Commonwealth Games 2026, Day-7 Highlights: जैस्मिन ने जीता ऐतिहासिक मेडल, भारतीय बॉक्सरों का सातवें दिन रहा दबदबा
Commonwealth Games Highlights: भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। सातवां दिन भारतीय बॉक्सर्स के नाम रहा।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 सातवां दिन
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Commonwealth Games 2026, Day-7 Highlights: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में सातवां दिन भारतीय मुक्केबाजों के नाम रहा। भारत ने इस इवेंट में अब तक 10 मेडल पक्के कर लिए हैं। जैस्मिन ने सेमीफाइनल में जगह बनाई और इसी के साथ भारत का एक कॉमनवेल्थ में ये बॉक्सिंग में सबसे अधिक मेडल बन गया है। लॉन बाउल्स के फाइनल में भारतीय खिलाड़ियों ने जगह बना ली है। अब तक भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में कुल 22 मेडल पक्के कर लिए हैं।
Commonwealth Games 2026 Live: भारत का बॉक्सिंग में रहा दबदबा
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के सातवें दिन भारत का बॉक्सिंग में दबदबा रहा। भारत ने अब तक इस इवेंट में कुल 10 मेडल पक्के कर लिए हैं। भारतीय मुक्केबाजों ने सातवें दिन शानदार खेल दिखाया और 6 मेडल पक्के किए। इसी के साथ अब भारत के कुल 22 मेडल पक्के हो गए हैं। लॉन बाउल्स में भी भारत ने नामीबिया को हराकर फाइनल में जगह बना ली है।
Commonwealth Games 2026 Live: जैस्मिन ने जीता ऐतिहासिक मेडल
भारत की बॉक्सर जैस्मिन ने क्वार्टरफाइनल में जीत हासिल कर ली है। इसी के साथ उन्होंने भारत के लिए 22वां मेडल पक्का कर लिया है। उनके इस मेडल के साथ भारत ने इतिहास रच दिया है। बॉक्सिंग में इस कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का ये 10वां मेडल है और ये किसी एक टूर्नामेंट में सबसे अधिक है।
Commonwealth Games 2026 Live: जैस्मिन लैम्बोरिया का मुकाबला
भारत का अगला इवेंट बॉक्सिंग में है। जैस्मिन लैम्बोरिया महिलाओं की 57 किग्रा में क्वार्टरफाइनल में हैं। उनका सामना इंग्लैंड की एलिस ग्लिन से है। ये मुकाबला भारतीय समयानुसार रात के 11 बजे शुरू होगा। इससे पहले भारत का बॉक्सिंग में दबदबा रहा है।
Commonwealth Games 2026 Live: लॉन बाउल्स में भारत की जीत
भारत के नवनीत सिंह (लीड) और दिनेश कुमार (स्किप) ने नामीबिया के खिलाफ जीत हासिल की। इसी के साथ मेंस पेयर्स सेक्शनल प्ले - सेक्शन B, राउंड 2 में अपनी दूसरी जीत पक्की की। उन्होंने दूसरा सेट 6-3 से जीता।
Commonwealth Games 2026 Live: लॉन बाउल्स का मुकाबला शुरू
भारत के नवनीत सिंह (लीड) और दिनेश कुमार (स्किप) का मुकाबला नामीबिया के क्रिस्टो स्टीनकैंप और वेलॉन वेंटजेल से मेंस पेयर्स सेक्शनल प्ले - सेक्शन B, राउंड 2, मैच 2 में होगा। ये मुकाबला शुरू हो गया है।
Commonwealth Games 2026 Live: बॉक्सिंग में भारत का दबदबा
भारत का आज बॉक्सिंग में धमाकेदार फ्रदर्शन देखने को मिला। मुक्केबाजों ने कुल पांच मेडल पक्का कर लिए हैं। इसी के साथ बॉक्सिंग में भारत के 9 मेडल हो गए हैं। साक्षी चौधरी (महिलाओं की 51 किग्रा), अरुंधति चौधरी (महिलाओं की 70 किग्रा), सचिन सिवाच (पुरुषों की 60 किग्रा), अंकुश यादव (पुरुषों की 80 किग्रा) और नरेंद्र बेरवाल (पुरुषों की 90 किग्रा), वे बॉक्सर हैं जिन्होंने कम से कम एक ब्रॉन्ज मेडल आज के दिन पक्का कर लिया है।
Commonwealth Games 2026 Live: नरेंद्र बेरवाल की सेमीफाइनल में एंट्री
भारत ने बॉक्सिंग में एक और मेडल पक्का कर लिया है। पुरुषों के 90 किग्रा में नरेंद्र बेरवाल ने सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है। उन्होंने समोआ के माइकल सेको को हराकर पदक पक्का किया है। इसी के साथ अब भारत ने कॉमनवेल्थ 2026 में 21 मेडल पक्के कर लिए हैं।
Commonwealth Games 2026 Live: अंकुश यादव सेमीफाइनल में पहुंचे
पुरुषों के 80 किग्रा में भारत के अंकुश यादव ने कमाल दिखाया है। उन्होंने सेशेल्स के जेड मिकॉक को क्वार्टरफाइनल में हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है। इसी के साथ भारत का 20वां मेडल पक्का हो गया है। उनसे पहले साक्षी चौधरी, अरुंधति चौधरी और सचिन सिवाच बॉक्सिंग में मेडल पक्का कर चुके हैं।
Commonwealth Games 2026 Live: सचिन सिवाच सेमीफाइनल में पहुंचे
भारत के सचिन सिवाच ने मेंस 60 किग्रा में सेमीफाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने बोत्सवाना के ट्रेजर मोरमी को हराया है। इसी के साथ भारत का इस कॉमनवेल्थ में 19वां मेडल पक्का हो गया है।
Commonwealth Games 2026 Live: सचिन सिवाच एक्शन में
भारत के सचिन सिवाच 60 किग्रा में मेंस बॉक्सिंग में बोत्सवाना के ट्रेजर मोरेमी का सामना कर रहे हैं। अगर वे इस मुकाबले में जीत हासिल करते हैं, तो सेमीफाइनल में जगह पक्की कर लेंगे। इसी के साथ भारत का एक और मेडल पक्का हो जाएगा।
Commonwealth Games 2026 Live: अरुंधति चौधरी ने मेडल किया पक्का
महिलाओं की बॉक्सिंग में 70 किग्रा की कैटगरी में भारत की अरुंधति चौधरी ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इसी के साथ भारत का 18वां मेडल पक्का हो गया है। उन्होंने न्यूजीलैंड की मॉर्गन हेंडरसन को हराया है।
Commonwealth Games 2026 Live: अनिमेष कुजूर सेमीफाइनल में पहुंचे
भारत के अनिमेष कुजूर ने 200 मीटर के इवेंट में सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। उन्होंने 20.46 सेकंड में दौड़ को पूरा किया।
Commonwealth Games 2026 Live: साक्षी चौधरी ने सेमीफाइनल में जगह बनाई
साक्षी चौधरी ने उत्तरी आयरलैंड की कैटलिन फ्रायर्स को फाइनल राउंड में हाकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इस जीत के साथ भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में अपना 17वां मेडल पक्का कर लिया है।
Commonwealth Games 2026 Live: साक्षी का मुकाबला शुरू
भारत की साक्षी महिलाओं की 51 किग्रा की क्वार्टरफाइनल बाउट में एक्शन में हैं। यहां नॉर्दर्न आयरलैंड की कैटलिन फ्रायर्स के खिलाफ जीत उन्हें सेमीफाइनल में पहुंचा देगी और ग्लासगो में भारत का 17वां मेडल पक्का कर देगी।
Commonwealth Games 2026 Live: भारतीय जोड़ी ने शॉट पुट के फाइनल में जगह बनाई
तजिंदरपाल सिंह तूर और समरदीप सिंह गिल ने मेंस शॉट पुट के फाइनल में जगह बना ली है। तजिंदरपाल क्वालिफिकेशन राउंड में 21.03 मीटर थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहे। दूसरी तरफ समरदीप ने 19.95 मीटर का थ्रो किया और चौथा स्थान हासिल किया। अब ये जोड़ी 30 जुलाई को भारतीय समयानुसार रात 11:30 बजे फाइनल में मेडल के लिए मुकाबला करेगी।
Commonwealth Games 2026 Live: शॉट पुट का एक्शन शुरू
भारत के तजिंदरपाल सिंह तूर और समरदीप सिंह गिल दोनों पुरुषों के शॉट पुट क्वालिफाइंग राउंड में हिस्सा ले रहे हैं। तजिंदर ग्रुप A में हिस्सा ले रहे हैं, जबकि समरदीप ग्रुप B में हैं। उनके हालिया फॉर्म पर नजर डालें, तो उनके फाइनल में पहुंचने की संभावना है।
Commonwealth Games 2026 Live: स्विमिंग में भी भारत को निराशा
भारत के साजन प्रकाश पुरुषों की 200 मीटर फ्रीस्टाइल की हीट 4 में 1:51.99 के टाइम के साथ 5वें स्थान पर रहे। दूसरी ओर, अनीश एस गौड़ा हीट 5 में 1:51.64 के टाइम के साथ 7वें स्थान पर रहे। अनीश और साजन कुल मिलाकर 18वें और 20वें स्थान पर रहे, जिससे इस इवेंट में भारत का सफर खत्म हो गया।
Commonwealth Games 2026 Live: स्विमिंग इवेंट्स शुरू
संजना क निराशाजनक प्रदर्शन के बाद अब भारत का अगला इवेंट शुरू हो गया है। स्विमिंग में भारत के साजन प्रकाश हीट 4 का हिस्सा हैं। उनके अलावा अनीश सुनील कुमार गौड़ा हीट 5 का हिस्सा हैं। ये दोनों खिलाड़ी पुरुषों की 200 मीटर में प्रतिस्पर्धा करेंगे।
Commonwealth Games 2026 Live: वेटलिफ्टिंग में भारत को निराशा
भारत के लिए सातवें दिन की शुरुआत निराशाजनक रही है। वेटलिफ्टिंग में संजना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी और वे कोई मेडल नहीं जीत सकी हैं। अब स्विमिंग में भारतीय खिलाड़ियों पर निगाहें रहेंगी।
Commonwealth Games 2026 Live: भारत के आज के अन्य इवेंट्स
भारत के अन्य इवेंट्स-
- 3:12 PM: स्विमिंग - साजन प्रकाश और अनीश एस गौड़ा
- 3:35 PM: एथलेटिक्स - तजिंदरपाल सिंह तूर और समरदीप सिंह गिल पुरुषों की शॉट पुट क्वालिफाइंग में
- 3:44 PM: पैरा स्विमिंग - सुयश नारायण जाधव और चैतन्य विश्वास कुलकर्णी
- 4:02 PM: एथलेटिक्स - अनिमेष कुजूर
- 4:45 PM: बॉक्सिंग - साक्षी चौधरी बनाम कैटलिन फ्रायर्स
- शाम 5:30 बजे: बॉक्सिंग - अरुंधति चौधरी बनाम मॉर्गन हेंडरसन
- शाम 6:15 बजे: बॉक्सिंग - सचिन सिवाच बनाम ट्रेजर मोरेमी
- शाम 7:00 बजे: बॉक्सिंग - अंकुश यादव बनाम जेड मिकॉक
- शाम 7:30 बजे: बॉक्सिंग - नरेंद्र बेरवाल बनाम माइकल सेको
- 8:55 PM: बाउल्स - भारत (दिनेश कुमार, नवनीत सिंह) बनाम नामीबिया, पुरुष पेयर्स सेक्शनल प्ले
- 11:00 PM: बॉक्सिंग - जैस्मिन लैम्बोरिया बनाम एलिस ग्लिन (इंग्लैंड) महिलाओं के 57kg क्वार्टरफाइनल में
- 11:51 PM: स्विमिंग - साजन प्रकाश और अनीश एस गौड़ा पुरुषों की 200m फ्रीस्टाइल फाइनल में (मेडल इवेंट, अगर वे हीट्स से क्वालिफाई करते हैं)
- 12:03 AM: एथलेटिक्स - यशस पलाक्षा और संतोष कुमार तमिलरासन पुरुषों की 400 मीटर हर्डल्स हीट्स में
- 12:46 AM: पैरा स्विमिंग - सुयश नारायण जाधव और चैतन्य विश्वास कुलकर्णी पुरुषों की 50 मीटर फ्रीस्टाइल S7 फाइनल में (मेडल इवेंट, अगर वे हीट्स से क्वालिफाई करते हैं)
- 12:55 AM: पैरा एथलेटिक्स - देवेंद्र कुमार और सागर थायत पुरुषों के डिस्कस थ्रो F42-44/F61-64 फाइनल (मेडल इवेंट) में
- 1:10 AM: बाउल्स - नयनमोनी सैकिया बनाम कैरोलिन व्हाइटहेड (आइल ऑफ मैन) महिला सिंगल्स सेक्शन प्ले
- 1:42 AM: पैरा एथलेटिक्स - मोहम्मद बेसिल एम और दिलीप महादु गावित पुरुषों की 100 मीटर T47 फाइनल (मेडल इवेंट) में
Commonwealth Games 2026 Live: भारत के आज के मेडल इवेंट्स
कॉमनवेल्थ 2026 के सातवें दिन भारत के आज के मेडल इवेंट्स कुछ इस प्रकार हैं-
- 2:00 PM: वेटलिफ्टिंग - संजना महिलाओं के 77 किग्रा फाइनल में (मेडल इवेंट)
- 11:54 PM: एथलेटिक्स - श्रीशंकर मुरली और लोकेश सत्यनाथन पुरुषों की लॉन्ग जंप फाइनल (मेडल इवेंट) में
- 12:31 AM: एथलेटिक्स - मनप्रीत कौर महिला शॉट पुट फाइनल (मेडल इवेंट) में
- 1:14 AM: स्विमिंग - आर्यन नेहरा पुरुषों की 1500m फ्रीस्टाइल फाइनल (मेडल इवेंट) में
- 2:05 AM: एथलेटिक्स - पारुल चौधरी महिलाओं की 3000m स्टीपलचेज फाइनल (मेडल इवेंट) में
Commonwealth Games 2026 Live: लाइव ब्लॉग
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के सातवें दिन के लिए दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आप सभी पठकों का स्वागत है। भारत का सातवें दिन पहला इवेंट महिलाओं की वेटलिफ्टिंग में है। भारत की संजना 77 किग्रा के फाइनल में शिरकत करेंगी। भारत को उनसे मेडल की उम्मीद होगी।
