विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Badminton Asia Championship: आयुष शेट्टी खिताबी मुकाबले में हारे, सिल्वर मेडल से करना पड़ा संतोष

Published: Sun, 12 Apr 2026 05:40 PM (IST)

भारत के आयुष शेट्टी ने बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप के फाइनल में दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी शि युकी से ...और पढ़ें

आयुष शेट्टी ने जीता सिल्वर मेडल

आयुष शेट्टी ने जीता सिल्वर मेडल

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

पीटीआई, निंगबो (चीन): भारत के आयुष शेट्टी को रविवार को बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप के फाइनल में दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी शि युकी के विरुद्ध सीधे गेम में हार के साथ रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

मंगलुरु के 20 साल आयुष को लय हासिल करने में परेशानी हुई और वह चीन के मौजूदा विश्व चैंपियन से 8-21, 10-21 से हार गए जिससे इस प्रतियोगिता में भारत का पुरुष सिंगल्स स्वर्ण पदक का 61 साल का इंतजार जारी रहा।

शानदार रहा प्रदर्शन

हार के बावजूद गैरवरीय आयुष का अभियान शानदार रहा। वह दिनेश खन्ना के बाद इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय पुरुष सिंगल्स खिलाड़ी बने। दिनेश इस प्रतियोगिता में एकमात्र भारतीय सिंगल्स चैंपियन हैं। उन्होंने 1965 में यह खिताब जीता था। दिनेश के अलावा सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय पुरुष डबल्स जोड़ी ने भी 2023 में यह खिताब जीता था।

ऐसा रहा मैच

आयुष अपने सेमीफाइनल मैच की लय को खिताबी मुकाबले में बरकरार नहीं रख सके। चीन के खिलाड़ी भारतीय खिलाड़ी पर पूरी तरह से हावी रहे। उनका अनुभव आयुष के सामने ज्यादा असरदार रहा। शी ने पहले ही गेम में बढ़त ले ली थी जिसने आयुष को वापसी का मौका नहीं दिया।

भारतीय खिलाड़ी ने दूसरे राउंड की शुरुआत मजबूती के साथ की और 7-2 के स्कोर के सात पांच अंकों की बढ़त ले ली। लेकिन वह अपनी इस शुरुआत को कायम नहीं रख सके। चीन के खिलाड़ी ने स्कोर 7-7 से बराबर कर दिया और अंत में गेम के साथ मैच भी अपने नाम किया।

यह भी पढ़ें- बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप में आयुष शेट्टी का कमाल, दुनिया के चौथे नंबर के जोनाथन क्रिस्टी को हराकर सेमीफाइनल में मारी एंट्री

यह भी पढ़ें- Badminton Asia Championships: एशिया चैंपियनशिप में भारतीय शटलरों की निराशजनक शुरुआत, रोहन-रुत्विका और असित-अमृता हारे