Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • Mutual Funds मास्टरी
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • other-sports
LIVE BLOG

Commonwealth Games 2026, Day-8 Highlights: भारत का कॉमनवेल्थ में 8वें दिन शानदार प्रदर्शन, नीरज चोपड़ा ने फाइनल में जगह बनाई

Commonwealth Games Highlights: भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। आठवें दिन जेवलिन थ्रो में गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा फाइनल में पहुंच गए हैं।

By Praveen Kumar Mishra Fri, 31 Jul 2026 12:07 AM (IST)
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 8वां दिन

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 8वां दिन

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Commonwealth Games 2026, Day-8 Highlights: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पहले 8 दिनों में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। गोल्डन ब्वॉय के नाम से मशहूर नीरज चोपड़ा ने फाइनल में एंट्री कर ली है। भारत ने अब तक 15 मेडल अपने नाम कर लिए हैं।

30 Jul 202611:54:42 PM

Commonwealth Games 2026 Live: अनिमेष कुजुर हुए बाहर

भारत के अनिमेष कुजुर पुरुषों की 200 मीटर की दौड़ से बाहर हो गए हैं। उन्होंने 20.65 सेकंड का समय लिया और छठे स्थान पर रहे। इसी के साथ वे फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर सके हैं।

30 Jul 202611:35:44 PM

Commonwealth Games 2026 Live: वेटलिफ्टिंग का फाइनल मुकाबला शुरू

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पुरुषों के 110 किग्रा में वेटलिफ्टिंग का मुकाबला शुरू हो गया है। भारत के लिए फाइनल में लवप्रीत सिंह हैं। उनसे मेडल की उम्मीद है।

30 Jul 202610:18:53 PM

Commonwealth Games 2026 Live: भारत का मेडल इवेंट

भारत के लिए रात के 11:30 बजे मेडल इवेंट है। तजिंदरपाल सिंह तूर और समरदीप सिंह गिल पुरुषों के शॉट पुट के फाइनल में एक्शन में होंगे। तजिंदर दो बार के एशियन गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट हैं।

30 Jul 20269:24:38 PM

Commonwealth Games 2026 Live: लॉन बाउल्स में भारत की जीत

लॉन बाउल्स से भारत के लिए अच्छी खबर आई है। भारत ने बोत्सवाना को टाई-ब्रेक में हरा दिया है। भारत ने पहला सेट 9-2 से जीता, जिसके बाद बोत्सवाना ने दूसरा सेट 4-3 से जीत लिया। इसके बाद भारत ने टाई-ब्रेक जीता। नवनीत सिंह और दिनेश कुमार की यह लगातार तीसरी जीत है।

30 Jul 20268:41:51 PM

Commonwealth Games 2026 Live: मार्टिना मेडल जीतने से चूकी

भारत की वेटलिफ्टर मार्टिना देवी महिलाओं की 86 किग्रा में मेडल जीतने से चूक गई हैं। वे तालिका में चौथे स्थान पर रही और इसी के साथ भारत का मेडल जीतने का सपना भी टूट गया। 

30 Jul 20267:04:07 PM

Commonwealth Games 2026 Live: मार्टिना से मेडल की उम्मीद

महिलाओं की 86 किग्रा की कैटगेरी में भारत के लिए मार्टिना एक्शन में हैं। उनसे भारत को मेडल की उम्मीद है। आज के दिन का ये भारत का पहला मेडल इवेंट है। वेटलिफ्टिंग में भारत का अब तक दबदबा देखने को मिला है और मार्टिना से भी मेडल की उम्मीद है।

30 Jul 20265:46:08 PM

Commonwealth Games 2026 Live: साइकिलिंग में भारत को निराशा

साइकिलिंग वेलोड्रोम में आज इंडिया का दिन नहीं है। इंडियन मेंस टीम स्प्रिंट क्वालीफाइंग में 46.396 की टाइमिंग के साथ आखिरी जगह पर रही। सबसे तेज दो जीतने वाली टीमें गोल्ड और सिल्वर मेडल के लिए रेस करती हैं और बाकी दो जीतने वाली टीमें ब्रॉन्ज मेडल के लिए रेस करती हैं। इस मामले में, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड टॉप दो टीमें हैं। त्रिनिदाद एंड टोबैगो तीसरे और वेल्स चौथे नंबर पर रहे।

30 Jul 20265:17:13 PM

Commonwealth Games 2026 Live: तेजस्विन शंकर टॉप पर

पुरुषों की डेकाथलॉन लॉन्ग जंप खत्म हो गई है। तेजस्विन शंकर 7.82 मीटर के बेस्ट अटेम्प्ट के साथ लीड पर हैं। उनके कुल पॉइंट्स 1015 हैं। अब तक के अगले बेस्ट एथलीट डेमियन वार्नर (7.77 मीटर) हैं, जिनके 1002 प्वाइंट्स हैं।

30 Jul 20264:10:59 PM

Commonwealth Games 2026 Live: नीरज चोपड़ा फाइनल में पहुंचे

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के जैवलिन थ्रो के फाइनल में भारत के नीरज चोपड़ा ने जगह बना ली है। उनके साथ दो अन्य भारतीय रोहित यादव और यश वीर सिंह ने भी फाइनल में एंट्री मारी है। पाकिस्तान के अरशद नदीम भी फाइनल में पहुंच गए हैं।

30 Jul 20263:48:27 PM

Commonwealth Games 2026 Live: नीरज चोपड़ा का दूसरा प्रयास

नीरज चोपड़ा ने अपने दूसरे प्रयास में 79.61 मीटर का थ्रो फेंका है। इसी के साथ उन्होंने पाकिस्तानी अरशद नदीम के 78.63 मीटर को पीछे छोड़ दिया है। हालांकि, नीरज अभी भी तालिका में पांचवें स्थान पर हैं।

30 Jul 20263:24:59 PM

Commonwealth Games 2026 Live: नीरज चोपड़ा का पहला प्रयास

जैवलिन थ्रोइंग में नीरज चोपड़ा अपने पहले प्रयास से निराश होंगे। उन्होंने 76.28 मीटर दूर भाला फेंका है। अगले प्रयास में उनसे बेहतर की उम्मीद होगी।

30 Jul 20263:10:31 PM

Commonwealth Games 2026 Live: जैवलिन थ्रो का इवेंट शुरू

जैवलिन थ्रो का इवेंट शुरू हो गया है। भारत के लिए नीरज चोपड़ा, रोहित यादव और यश वीर एक्शन में दिखेंगे। ये क्वालीफाइंग राउंड होगा। पाकिस्तान के अरशद नदीम भी दिखेंगे।

30 Jul 20261:22:33 PM

Commonwealth Games 2026 Live: कॉमनवेल्थ में भारत के अन्य शेड्यूल

  • 11:30 PM: एथलेटिक्स - तजिंदरपाल सिंह तूर और समरदीप सिंह गिल पुरुषों के शॉट पुट फाइनल (मेडल इवेंट) में
  • 11:37 PM: एथलेटिक्स - अनिमेष कुजूर पुरुषों की 200 मीटर सेमीफाइनल में
  • 11:38 PM: एथलेटिक्स - तेजस्विन शंकर पुरुषों की डेकाथलॉन हाई जंप में
  • 1:10 AM: एथलेटिक्स - सीमा कालीरमना और निधि रानी महिला डिस्कस थ्रो फाइनल (मेडल इवेंट) में
  • 1:30 AM: एथलेटिक्स - तेजस्विन शंकर पुरुषों की डेकाथलॉन 400 मीटर में
  • 1:48 AM: एथलेटिक्स - पारुल चौधरी महिलाओं की 5000 मीटर फाइनल (मेडल इवेंट) में
30 Jul 20261:19:36 PM

Commonwealth Games 2026 Live: वेटलिफ्टिंग में भारत को मेडल की होगी उम्मीद

  • शाम 7:30 बजे: लॉन बाउल्स - भारत (दिनेश कुमार, नवनीत सिंह) बनाम बोत्सवाना, पुरुष पेयर्स सेक्शनल प्ले
  • 8:55 PM: लॉन बाउल्स - नयनमोनी सैकिया बनाम मलेशिया की एम्मा फिरयाना सरोजी, महिला सिंगल्स सेक्शनल प्ले
  • 10:50 PM: ट्रैक साइक्लिंग - रोनाल्डो सिंह लैटनजम, डेविड बेकहम एल्कोटोचूंगो और रोजित सिंह यांगलेम मेंस टीम स्प्रिंट फाइनल में (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)
  • 11:00 PM: वेटलिफ्टिंग - लवप्रीत सिंह पुरुषों के 110+ किग्रा फाइनल में (मेडल इवेंट)
30 Jul 20261:18:49 PM

Commonwealth Games 2026 Live: एथलेटिक्स में भारतीय खिलाड़ियों का दिखेगा जलवा

  • 2:40 PM: एथलेटिक्स - तेजस्विन शंकर पुरुषों की डेकाथलॉन 100 मीटर
  • 2:55 PM: एथलेटिक्स - नीरज चोपड़ा, रोहित यादव और यशवीर सिंह पुरुषों की जेवलिन थ्रो क्वालीफाइंग में
  • 3:20 PM: एथलेटिक्स - तेजस्विन शंकर पुरुषों की डेकाथलॉन लॉन्ग जंप में
  • 4:55 PM: एथलेटिक्स - प्रवीण चित्रवेल और सेल्वा प्रभु पुरुषों की ट्रिपल जंप क्वालिफाइंग में
  • 5:07 PM: ट्रैक साइक्लिंग - रोनाल्डो सिंह लैटनजम, डेविड बेकहम एल्कोटोचूंगो और रोजित सिंह यांगलेम पुरुष टीम स्प्रिंट क्वालिफाइंग में
  • 5:10 PM: एथलेटिक्स - तेजस्विन शंकर पुरुषों की डेकाथलॉन शॉट पुट में
  • 5:40 PM: एथलेटिक्स - विशाल टीके पुरुषों की 400 मीटर सेमीफाइनल में
30 Jul 20261:18:07 PM

Commonwealth Games 2026 Live: लाइव ब्लॉग

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के 8वें दिन के लिए दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आप सभी पठकों का स्वागत है। आठवें दिन भारत का पहला मेडल एथलेटिक्स में तेजस्विन शंकर का है। ये इवेंट भारतीय समयानुसार 2:40 पर होगा। भारत ने सात दिनों तक 15 मेडल अपने नाम किए हैं, जिसमें 3 स्वर्ण पदक शामिल हैं।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us