Move to Jagran APP

Athletics Calendar 2023: इतिहास बनाने मैदान में उतरेंगे भारतीय एथलीट, नीरज, मीराबाई से लेकर निखत करेंगे तैयारी

साल 2023 सीजन भी देश की एथलेटिक्स के लिए खास होने की संभाना है। इसमें एशियाई खेलों और विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप जैसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के अलावा पूरे वर्ष में 23 प्रमुख घरेलू प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा।

By Umesh KumarEdited By: Umesh KumarPublished: Sun, 01 Jan 2023 07:00 AM (IST)Updated: Sun, 01 Jan 2023 07:00 AM (IST)
Athletics Calendar 2023: इतिहास बनाने मैदान में उतरेंगे भारतीय एथलीट, नीरज, मीराबाई से लेकर निखत करेंगे तैयारी
एथलेक्टिस कैलेंडर 2023 नीरज चोपड़ा। फोटो- डिजाइन

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। साल 2022 खट्टी-मीठी यादों के साथ बीत गया। साल 2022 में कई विश्व स्तरीय टूर्नामेंट में भारत के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। भारत के खिलाड़ियों ने इस साल कॉमनवेल्थ खेलों में अपने दमदार और शानदार प्रदर्शन के दम पर लोगों के दिलों पर राज किया। साल 2023 में भी कई खिलाड़ी अपने दमदार प्रदर्शन से एक बार फिर देश को गर्व करने का मौका दे सकते हैं। विश्व स्तर पर अपना डंका बजाने के लिए खिलाड़ी तैयारियों में जुटे हैं।

loksabha election banner

साल 2023 सीजन भी देश की एथलेटिक्स के लिए खास होने की संभाना है। इसमें एशियाई खेलों और विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप जैसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के अलावा पूरे वर्ष में 23 प्रमुख घरेलू प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। इन खेलों में अंतराष्ट्रीय स्तर पर भारत के लिए गोल्ड जीत चुके भारतीय खिलाड़ियों से दमदार प्रदर्शन की उम्मीद की जाएगी। आइए जानतें हैं कुछ प्रमुख खिलाड़ियों के बारे में।

नीरज चोपड़ा 2023 में 6 टूर्नामेंट में ले सकते हैं हिस्सा

एथलेटिक्स में कामयाबी का पर्याय बन चुके जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा साल 2022 में अपनी छाप छोड़ी। ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा को कामनवेल्थ खेल 2022 से बाहर हो गए थे, लेकिन उन्होंने लुसाने में डायमंड लीग गोल्ड जीतकर पहले भारती एथलीट बने। नीरज साल 2023 में बुडापेस्ट में अगस्त में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप, सितंबर में हांग्जो, चीन में एशियाई खेल और डायमंड लीग सीरीज में प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने की उम्मीद है।

मीराबाई चानू

ओलंपिक रजत पदक विजेता और दो बार की कॉमनवेल्थ गेम्स चैंपियन मीराबाई चानू के लिए भी साल 2022 खास रहा। नेशनल गेम्स 2022 में महिलाओं की 49 किग्रा भारोत्तोलन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता। मीराबाई चानू एशियन वेटलिफ्टिंग और वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग में हिस्सा ले सकती हैं।

रेसलिंग में दिखेगा इन खिलाड़ियों का दम

विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में बजरंग पुनिया ने भारत को कांस्य पदक दिलाया था। विनेश फोगाट ने महिला वर्ग में कांस्य पदक जीता था। बजरंग पूनिया ने इसी साल बर्मिंघम में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता। रेसलिंग में साल 2023 में बजरंग पुनिया, विनेश फोगाट, साक्षी मलिक जैसे खिलाड़ियों को दांवपेच लगाते हुए देखा जा सकता है। 2023 में एशियन रेसलिंग के अलावा वर्ल्ड रेसलिंग जैसे बड़े टूर्नामेंट आयोजित किए जाएंगे।

निखत जरीन गोल्ड पर लगा सकती है पंच

राष्ट्रमंडल खेलों में भारत ने बॉक्सिंग में 6 पदक जीता। इसमें नीतू घनघास, निखत जरीन और अमित पंघाल के स्वर्ण पदक शामिल है। साल 2023 में नई दिल्ली में वर्ल्ड विमेंस बॉक्सिंग और मेंस वर्ल्ड बॉक्सिंग उज्बेकिस्तान में आयोजित किया जाएगा। इन टूर्नामेंटों में भारतीय मुक्काबाजों को गोल्ड पर पंच लगाते हुए देखा जा सकता है।

इसके अलावा भारत के एथलीट अगल-अलग खेलों में देश का प्रतिनिधित्व करेगें। इनमें से एशियन गेम्स, एशियन वेटलिफ्टिंग, एथलेटिक्स डायमंड लीग, वर्ल्ड टेबल टेनिस, वर्ल्ड एक्वैटिक्स, वर्ल्ड एथलेटिक्स, वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग, वर्ल्ड रोइंग और वर्ल्ड रेसलिंग जैसे टूर्नामेंट आयोजित किए जाएंगे। जिनमें भारतीय खिलाड़ी चैंपियन बनने की कोशिश करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.