Asian Para Games 2026 Live: शीतल ने आर्चरी में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, अवनि ने निशानेबाजी में दिखाया कमाल
Asian Para Games Live: जापान में आज से एशियाई पैरा खेलों की शुरुआत हो रही है और भारत की नजरें इन खेलों में ज्यादा से ज्यादा पदक जीतने की होंगी।

शीतल देवी ने बनाया रिकॉर्ड
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। एशियन गेम्स में दमदार खेल दिखाने के बाद भारत की नजरें पैरा एशियाई खेलों में भी अपना झंडा बुलंद करने की होगी। आइची-नागोया में आज से एशियन पैरा गेम्स 2026 की शुरुआत हो रही है। इन खेलों में खिलाड़ी पैरा आर्चरी, पैरा एथलेटिक्स, पैरा बैडमिंटन, बोकिया, पैरा साइकिलिंग, ब्लाइंड फुटबॉल, पैरा जूडो, पैरा पावरलिफ्टिंग, शूटिंग पैरा स्पोर्ट, पैरा स्विमिंग और पैरा टेबल टेनिस में हिस्सा लेंगे। अवनि लेखरा, निषाद कुमार, शीतल देवी, प्रमोद भगत, कृष्णा नागर, सुहास यतिराज, नितेश कुमार और मानसी जोशी जैसे प्रमुख भारतीय पैरा एथलीट इस दौरान एक्शन में नजर आएंगे।
Asian Para Games 2026: बैडमिंटन में कृष्णा नागर को मिली हार
बैडमिंटन पुरुष सिंगल्स एसएच6 ग्रुप स्टेज में कृष्णा नागर को अपनी पहली हार झेलनी पड़ी है। चीन के लिन नैली के खिलाफ कड़े मुकाबले में उन्हें 15-21, 21-6,19-21 से हार का सामना करना पड़ा।
Asian Para Games live Updates: निशानेबाजी में राकेश निदागुंडी और स्वरूप फाइनल में पहुंचे
पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल फाइनल में भारत के दो खिलाड़ी प्रतिस्पर्धा करेंगे। राकेश निदागुंडी और स्वरूप उन्हाल्कर ने क्वालिफिकेशन राउंड के बाद फाइनल में जगह बना ली है। राकेश 619.3 अंकों के साथ सातवें स्थान पर रहे। वहीं, स्वरूप 617.4 अंकों के साथ आठवें स्थान पर रहे।
Asian Para Games Live: रिकर्व आर्चरी में हरविंदर पांचवें, सुंडी सातवें स्थान पर
भारत के हरविंदर सिंह और विजय सुंडी पुरुषों के पैरा रिकर्व रैंकिंग राउंड में क्रमशः पांचवें और सातवें स्थान पर रहे। दोनों के बीच केवल एक अंक का अंतर रहा। हरविंदर ने 631 अंक हासिल किए, जबकि सुंडी 630 अंकों के साथ रहे। दोनों भारतीय अब पुरुषों के पैरा रिकर्व राउंड ऑफ 16 में हिस्सा लेंगे।
Asian Para Games: भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों को मिली जीत
पैरा बैडमिंटन में भारत ने शानदार शुरुआत की। शिवराजन सोलाईमलाई और नितेश कुमार-तुलसिमथी मुरुगेसन की मिक्स्ड डबल्स जोड़ी ने अपने-अपने ग्रुप मैचों में सीधे गेमों में जीत दर्ज की। पुरुष सिंगल्स एसएच6 में शिवराजन ने ब्रुनेई के फाईक जाली को 21-8, 21-11 से हराया। चीन के चेन पेंगफेई और हुआंग जिक्सुआन के खिलाफ नितेश और तुलसिमथी 21-4, 21-18 से जीतकर मैच अपने नाम किया।
Asian Para Games Updates: निशानेबाजी में अवनि और मोना का कमाल
भारत की मोना अग्रवाल ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 क्वालिफिकेशन में 629.1 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया है। वहीं, दो बार की पैरालंपिक चैंपियन अवनि लेखरा 626.4 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। अवनि ने चार सीरीज के बाद 322.8 अंकों के साथ चौथे नंबर पर थीं, लेकिन सभी छह सीरीज खत्म होने तक वह दूसरे स्थान पर पहुंच गईं।
Asian Para Games Live: शीतल देवी ने बनाया रिकॉर्ड
भारत की पैरा-आर्चर स्टार शीतल देवी ने महिलाओं के कंपाउंड क्वालिफिकेशन राउंड में विश्व रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए 720 में से 704 अंक हासिल किए और एक नया एशियाई रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने 698 अंकों के पिछले एशियाई रिकॉर्ड को 6 अंक से पीछे छोड़ दिया।
Asian Para Games 2026: आज का कार्यक्रम- 2
तैराकी
सुबह 07:32 बजे: पुरुष 200 मीटर व्यक्तिगत मेडले एसएम-9 हीट्स में स्वातिक पाटिलब्लाइंड
फुटबॉल
सुबह 09:00 बजे: पुरुषों के शुरुआती राउंड में भारत बनाम थाईलैंड
पैरा आर्चरी
सुबह 09:15 बजे: पुरुषों के कंपाउंड इंडिविजुअल, डबल्स और मिक्स्ड रैंकिंग राउंड में श्याम सुंदर स्वामी और टोमन कुमार
सुबह 09:15 बजे: पुरुषों के डब्ल्यू-1 इंडिविजुअल और मिक्स्ड रैंकिंग राउंड में अमोल विनायक ब्रीड और आदिल अंसारी
पैरा एथलेटिक्स
सुबह 11:35 बजे: महिलाओं के जैवलिन थ्रो एफ55/एफ56 में सुचित्रा परिदा योग्यता
Asian Para Games Live: आज का कार्यक्रम
पैरा बैडमिंटन
सुबह 05:30 बजे: मिक्स्ड डबल्स एसएल-3-एसयू-5 ग्रुप बी में नितेश कुमार-थुलसिमथी मुरुगेसन बनाम चीन के चेन पेंगफेई- हुआंग जिक्सुआन
सुबह 05:35 बजे: मिक्स्ड डबल्स एसएल-3-एसयू-5 ग्रुप सी में रुथिक रघुपति-मानसी जोशी बनाम फिलीपींस के खियान अर्बानो-कैथलीन पेड्रोसा
सुबह 06:00 बजे: पुरुषों के सिंगल्स डब्ल्यूएच-1 ग्रुप ए में प्रेम कुमार आले बनाम मलेशिया के मुहम्मद बिन रामली
सुबह 06:15 बजे: पुरुषों के सिंगल्स एसएच-6 ग्रुप बी में सुदर्शन मुथुसामी बनाम इंडोनेशिया के दिमास त्रि अजी
सुबह 06:20 बजे: पुरुषों के सिंगल्स एसएच-6 ग्रुप सी में कृष्णा नागर बनाम चीन के लिन नैलीपैरा निशानेबाज
सुबह 06:30 बजे: पुरुषों के आर-1 10मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एचएच-1 क्वालिफिकेशन में स्वरूप उन्हाल्कर, राकेश निदागुंडी, आनंदा कृष्णन
सुबह 06:30 बजे: महिलाओं के आर-2 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच-1 क्वालिफिकेशन में अवनी लखेरा, मोना अग्रवाल
पैरा टेबल टेनिस
सुबह 06:35 बजे: महिलाओं के सिंगल्स, क्लास-9 ग्रुप-बी में बेबी सहाना रवि बनाम कजाकिस्तान की अल्तिनाय येरझांकीजी
सुबह 06:35 बजे: महिलाओं के सिंगल्स, क्लास-3 ग्रुप बी में सोनलबेन पटेल बनाम चीनी ताइपे की चाओ पेई-हसीबोच्चिया
सुबह 07:05 बजे: महिला व्यक्तिगत बीसी-3 पूल ए में अंजलि देवी बनाम दक्षिण कोरिया की चोई ये जिन
सुबह 07:05 बजे: पुरुष व्यक्तिगत बीसी-3 पूल ए में सचिन चमारिया बनाम जापान के काजुकी ताकाहाशीपैरा
