विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एशियाई खेल 2026: तन्वी खन्ना की जुझारू जीत के बावजूद हांगकांग से हारी भारतीय टीम, ब्रोंज मेडल से किया संतोष

Published: Thu, 01 Oct 2026 11:39 PM (IST)

भारतीय महिला स्क्वैश टीम ने एशियाई खेलों के सेमीफाइनल में हांगकांग से हारकर कांस्य पदक जीता। तन्वी खन्ना की जीत ...और पढ़ें

भारतीय स्क्वाश महिला टीम

भारतीय स्क्वाश महिला टीम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

पीटीआई, नागोया। तन्वी खन्ना ने शानदार वापसी करते हुए भारत की उम्मीदें जीवित रखीं, लेकिन अनाहत सिंह की शुरुआती मुकाबले में हार निर्णायक साबित हुई और भारतीय महिला स्क्वाश टीम को गुरुवार को एशियाई खेलों के सेमीफाइनल में हांगकांग के विरुद्ध 1-2 की शिकस्त दी और भारत ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

भारत का पदक पहले ही को पक्का हो चुका था और 18 वर्षीय अनाहत पर काफी जिम्मेदारी थी। भारत की नजरें पिछले हांगझोउ एशियाई खेलों के प्रदर्शन में सुधार पर थी। हालांकि, विश्व रैंकिंग में 17वें स्थान पर काबिज अनाहत ने चार मैच पाइंट गंवाए और दुनिया की 25वें नंबर की खिलाड़ी सिन युक चान के विरुद्ध रोमांचक मुकाबले में 2-3 से हार गईं।

तन्वी ने की शानदार वापसी

इसके बाद दुनिया की 73वें नंबर की खिलाड़ी तन्वी ने शानदार वापसी करते हुए दुनिया की 40वें नंबर की खिलाड़ी का यी ली को 3-1 से हराकर तीन मैच के मुकाबले में भारत को बराबरी दिलाई। हालांकि अनुभवी जोशना चिनप्पा को दुनिया की 39वें नंबर की खिलाड़ी हो जे लोक के विरुद्ध सीधे गेम में हार का सामना करना पड़ा जिससे भारत ने मुकाबला गंवा दिया।

यह भी पढ़ें- एशियन गेम्स 2026: सुमित नागल की हार के साथ टेनिस अभियान समाप्त, 40 साल बाद पहली बार खाली हाथ लौटेगा भारत

यह भी पढ़ें- एशियाई खेलों में केरल के भाइयों ने सेलिंग में रचा इतिहास, नितेश सिवाच को कुश्ती में 'चांदी'; भारत 8वें स्थान पर बरकरार