Move to Jagran APP

बीवीपी राव बने भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष, हाई कोर्ट द्वारा नियुक्त प्रशासक की देखरेख में हुए चुनाव

भारतीय तीरंदाजी संघ के विवादित चुनाव के बाद बीवीपी राव अध्यक्ष चुने गए।

By Sanjay SavernEdited By: Published: Sun, 23 Dec 2018 09:27 PM (IST)Updated: Mon, 24 Dec 2018 10:51 AM (IST)
बीवीपी राव बने भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष, हाई कोर्ट द्वारा नियुक्त प्रशासक की देखरेख में हुए चुनाव
बीवीपी राव बने भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष, हाई कोर्ट द्वारा नियुक्त प्रशासक की देखरेख में हुए चुनाव

नई दिल्ली, प्रेट्र। हाई कोर्ट द्वारा नियुक्त प्रशासक एसवाई कुरैशी की देखरेख में हुए भारतीय तीरंदाजी संघ (एएआई) के विवादित चुनाव के बाद बीवीपी राव अध्यक्ष चुने गए।

loksabha election banner

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हुए इस चुनाव में असम का नेतृत्व कर रहे राव के पक्ष में 49 मत प़़डे, जबकि दूसरे स्थान पर रहे त्रिपुरा के रूपक देबरॉय को 36 मत मिले। असम कैडर के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी राव ने इससे पहले पूर्वोत्तर राज्य के तीरंदाजी संघ के उपाध्यक्ष के रूप में कार्य किया। वह पहले भी भारतीय खेल प्राधिकरण के साथ विभिन्न क्षमताओं में जुड़े थे। वह पिछले चार साल से तेलंगाना सरकार के सलाहकार के रूप काम कर रहे थे, लेकिन एएआई के शीर्ष पद पर काबिज होने के लिए उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने 1973 से 2012 तक एएआई के अध्यक्ष रहे विजय कुमार मल्होत्रा के खिलाफ भी चुनाव लड़ा था, लेकिन सफलता से महरूम रहे थे।

महा सिंह इसके सचिव और डीके विद्यार्थी कोषाध्यक्ष चुने गए। सुनील कुमार शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जबकि पूर्णिमा महतो और राजेंद्र सिंह तोम उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) और खेल मंत्रालय का कोई भी पर्यवेक्षक विलंब से हुए इन चुनावों के दौरान मौजूद नहीं था। विवादास्पद परिस्थितियों में आयोजित इन चुनावों को आईओए और मंत्रालय स्थगित करना चाहते थे, लेकिन दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा नियुक्त प्रशासक और निर्वाचन अधिकारी कुरैशी सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार शनिवार को चुनाव कराने पर अड़े थे। चुनाव के बाद भारतीय तीरंदाजी आयोग के बैनर तले डोला बनर्जी, लिंबा राम, पूर्णिमा महतो, चेक्रोवोलू स्वूरो और बी चानू जैसे ओलंपियन और अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजों ने खेल मंत्री राज्यवर्धन राठौर को पत्र लिखकर एएआई को मान्यता देने की मांग की।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.