विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Asian Games 2026 Day 5 Schedule: रोशिबिना दिलाएंगी गोल्ड! भारतीय रोअर्स और निशानेबाजों पर भी रहेंगी नजरें, देखिए कल का पूरा शेड्यूल

Published: Wed, 23 Sep 2026 09:16 PM (IST)Updated: Wed, 23 Sep 2026 10:27 PM (IST)

एशियन गेम्स 2026 के पांचवें दिन भारतीय खिलाड़ियों से पदकों की उम्मीद है, जिसमें रोशिबिना देवी वुशु में गोल्ड मेडल ...और पढ़ें

एशियन गेम्स में कल भी भारत जीतेगा पदक!

एशियन गेम्स में कल भी भारत जीतेगा पदक!

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। एशियन गेम्स-2026 में भारतीय खिलाड़ियों ने अभी तक हर दिन मेडल जीते हैं और पांचवें दिन गुरुवार को भी यही उम्मीद लगाई जा रही है। भारतीय रोअर्स देश की झोली में पदक डाल सकते हैं तो वहीं रोशिबिना देवी वुशु में गोल्ड मेडल मैच खेलेंगी, लेकिन सबसे ज्यादा नजरें एथलेटिक्स पर रहेंगी। निशानेबाजे एक बार फिर कल फोकस में रहेंगे।

जाहिर है कि कल के दिन भारत की मेडल टैली में इजाफा होगा, लेकिन देखना ये होगा कि क्या देश की खाते में कोई गोल्ड मेडल आ पाता या नहीं।

कल का पूरा शेड्यूल

एथलेटिक्स:

अनामिका अनीश और पूजा, महिला हेप्टाथलन हीट, सुबह 6:30 बजे।
जय कुमार, अंसा बाबू, मनु टीएस और रशदीप कौर, मिश्रित चार गुणा 400 मीटर रिले पुरुष राउंड-1 हीट, सुबह 7:01 बजे।
आशा इलांगो और निहारिका वशिष्ठ, महिला त्रिकूद फाइनल, शाम 4:14 बजे
गुरिंदरवीर सिंह और अनिमेष कुजूर, पुरुष 100 मीटर हीट, शाम 4:38 बजे से।
सीमा, महिला 10,000 मीटर फाइनल, शाम 5:55 बजे।

मुक्केबाजी:

सुमित बनाम इराक के अल-सराय अली कासिम, पुरुष 70 किग्रा राउंड ऑफ 16, सुबह 10:30 बजे।
साक्षी बनाम कजाखस्तान की अलुआ बाल्किबेकोवा, महिला 65 किग्रा राउंड ऑफ 16, दोपहर 2:15 बजे।
परवीन बनाम ताजिकिस्तान की मलिका नोजिमोवा — महिला 65 किग्रा राउंड ऑफ 16, दोपहर 2:45 बजे।

हॉकी:

भारत बनाम दक्षिण कोरिया, पुरुष पूल ए मुकाबला, सुबह 11:30 बजे।
कबड्डी:भारत बनाम चीनी ताइपे, पुरुष टीम ग्रुप ए, सुबह 9:45 बजे।
भारत बनाम जापान, महिला टीम ग्रुप ए, शाम 4:15 बजे।

रोइंग:

गुरबानी कौर, अलीना एंटो, तेंदेंथोई हाओबिजाम और पूनम, महिला फोर फाइनल (पदक स्पर्धा), सुबह 7:10 बजे।
उज्ज्वल कुमार सिंह और रोहित, लाइटवेट पुरुष युगल स्कल्स फाइनल (पदक स्पर्धा), दोपहर 12 बजे।
अरविंद सिंह, कुलविंदर सिंह, नवदीप सिंह और जकार खान, पुरुष क्वाड्रपल स्कल्स फाइनल (पदक स्पर्धा), दोपहर 1 बजे।

निशानेबाजी:

आकाश भारद्वाज, कमलजीत और केदारलिंग बालकृष्ण उचागनवे, पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत क्वालीफिकेशन और टीम फाइनल, सुबह 6:15 बजे से।
परीनाज धालीवाल और अनंतजीत सिंह नरूका, स्कीट मिक्स्ड टीम क्वालीफिकेशन और फाइनल, सुबह 6:30 बजे से।
आकाश भारद्वाज, कमलजीत और केदारलिंग बालकृष्ण उचागनवे, पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत फाइनल (क्वालीफाई करने पर), दोपहर 12:15 बजे।

स्क्वाश:

सूरज चंद-शमीना रियाज बनाम जोशना चिनप्पा-वेलावन सेंथिलकुमार, मिश्रित युगल राउंड ऑफ 16, सुबह 8 बजे।
तन्वी खन्ना बनाम सिंगापुर की औ योंग वाई यान्हान और अनाहत सिंह बनाम सिंगापुर की औ योंग वाई इयिन, महिला एकल राउंड ऑफ 16, सुबह 10:30 बजे।
अभय सिंह बनाम श्रीलंका के रविंदु लक्सिरी और वीर चोटरानी बनाम मलेशिया के संजय जीवा, पुरुष एकल राउंड ऑफ 16, सुबह 11:15 बजे।

टेबल टेनिस:

महिला डबल्स राउंड दो मैच में दीया चितले-यशस्विनी घोरपड़े बनाम ईरान की सेतायश इलौखानी-माशिद अश्तारी सुबह 6:30 बजे।
महिला डबल्स राउंड दो मैच में श्रीजा अकुला-सिंड्रेला दास बनाम मंगोलिया की बोलोर-एर्डेने बातमुंख-बुरेनजर्गल संजा सुबह 7:10 बजे।
पुरुष सिंगल्स राउंड एक मैच में मानुष शाह बनाम मलेशिया के वोंग क्यू शेन सुबह 8:35 बजे।

वुशु:

महिला सांडा 60 किग्रा फाइनल में रोशिबिना देवी बनाम चीन की शियाओयू झांग सुबह 6:10 बजे।

यह भी पढ़ें- Asian Games 2026: मीराबाई चानू ने जीता पहला पदक, निशानेबाजों ने जारी रखा चमकीला प्रदर्शन, वुशु में रोशिबिना ने जगाईं गोल्डन उम्मीदें

यह भी पढ़ें- 'इस पदक से सारा दबाव हट गया', 12 साल बाद मेहनत लाई रंग तो मीराबाई चानू के सिर से उतर गया वजन; जमकर बयां की खुशी