Commonwealth Games Day 6, Highlights: प्रीति-प्रिया ने बॉक्सिंग में मेडल किया पक्का, वेटलिफ्टिंग में भारत को पहली बार मिली निराशा
Commonwealth Games Highlights: भारत के एथलीटों ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में अब तक शानदार प्रदर्शन किया। छठे दिन भारत ने बॉक्सिंग में दो मेडल पक्के कर लिए हैं।
-1785226884757_m.webp)
कॉमनवेल्थ गेम्स का छठा दिन
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Commonwealth Games Highlights: भारतीय खिलाड़ियों का कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के छठे दिन अच्छा प्रदर्शन देखने को मिला। हालांकि, कुछ खेलों में भारत के हाथ निराशा भी लगी। वेटलिफ्टिंग में निरुपमा देवी भारत को मेडल नहीं दिला सकी। ये पहला मौका रहा, जब भारत को वेटलिफ्टिंग में कोई मेडल नहीं मिला। दूसरी तरफ बॉक्सिंग में भारत के लिए अच्छा दिन रहा। प्रीति पवार और प्रिया घनघास ने सेमीफाइनल में जगह बनाई, जिससे भारत का मेडल पक्का हो गया है।
Commonwealth Games 2026 Live: बॉक्सिंग में भारत का कमाल
कॉमनवेल्थ गेम्स के छठे दिन भारत का बॉक्सिंग में अच्छा दिन रहा। प्रीति पवार और प्रिया घनघास ने बॉक्सिंग में कमाल किया और सेमीफाइनल में जगह बना ली। दोनों ने भारत के लिए कम से कम ब्रॉन्ज मेडल पक्का कर लिया है।
Commonwealth Games 2026 Live: पूजा से मेडल की उम्मीद
महिलाओं का हाई जंप फाइनल शुरू हो गया है। इंडिया की पूजा एक्शन में हैं। पुरुषों के सेक्शन में सर्वेश कुशारे ने सिल्वर मेडल जीता था। अब पूजा से भी मेडल जीतने की काफी उम्मीदें हैं।
Commonwealth Games 2026 Live: हरजिंदर कौर की अच्छी शुरुआत
भारत की वेटलिफ्टर हरजिंदर कौर के लिए अच्छी शुरुआत रही है। उन्होंने अपनी पहली कोशिश में 96 किग्रा उठाया। वे अभी सिल्वर मेडल की पोजीशन पर हैं।
Commonwealth Games 2026 Live: प्रिया घनघास ने सेमीफाइनल में जगह बनाई
महिलाओं की 60 किग्रा कैटेगरी में प्रिया घनघास ने कमाल का खेल दिखाया है। उन्होंने स्कॉटलैंड की नियाम मिशेल के खिलाफ शानदार खेल दिखाया। पहले राउंड में पिछड़ने के बाद प्रिया ने अगले दोनों राउंड अपने नाम किया और सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इसी के साथ उनका कम से कम ब्रॉन्ज मेडल पक्का हो गया है।
Commonwealth Games 2026 Live: प्रीति पवार ने सेमीफाइनल में जगह बनाई
भारत की बॉक्सर प्रीति पवार ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इसी के साथ अब उनका ब्रॉन्ज मेडल पक्का हो गया है। उन्होंने नॉर्दर्न आयरलैंड की निकोला क्लाइड को हराया। पहले दोनों राउंड में प्रीति का ही दबदबा रहा और इसी के साथ उन्होंने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। प्रीति की नजरें गोल्ड मेडल पर होंगी लेकिन इसके लिए उन्हें इसी ऊर्जा के साथ आगे भी खेल दिखाना होगा।
Commonwealth Games 2026 Live: प्रीति पवार का मुकाबला शुरू
भारत की बॉक्सर प्रीति पवार का मुकाबला शुरू हो गया है। वे नॉर्दर्न आयरलैंड की निकोल क्लाइड से मुकाबला कर रही हैं। अगर वे इस मैच को अपने नाम कर लेती हैं, तो कम से कम ब्रॉन्ज मेडल पक्का हो जाएगा।
Commonwealth Games 2026 Live: भारत के अगले इवेंट्स
कॉमनवेल्थ में भारत के अगले इवेंट्स कुछ इस प्रकार हैं-
- 10:30 – महिलाओं का 54 किग्रा क्वार्टरफाइनल – प्रीति बनाम निकोल क्लाइड (नॉर्दर्न आयरलैंड)
- 11:00 – महिलाओं का 60 किग्रा क्वार्टरफाइनल – प्रिया बनाम नियाम मिशेल (स्कॉटलैंड)
- 11:30 – महिलाओं का 65 किग्रा क्वार्टरफाइनल – परवीन हुड्डा बनाम साशा हिक्की (इंग्लैंड)
- 12:15 (29 जुलाई) – पुरुषों का 55 किग्रा क्वार्टरफाइनल – जदुमणि सिंह मंडेंगबाम बनाम म्वेंगो मवाले (जाम्बिया)
- 01:30 (29 जुलाई) – पुरुषों का 90 किग्रा क्वार्टरफाइनल – कपिल पोखरिया बनाम रॉबर्ट मैकनल्टी (स्कॉटलैंड)
Commonwealth Games 2026 Live: निरुपमा देवी को मिली निराशा
भारत के लिए 63 किग्रा की महिलाओं की कैटेगरी में निराशा देखने को मिली है। निरुपमा देवी 123 किग्रा का वजन उठाने में तीनों कोशिशों में फेल रही हैं। इसी के साथ अब वे कोई मेडल नहीं जीत सकेंगी। ये पहला मौका है, जब ग्लासगो कॉमनवेल्थ में भारत का कोई वेटलिफ्टर मेडल नहीं जीत पाया है।
Commonwealth Games 2026 Live: निरुपमा की शानदार कोशिश
भारत की निरुपमा देवी ने अपनी शुरुआती कोशिश को बढ़ाकर 123 किग्रा कर लिया है। ऑस्ट्रेलियाई, मलेशियाई और माल्टीज लिफ्टर्स ने भी बार बढ़ाया है।
Commonwealth Games 2026 Live: निरुपमा देवी की शानदार वापसी
निरुपमा देवी सेराम ने शुरुआती निराशा के बाद शानदार वापसी की। उन्होंने महिलाओं की 63 किग्रा की कैटेगरी में 93 किग्रा का वजन उठाया है।
Commonwealth Games 2026 Live: निरुपमा देवी से मेडल की उम्मीद
भारत को निरुपमा देवी से मेडल की उम्मीद है। उन्होंने पहले स्नेच में 93 किग्रा का वजन उठाया। इसके बाद क्लीन एंड जर्क में उन्होंने पहली बार में ही 115 किग्रा का वजन उठाया।
Commonwealth Games 2026 Live: निरुपमा देवी एक्शन में
भारत ने इस कॉमनवेल्थ में वेटलिफ्टिंग में शानदार प्रदर्शन किया है। अब महिलाओं की 63 किग्रा की कैटेगरी में निरुपमा देवी सेराम एक्शन में हैं। भारत को उनसे भी मेडल की उम्मीद होगी। भारत अब तक वेटलिफ्टिंग में 6 मेडल जीत चुका है और उनसे सातवें मेडल की उम्मीद होगी।
Commonwealth Games 2026 Live: नटराज ने सेमीफाइनल में मारी एंट्री
श्रीहरि नटराज ने पुरुषों की 100 मीटर की स्विमिंग प्रतिस्पर्धा में सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। उन्होंने हीट 4 को 55.58 सेकंड में पूरा किया। इसी के साथ सेमीफाइनल में एंट्री मारी।
Commonwealth Games 2026 Live: विशाल ने सेमीफाइनल में बनाई जगह
विशाल थेन्नारसु कायालविझी ने पुरुषों की 400m रेस के अगले राउंड के लिए क्वालिफाई कर लिया है। वे अब सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने 46.59 सेकंड में रेस को कम्पलीट किया और अगले दौर में जगह बना ली है। दूसरी तरफ राजेश रमेश सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर सके हैं।
Commonwealth Games 2026 Live: पुरुषों की 400 मीटर रेस पर नजरें
तैराकी के बाद अब भारत की नजरें एथलेटिक्स पर टिकी हैं। पुरुषों की 400 मीटर रेस में भारत के विशाल टीके और राजेश रमेश से भारत को काफी उम्मीदें हैं।
Commonwealth Games 2026 Live: सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाए साजन प्रकाश
भारत की मेडल उम्मीदों को झटका लगा है। भारतीय तैराक साजन प्रकाश सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाए हैं। हीट-9 में वह आठवें स्थान पर रहे। उन्होंने 26.94 सेकेंड का समय निकाला। ये टाइमिंग उन्हें सेमीफाइनल में नहीं पहुंचा सकी।
Commonwealth Games 2026 Live: साजन प्रकाश को नौवीं हीट में मिली जगह
भारतीय तैराक साजन प्रकाश आज पुरुषों की 50 मीटर बटरफ्लाई इवेंट में प्रतिस्पर्धा करेंगे। उन्हें हीट-9 में जगह मिली है। साजन इन खेलों में पदक की उम्मीद हैं।
Commonwealth Games 2026 Live: आज का शेड्यूल
तैराकी
पुरुषों की 50 मीटर बटरफ्लाई हीट्स: साजन प्रकाश दोपहर 3:26 बजे।
सेमीफाइनल रात 12:50 बजे (29 जुलाई) (अगर क्वालिफाई करते हैं तो)।
पुरुषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक हीट्स: श्रीहरि नटराज शाम 4:41 बजे।
सेमीफाइनल रात 1:33 बजे (29 जुलाई) (अगर क्वालिफाई करते हैं तो)।
एथलेटिक्स
पुरुषों की 400 मीटर राउंड 1 (हीट 3): राजेश रमेश शाम 4:46 बजे।
पुरुषों की 400 मीटर राउंड 1 (हीट 6): विशाल टीके शाम 5:10 बजे।
महिलाओं की हाई जम्प फाइनल: पूजा रात 11:35 बजे।
पुरुषों की 10,000 मीटर फाइनल: गुलवीर सिंह रात 12:55 बजे (29 जुलाई)।
बॉक्सिंग
महिलाओं का 54 किग्रा क्वार्टर फाइनल: प्रीति रात 10:30 बजे।
महिलाओं का 60 किग्रा क्वार्टर फाइनल: प्रिया रात 11:00 बजे।
महिलाओं का 65 किग्रा क्वार्टर फाइनल: परवीन रात 11:30 बजे।
पुरुषों का 55 किग्रा क्वार्टर फाइनल: जादुमणी सिंह मंडेन्गबाम रात 12:15 बजे (29 जुलाई)।
पुरुषों का 90 किग्रा क्वार्टर फाइनल: कपिल पोखरिया रात 1:30 बजे (29 जुलाई)।
लॉन बॉल्स
पुरुषों की पेयर्स (जोड़ी) सेक्शनल प्ले: नवनीत सिंह और दिनेश कुमार रात 10:20 बजे।
महिलाओं की सिंगल्स सेक्शनल प्ले: नयनमोनी सैकिया रात 1:10 बजे (29 जुलाई)।
पैरा तैराकी
पुरुषों की 50 मीटर फ्रीस्टाइल S13 हीट्स: आरवीवीबीके बुदिग्ना और इमाम अली शाम 4:57 बजे।
पुरुषों की 50 मीटर फ़्रीस्टाइल S13 फाइनल: आरवीवीबीके बुडिग्ना और इमाम अली रात 11:37 बजे (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)।
वेटलिफ्टिंग
महिलाओं का 63 किग्रा फाइनल: निरुपमा देवी सेरम शाम 6:30 बजे।
महिलाओं का 69 किग्रा फाइनल: हरजिंदर कौर रात 11:00 बजे।
Commonwealth Games 2026 Live: भारतीय खिलाड़ी हैं तैयार
कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 का आज छठा दिन है और भारतीय खिलाड़ी देश की झोली में मेडल डालने की पूरी कोशिश करेंगे। आज सबसे ज्यादा उम्मीद मुक्केबाजों से होगी जो पदक पक्का कर सकते हैं। बाकी एथलेटिक्स, वेटलिंफ्टिंग में भी भारतीय खिलाड़ीयों पर नजरें रहेंगी।
