विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'खेल से लेकर चंद्रमा तक भारतीयों ने छोड़ी अपनी छाप...', खेल मंत्री अनुराग ठाकुर का बड़ा बयान

By Jagran NewsEdited By: Priyanka Joshi
Published: Wed, 30 Aug 2023 03:09 PM (GMT+05:30)

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने फिट ...और पढ़ें

'खेल से लेकर चंद्रमा तक भारतीयों ने छोड़ी अपनी छाप...', खेल मंत्री अनुराग ठाकुर का बड़ा बयान
'खेल से लेकर चंद्रमा तक भारतीयों ने छोड़ी अपनी छाप...', खेल मंत्री अनुराग ठाकुर का बड़ा बयान

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने फिट इंडिया क्विज के तीसरे संस्करण का शुभारंभ किया। अनुराग ने कहा कि खेल क्षेत्र से लेकर चंद्रमा तक भारतीयों ने अपनी छाप छोड़ी है। उन्होंने साथ ही खेलो इंडिया योजना के तहत स्वीकृत खेल संरचना परियोजनाओं पर एक आधारित सूचना पुस्तिका और एक राष्ट्रीय खेल महासंघ पोर्टल का भी उद्घाटन किया।

इस अवसर पर बुडापेस्ट में आयोजित विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में एशियाई रिकार्ड बनाने वाली चार गुणा 400 मीटर पुरुष रिले टीम को भी सम्मानित किया गया।

खेल मंत्री ने कहा,

'वर्तमान में संपूर्ण भारत में 3526 कार्यक्रम हो रहे हैं। बीते 60 वर्षों में विश्व विश्वविद्यालय खेलों में भारत ने केवल 18 पदक जीते थे। इस वर्ष आयोजित विश्व विश्वविद्यालय खेलों में हमने 10 स्वर्ण सहित 26 पदक जीते हैं। शतरंज में प्रगनानंद हो या कुश्ती में अंतिम पंघाल और तीरंदाजी में अदिति गोपीचंद स्वामी हों, हमें अभूतपूर्व परिणाम मिल रहे हैं। वहीं बुडापेस्ट में आयोजित विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा ने स्वर्ण पदक प्राप्त कर भारत का मान बढ़ाया है।'

इस मौके पर फिट इंडिया क्विज के तीसरे संस्करण की भी घोषणा की गई। यह स्कूली छात्रों के लिए भारत की सबसे बड़ी खेल और फिटनेस क्विज प्रतियोगिता है, जिसकी कुल पुरस्कार राशि 3.25 करोड़ रुपये है।\

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय खेल महासंघ (एनएसएफ) पोर्टल व्यवसाय में आसानी और सुशासन सुनिश्चित करने के लिए भारत सरकार के डिजिटल इंडिया के ²ष्टिकोण के अनुरूप है।

यह एनएसएफ के लिए एक एकीकृत आनलाइन पोर्टल है जो एनएसएफ की मान्यता के वार्षिक नवीनीकरण, राष्ट्रीय खेल महासंघों के चुनाव आदि की प्रक्रिया के लिए ¨सगल ¨वडो प्रणाली होगी।