधति की जीत

अरुंधति चौधरी महिलाओं के 70 किग्रा इवेंट में वेल्स की रोजी एक्लेस से टकराईं। तीसरा राउंड काफी उथल-पुथल भरा रहा। एक समय अरुंधति ने एक्लेस को पकड़ा और उन्हें रस्सियों पर फेंक दिया। एक और मौके पर भारतीय खिलाड़ी घुटनों के बल कैनवस पर गिर गईं। भारतीय खिलाड़ी के लिए कुछ हूटिंग भी हुई और उन्होंने भीड़ की तरफ हाथ उठाकर जैसे यह कहा हो कि "हाँ, हाँ, थोड़ा रुको"। एक्लेस डिफेंडिंग चैंपियन हैं, इसलिए वह आखिरी राउंड में पूरे जोश के साथ उतरीं। इससे उन्हें नतीजा पलटने में लगभग मदद भी मिल गई। लेकिन शुरुआती दो राउंड हारने के बाद वापसी करना आसान नहीं होता।

31 Jul 20267:37:26 PM

Commonwealth Games 2026 Live: जैस्माइन लैम्बोरिया फाइनल में

जैस्माइन लैम्बोरिया फाइनल में पहुंच गई हैं। 57 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में रेफरी द्वारा दूसरे राउंड (आरएससी) में मुकाबला रोके जाने पर मासेलेला को हराया।

31 Jul 20267:10:31 PM

Commonwealth Games 2026 Live: यामिनी फाइनल में

यामिनी मौर्य ने जूडो में भारत के लिए तीसरा सिल्वर मेडल पक्का कर लिया है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका की डोने ब्रेटेनबैक के खिलाफ इप्पोन हासिल किया और महिलाओं के -57 किग्रा इवेंट के फाइनल में जगह बनाई। अब 3 भारतीय जूडोका गोल्ड मेडल के लिए मुकाबला करेंगे।

31 Jul 20266:53:39 PM

Commonwealth Games 2026 Live: फाइनल में नहीं पहुंचे 

पुरुषों के 4000 मीटर इंडिविजुअल परस्यूट क्वालिफाइंग राउंड में दिनेश कुमार ने 4:29.267 का समय लेकर 17वां स्थान हासिल किया। हर्षवीर सिंह सेखों ने 4:35.524 का समय लेकर 19वां स्थान प्राप्त किया। हालांकि वे फाइनल में नहीं पहुंच सके।

31 Jul 20266:51:43 PM

Commonwealth Games 2026 Live: जूडो में मेडल पक्‍का

अस्मिता डे ने स्कॉटलैंड की चार बार की सीनियर ब्रिटिश चैंपियन सुमेर शॉ को हराकर महिलाओं के 48 किग्रा भार वर्ग में जूडो में भारत के लिए मेडल पक्का कर लिया है।

31 Jul 20265:57:33 PM

Commonwealth Games 2026 Live: क्वार्टर-फाइनल में हारे रोहित

जूडो में रोहित बशीर मजगुल पुरुषों के 66 किग्रा वर्ग के क्वार्टर-फाइनल में पेट्रोस क्रिस्टोडौलाइड्स से हार गए हैं। उनके लिए रेपेचेज का मौका हो सकता है।

31 Jul 20265:55:50 PM

Commonwealth Games 2026 Live: सेमीफाइनल में यामिनी मौर्य

एथलीट यामिनी मौर्य ने महिलाओं के 57 किलोग्राम वर्ग के क्वार्टर फाइनल में घाना की फ्रेमा अग्येई को इप्पोन (100-0) से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। वह आज शाम 6:30 बजे फाइनल में जगह बनाने के लिए फिर से मुकाबला करेंगी।

31 Jul 20265:34:55 PM

Commonwealth Games 2026 Live: श्रद्धा के पास एक और मौका

एथलीट श्रद्धा कडुबल चोपड़े महिलाओं के 52 किग्रा वर्ग के क्वार्टर-फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की टिंका ईस्टन से 'गोल्डन स्कोर' में 'युको' (0-1) से हार गईं। अब उनके पास मेडल की दौड़ में बने रहने का एक और मौका है। यह आज शाम 5:48 बजे (IST) होने वाले 'रिपेचेज राउंड' में मिलेगा।

31 Jul 20265:03:35 PM

Commonwealth Games 2026 Live: जूडो में हर्ष सेमीफाइनल में

जूडो में भारत के लिए एक और अच्छी खबर आई है। हर्ष सिंह ने पुरुषों के 60 किलोग्राम भारवर्ग के मुकाबले में एन मोंथाउल को मात देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। 

31 Jul 20264:47:34 PM

Commonwealth Games 2026 Live: मुक्केबाज अंकुश ने फाइनल में बनाई जगह

पुरुष मुक्केबाज अंकुश पांघल ने 80 किलोग्राम भारवर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में कनाडा के ओफ्री को 5-0 से मात देकर फाइनल में जगह बना ली है। अब अंकुश यहां से कम से कम सिल्वर मेडल लेकर ही लौटेंगे। 

31 Jul 20264:45:19 PM

Commonwealth Games 2026 Live: जूडो खिलाड़ी अस्मिता डे अगले दौर में

जूडो में भारत की अस्मित डे ने महिलाओं के 48 किलोग्राम भारवर्ग के अगले दौर में जगह बना ली है। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में स्कॉटलैंड की इवा इविंग को मात दी। 

31 Jul 20264:41:34 PM

Commonwealth Games 2026 Live: मुक्केबाज अंकुश पांघल एक्शन में

प्रीति पवार के बाद पुरुष मुक्केबाज अंकुश पांघल एक्शन में हैं। वह 80 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल में जगह बनाने के लिए कनाडा के जोशुआ ओफ्री से भिडेंगे।

31 Jul 20264:34:47 PM

Commonwealth Games 2026 Live: किस्मत के बूते भारत मिक्स्ड रिले के फाइनल में 

भारत ने मिक्स्ड रिले चार गुणा 400 मीटर के फाइनल में जगह बना ली है। सभी हीटों को मिलाकर भारत ने सातवां स्थान हासिल किया और फाइनल में जगह बनाई। भारत ने अपनी हीट में 3:20.98 सेकेंड का समय निकाला। 

31 Jul 20264:32:12 PM

Commonwealth Games 2026 Live: भारतीय मिक्स्ड रिले टीम को मिला चौथा स्थान

भारत की मिक्स्ड रिले टीम चार गुणा 400 मीटर रेस में अपनी हीट में चौथे स्थान पर रही है। इसी कारण वह सीधे अगले दौर में नहीं पहुंच पाई। हर हीट से टॉप-3 टीमें ही अगले दौर में जाएंगी। इसके अलावा सभी हीटों को मिलाकर जो दो बेस्ट चौथे स्थान की टीमें होंगी वो भी अगले दौर में जाएंगी। भारत को अब यहां किस्मत का साथ चाहिए। 

31 Jul 20264:23:44 PM

Commonwealth Games 2026 Live: मिक्स्ड 4 गुणा 400 मीटर रिले पर फोकस

इस समय मिक्स्ड चार गुणा 400 रिले रेस पर सभी की नजरें हैं। इस रेस में भारत के विशाल टीके, राजेश रमेश, रशदीप कौर और नीरू पाठक एक्शन में हैं। 

31 Jul 20264:17:26 PM

Commonwealth Games 2026 Live: रोहित बासिर भी जूडो क्वार्टर फाइनल में 

भारत के रोहित बासिर मजगुल ने भी क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने पुरुषों के 66 किलोग्राम भारवर्ग में सैमुअल रिबेइरो को मात देकर अगले दौर में जगह बनाई। 

31 Jul 20264:57:00 PM

Commonwealth Games 2026 Live: तेजस्विन शंकर को डिस्कस थ्रो में मिला छठा स्थान

भारत के तेजस्विन शंकर बाधा दौड़ की सफलता को डिस्कस थ्रो में कायम नहीं रख सके और छठे स्थान पर रहे। उनका बेस्ट 40.44 मीटर रहा। हालांकि, इससे उनके कुल स्थान पर असर नहीं पड़ा है। वह दूसरे नंबर पर ही हैं। उनके कुल 5935 अंक हैं। 

31 Jul 20264:04:13 PM

Commonwealth Games 2026 Live: श्रृद्धा चोपड़े ने बनाई क्वार्टर फाइनल में जगह

भारत की श्रृद्धा चोपड़े ने महिलाओं की 52 किलोग्राम भारवर्ग स्पर्धा में क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। उनका सामना सिएर लियोने की जेन मासाकाउई से था, लेकिन  वह आई नहीं और भारतीय खिलाड़ी को अगले दौर में प्रवेश मिल गया। 

31 Jul 20263:39:08 PM

Commonwealth Games 2026 Live: प्रीति ने फाइनल में बनाई जगह

प्रीति ने अपनी प्रतिद्वंद्वी कैथरीन को 5-0 से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। इसी के साथ उन्होंने कम से कम सिल्वर मेडल पक्का कर लिया है। 

31 Jul 20263:14:42 PM

Commonwealth Games 2026 Live: प्रीति पावर उतरेंगी रिंग में

तेजस्विनी के इवेंट के बाद प्रीति पवार का इवेंट होगा। महिला मुक्केबाज प्रीति 54 किलोग्राम भारवर्ग के मैच में जाम्बिया की कैथरीन एम्वापे से भिड़ेंगी। ये सेमीफाइनल मैच है। जो जीतेगा उसका कम से कम सिल्वर मेडल तो पक्का हो ही जाएगा। 

31 Jul 20263:12:25 PM

Commonwealth Games 2026 Live: पदक की रेस में बने हैं तेजस्विन

छह इंवेट के बाद तेजस्विन पदक की रेस में हैं। उनके अभी तक कुल 922 अंक हैं और वह दूसरे स्थान पर हैं। पहले स्थान पर वॉर्नर हैं जिनके कुल 5322 अंक हैं।

31 Jul 20264:57:36 PM

Commonwealth Games 2026 Live: तेजस्विन शंकर बाधा दौड़ में दूसरे स्थान पर

भारत के तेजस्विन शंकर 110 मीटर बाधा दौड़ में दूसरे स्थान पर रहे हैं। उन्होंने 14.41 सेकेंट का समय निकाला। कानाडा के वॉर्नर डेमियन 14.04 सेकेंड के साथ पहले स्थान पर रहे।    

31 Jul 20262:45:50 PM

Commonwealth Games 2026 Live: ट्रैक साइक्लिंग में आज का शेड्यूल


शाम 5:21 बजे - पुरुषों का 4000m इंडिविजुअल परस्यूट, क्वालिफिकेशन - दिनेश कुमार, हर्षवीर सिंह सेखों

रात 8:30 बजे - पुरुषों का कीरिन, पहला राउंड - रोनाल्डो सिंह लैतोंजम (हीट 1), डेविड बेकहम एल्काटोहचूंगो (हीट 3), जेमश केइथेलकप्पम (हीट 4)

रात 9:17 बजे - पुरुषों का कीरिन, पहला राउंड रिपेचेज - रोनाल्डो सिंह लैतोंजम, डेविड बेकहम एल्काटोहचूंगो, जेमश केइथेलकप्पम (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)

रात 10:46 बजे - पुरुषों का 4000m इंडिविजुअल परस्यूट, फाइनल (ब्रॉन्ज) - दिनेश कुमार, हर्षवीर सिंह सेखों (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)

रात 10:53 बजे - पुरुषों का 4000m इंडिविजुअल परस्यूट, फाइनल (गोल्ड) - दिनेश कुमार, हर्षवीर सिंह सेखों (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)

रात 11:01 बजे - पुरुषों का कीरिन, दूसरा राउंड - रोनाल्डो सिंह लैतोंजम, डेविड बेकहम एल्काटोहचूंगो, जेमश केइथेलकप्पम (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)

रात 11:43 बजे - पुरुषों की कीरिन, फाइनल 7-12 - रोनाल्डो सिंह लैतोंजम, डेविड बेकहम एल्काटोहचूंगो, जेमश कीथेलकप्पम (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)

रात 11:48 बजे - पुरुषों की कीरिन, फाइनल 1-6 - रोनाल्डो सिंह लैतोंजम, डेविड बेकहम एल्काटोहचूंगो, जेमश कीथेलकप्पम (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)

रात 11:53 बजे - पुरुषों की एलिमिनेशन रेस फाइनल (मेडल इवेंट) - हर्षवीर सिंह सेखों

 

31 Jul 20262:44:59 PM

Commonwealth Games 2026 Live: लॉन बॉल्स में आज का शेड्यूल

शाम 5:15 बजे - पुरुषों का पेयर्स सेक्शनल प्ले, सेक्शन B राउंड 4 - भारत (दिनेश कुमार और नवनीत सिंह) बनाम फॉकलैंड आइलैंड्स (इयान बार्न्स और ओलिवर थॉम्पसन)

रात 10:20 बजे - महिलाओं का सिंगल्स सेक्शनल प्ले, सेक्शन C राउंड 4 - नयनमोनी सैकिया बनाम मिल्ड्रेड म्कांडाविरे (जाम्बिया)

31 Jul 20262:43:42 PM

Commonwealth Games 2026 Live: जूडो का आज का शेड्यूल

दोपहर 3:30 बजे से - पुरुषों का -60kg, राउंड ऑफ 16 - हर्ष सिंह बनाम चिकोंडी काथेवेरा (मलावी)

3:30 बजे से - महिलाओं का -52kg, राउंड ऑफ 16 - श्रद्धा चोपड़े बनाम जेन मसाक्वोई (सिएरा लियोन)

3:30 बजे से - पुरुषों का -66kg, राउंड ऑफ 16 - रोहित मजगुल बनाम सैमुअल रिबेरो (मोजाम्बिक)

3:30 बजे से - महिलाओं का -48kg, क्वार्टरफाइनल - अस्मिता डे बनाम ईवा इविंग (स्कॉटलैंड)

3:30 बजे से - महिलाओं का -57kg, क्वार्टरफाइनल - यामिनी मौर्य बनाम TBD (तय होना बाकी)

8:30 बजे से - महिलाओं का -48kg, मेडल राउंड - अस्मिता डे (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)

8:30 बजे से - पुरुषों का -60kg, मेडल राउंड - हर्ष सिंह (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)

रात 8:30 बजे से - महिलाओं का -52kg, मेडल राउंड - श्रद्धा चोपड़े (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)

रात 8:30 बजे इसके बाद - पुरुषों का -66kg, मेडल राउंड - रोहित मजगुल (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)

रात 8:30 बजे से - महिलाओं का -57kg, मेडल राउंड - यामिनी मौर्य (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)

 

31 Jul 20262:42:35 PM

Commonwealth Games 2026 Live: आज का बॉक्सिंग का शेड्यूल


दोपहर 3:15 बजे - महिलाओं का 54 किग्रा सेमीफाइनल - प्रीति पवार बनाम कैथरीन म्वापे (जाम्बिया)

शाम 4:30 बजे - पुरुषों का 80 किग्रा सेमीफाइनल - अंकुश पांघल बनाम जोशुआ ओफोरी (कनाडा)

शाम 7:15 बजे - महिलाओं का 57 किग्रा सेमीफाइनल - जैस्मिन लंबोरिया बनाम रापेलैंग मासेलेला (लेसोथो)

शाम 7:30 बजे - महिलाओं का 70 किग्रा सेमीफाइनल - अरुंधति चौधरी बनाम रोजी एक्लेस (वेल्स)

रात 8:15 बजे - पुरुषों का 55 किग्रा सेमीफाइनल - जादुमणि सिंह मंडेन्गबाम बनाम फिलिप हाओसेब (नामीबिया)

रात 11:30 बजे - महिलाओं का 51 किग्रा सेमीफाइनल - साक्षी चौधरी बनाम एम्बर-जेन वॉल (कनाडा)

रात 12:15 (1 अगस्त) - महिलाओं का 60kg सेमीफाइनल - प्रिया घांघस बनाम लुसी किंग्स-व्हीटली (इंग्लैंड)

रात 12:45 (1 अगस्त) - महिलाओं का 75kg सेमीफाइनल - लवलीना बोरगोहेन बनाम टारोना टाफाकी (तुवालु)

रात एक बजे (1 अगस्त) - पुरुषों का 60kg सेमीफाइनल - सचिन सिवाच बनाम ओवेन हैरिस-एलन (वेल्स)

रात 1:30 (1 अगस्त) - पुरुषों का +90kg सेमीफाइनल - नरेंद्र बेरवाल बनाम नाइजेल पॉल (त्रिनिदाद और टोबैगो)

31 Jul 20262:41:21 PM

Commonwealth Games 2026 Live: आज का एथलेटिक्स का शेड्यूल 

दोपहर 2:35 बजे - पुरुषों की डीकैथलॉन 110 मीटर बाधा दौड़ - तेजस्विन शंकर

दोपहर 3:20 बजे - पुरुषों की डीकैथलॉन डिस्कस थ्रो - तेजस्विन शंकर

शाम 4:05 बजे - मिक्स्ड 4x400 मीटर रिले (राउंड 1, हीट 2) - विशाल टीके, राजेश रमेश, रशदीप कौर, अंसा बाबू, नीरू पाठक

शाम 5 बजे - पुरुषों की डीकैथलॉन पोल वॉल्ट - तेजस्विन शंकर

रात 11:30 बजे - पुरुषों की डीकैथलॉन जैवलिन थ्रो - तेजस्विन शंकर

रात 12:45 बजे (1 अगस्त) - पुरुषों की जैवलिन थ्रो फाइनल (मेडल इवेंट) - नीरज चोपड़ा, रोहित यादव, यश वीर सिंह

रात 1:05 बजे (1 अगस्त) - पुरुषों की डीकैथलॉन 1500 मीटर (फाइनल इवेंट) - तेजस्विन शंकर

रात 1:30 बजे (1 अगस्त) - पुरुषों की 400 मीटर बाधा दौड़ फाइनल (मेडल इवेंट) - यशस पलक्षा, संतोष कुमार तमिलरासन

31 Jul 20262:17:14 PM

Commonwealth Games 2026 Live: भारत के लिए खुशी वाला दिन!

कॉमनवेल्थ गेम्स में आज भारत के लिए खुशी वाला दिन है क्योंकि आज भारत की झोली में पदकों की बारिश हो सकती है। सबसे ज्यादा उम्मीदें नीरज चोपड़ा से हैं। वहीं मुक्केबाजों में लवलीना बोरगोहेन पर सभी की नजरें रहेंगी। 

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us