Asian Games 2023, Day 13 Live: बैडमिंटन में भारत ने रचा इतिहास, सात्विक-चिराग की जोड़ी पहली बार फाइनल में बनाई जगह
चीन के हांगझोऊ में चल रहे एशियन गेम्स 2023 के 13वें दिन भारत को कई मेडल जीतने की उम्मीद है। भारत 100 मेडल के आंकड़ें से 14 कदम दूर है। याद दिला दें कि भारत ने 12वें दिन यानी गुरुवार को तीन गोल्ड मेडल जीते। भारत ने अब तक 21 गोल्ड, 32 सिल्वर और 33 ब्रॉन्ज सहित कुल 86 मेडल जीत लिए हैं। वो अंक तालिका में चौथे स्थान पर काबिज है। भारत को शुक्रवार को हॉकी सहित कई इवेंट्स में मेडल जीतने की उम्मीद है।

Asian Games 2023 Day 13 Live Updates: चीन के हांगझोऊ में चल रहे एशियन गेम्स 2023 के 13वें दिन के कवरेज में आपका स्वागत है। भारतीय दल के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है क्योंकि वो कई मेडल इवेंट्स में हिस्सा लेने वाला है।
भारतीय पुरुष हॉकी टीम आज जापान के खिलाफ फाइनल मैच खेलेगी। भारतीय क्रिकेट टीम का सेमीफाइनल में बांग्लादेश से मैच होना है। भारतीय पुरुष कबड्डी टीम का सेमीफाइनल में पाकिस्तान से सामना होगा। इसके अलावा बैडमिंटन, आर्चरी और रेसलिंग में भारतीय एथलीट्स अपना जलवा बिखेरते हुए नजर आएंगे।
भारत की कोशिश 13वें दिन 100 मेडल के आंकड़ें को छूने की होगी। इस ऐतिहासिक आंकड़ें से भारत केवल 14 मेडल दूर है। याद दिला दें कि भारत ने 12वें दिन यानी गुरुवार को तीन गोल्ड मेडल जीते। भारत ने अब तक 21 गोल्ड, 32 सिल्वर और 33 ब्रॉन्ज सहित कुल 86 मेडल जीत लिए हैं। वो अंक तालिका में चौथे स्थान पर काबिज है।
बैडमिंटन के डबल्स में सात्विक-चिराग की जोड़ी ने इतिहास रच दिया है। मलेशिया की जोड़ी को 21-17, 21-12 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
एशियन गेम्स के हॉकी में भारत ने जापान को 5-1 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। साथ ही ओलंपिक के लिए कोटा भी हासिल कर लिया।
कुश्ती में अमन सहरावत ने एफएस 57 किग्रा वर्ग में मिंगु को 11-0 से हराकर कांस्य पदक जीता।
हॉकी फाइनल में भारत ने जापान पर 4-0 से बढ़त बनाई हुई है। भारत गोल्ड जीतने से कुछ ही मिनट दूर है।
फाइनल मैच में भारत के लिए मनप्रीत सिंह ने पहला गोल दागा। भारत ने जापान के खिलाफ 1-0 की लीड ले ली है।
ब्रिज में भारत ने रजत पदक जीता। पुरुष टीम फाइनल में हांगकांग से हार गया। तोलानी राजू, अजय प्रभाकर, राजेश्वर तिवारी और सुमित मुखर्जी पदक विजेता हैं।
हॉकी टूर्नामेंट में भारत का सामना जापान से होगा। भारतीय हॉकी टीम से फैंस गोल्ड की उम्मीद कर रहे हैं। अभी तक भारतीय टीम ने दमदार प्रदर्शन किया है।
भारतीय महिला पहलवान किरन बिश्नोई ने 76 किलो फ्री स्टाइल भार वर्ग में तीसरे स्थान पर रहते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। किरन ने कॉमनवेल्थ गेम्स में भी कांस्य पदक जीता था।
भारत की झोली में एक और पदक आया। सोनम ने महिलाओं के 62 किग्रा वर्ग में चीन की लांग जिया को 7-5 से मात देकर पदक अपने नाम किया।
अफगानिस्तान ने शुक्रवार को एशियन गेम्स 2023 की क्रिकेट स्पर्धा के दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 13 गेंदें शेष रहते हुए 4 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ अफगानिस्तान ने फाइनल में प्रवेश किया, जहां उसका सामना भारत से होगा। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी की और पूरी टीम 18 ओवर में 115 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में अफगानिस्तान ने 17.5 ओवर में छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया।
अतनु दास, धीरज बोम्मादेवरा और तुषार प्रभाकर ने पुरुष रिकर्व टीम में प्रतिनिधित्व करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया। भारत को आर्चरी के पुरुष रिकर्व फाइनल में कोरिया से शिकस्त मिली। भारत को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा।
भारत को सेपाकटाकरॉ (महिला रेगू) ने ब्रॉन्ज मेडल मिला। भारत को सेमीफाइनल में थाईलैंड के हाथों 0-2 की शिकस्त सहनी पड़ी। भारत के मेडल की संख्या इसी के साथ 89 हुई।
भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने सेमीफाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ पहले हाफ में अपना दबदबा बना रखा है। भारत ने पहले हाफ की समाप्ति पर 30-5 की बढ़त अपने पक्ष में रखी है।
भारत के एचएस प्रणय शुक्रवार को एशियन गेम्स 2023 में सेमीफाइनल में हार गए। चीन के ली शिफेंग के हाथों सीधे गेम में 16-21, 9 -21 से हारे। एचएस प्रणय ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।
भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी एचएस प्रणय पुरुष सिंगल्स के सेमीफाइनल में चीन के ली शिफेंग से पहले गेम में 16-21 से हारे।
भारत के स्टार रेसलर बजरंग पूनिया को पुरुषों की फ्री स्टाइल स्पर्धा के 65 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में ईरान के रहमान अमोजादखलील के हाथों 1-8 की शिकस्त सहनी पड़ी। बजरंग पूनिया अब ब्रॉन्ज मेडल के लिए लड़ेंगे।
भारत की किरण महिलाओं की फ्रीस्टाइल स्पर्धा के 76 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। किरण ने जापान की नोडोका यामामोटो को 3-0 से मात दी। वहीं सोनम ने महिलाओं के 62 किग्रा वर्ग में कंबोडिया की नोइअर्न सोइअर्न को मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
बजरंग पूनिया ने पुरुषों की फ्रीस्टाइल स्पर्धा के 65 किग्रा वर्ग में बहरान के अलीबेगोव अलीबेग साईगिडगस को 4-0 से मात दी। बजरंग पूनिया ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।
भारत के अमन ने पुरुषों की फ्रीस्टाइल स्पर्धा के 57 किग्रा वर्ग में ईरान के खारी इब्राहित को 19-8 के अंतर से मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
बजरंग पूनिया ने एशियन गेम्स 2023 में अपने अभियान की विजयी शुरुआत की। पूनिया ने फिलीपिंस के ट्यूबोग रोनिल को पुरुषों की फ्रीस्टाइल 65 किग्रा के क्वार्टर फाइनल में 10-0 से मात दी।
भारत ने महिला रिकर्व टीम इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता। अंकिता भकत, भजन कौर और सिमरनजीत कौर ने विएतनाम को 6-2 से मात देकर ब्रॉन्ज मेडल जीता।
रुतुराज गायकवाड़ ने महमूदुल हसन जॉय द्वारा किए पारी के 10वें ओवर की पहली गेंद पर एक्स्ट्रा कवर्स की दिशा में चौका जमाया। रुतुराज ने अगली गेंद पर सिंगल लेकर भारत की जीत पर मुहर लगा दी। भारत ने बांग्लादेश को 64 गेंदें शेष रहते 9 विकेट से मात दी। भारत ने एशियन गेम्स 2023 के फाइनल में धमाकेदार एंट्री कर ली है। यशस्वी जायसवाल के शून्य पर आउट होने के बाद रुतुराज गायकवाड़ और तिलक वर्मा के बीच दूसरे विकेट के लिए 97 रन की अविजित साझेदारी हुई।
तिलक वर्मा ने केवल 25 गेंदों में दो चौके और छह छक्के की मदद से अर्धशतक जमाया। वर्मा ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का दूसरा अर्धशतक जमाया। हसन मुराद ने पारी का 9वां ओवर डाला, जिसमें 10 रन बने।
9 ओवर के बाद भारत का स्कोर 92/1। रुतुराज गायकवाड़ 35* और तिलक वर्मा 55* रन बनाकर खेल रहे हैं।
अफीफ हुसैन पारी का आठवां ओवर करने आए। तिलक वर्मा ने पांचवीं गेंद पर डीप मिडविकेट के ऊपर से शानदार छक्का जमाया। इस ओवर में 8 रन बने।
8 ओवर के बाद भारत का स्कोर 82/1। तिलक वर्मा 47* और रुतुराज गायकवाड़ 33* रन बनाकर खेल रहे हैं।
तिलक वर्मा और रुतुराज गायकवाड़ के सामने बांग्लादेश का गेंदबाजी आक्रमण बौना नजर आ रहा है। दोनों बल्लेबाज तेजी से रन बना रहे हैं। भारतीय टीम जीत के करीब पहुंच चुकी है।
7 ओवर के बाद भारत का स्कोर 74/1। तिलक वर्मा 40* और रुतुराज गायकवाड़ 32* रन बनाकर खेल रहे हैं।
भारतीय टीम ने यशस्वी जायसवाल के विकेट की कमी महसूस नहीं होने दी। रुतुराज गायकवाड़ और तिलक वर्मा ने तेजतर्रार पारी खेली। 5 ओवर का खेल पूरा हो चुका है। भारतीय टीम जीत से महज 30 रन दूर है।
5 ओवर के बाद भारत का स्कोर 67/1। रुजुराज गायकवाड़ 31* और तिलक वर्मा 34* रन बनाकर खेल रहे हैं।
बांग्लादेश द्वारा मिले 97 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत की शुरुआत खराब रही। यशस्वी जायसवाल बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। रिपल मंडल की गेंद पर जायसवाल ने पैड पर आई गेंद को फ्लिक किया, लेकिन शॉर्ट फाइन लेग पर मुस्तैद मृत्युंजय चौधरी के हाथों में गेंद आसानी से गई। आखिरी गेंद पर रुतुराज ने दमदार1 चौका जमाया।
1 ओवर के बाद भारत का स्कोर 5/1। रुजुराज गायकवाड़ 4* और तिलक वर्मा 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
भारतीय महिला टीम को रिकर्व महिला टीम सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया से शिकस्त का सामना करना पड़ा। भारत को 2-6 की शिकस्त सहनी पड़ी। भारत अब ब्रॉन्ज मेडल के लिए मैच खेलेगी।
बांग्लादेश ने भारत के सामने एशियन गेम्स 2023 के क्वार्टर फाइनल मैच में जीतने के लिए 97 रन का लक्ष्य रखा है। बांग्लादेश की टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 96 रन बना सकी। जाकिर अली 24 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की तरफ से आर साई किशोर ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके। वॉशिंगटन सुंदर को दो विकेट मिले। अर्शदीप सिंह, तिलक वर्मा, डेब्यूटेंट शाहबाज अहमद और रवि बिश्नोई को एक-एक सफलता मिली।
आर साई किशोर ने पारी का 19वां ओवर डाला। उन्होंने बांग्लादेशी बल्लेबाजों को केवल एक रन बनाने दिया। यह बेहतरीन गेंदबाजी का नमूना।
19 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 91/8। जाकिर अली 19* और रिपन मंडल 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।
शाहबाज अहमद ने पारी का 17वां ओवर डाला। रकीबुल हसन ने दूसरी और तीसरी गेंद पर लगातार दो बाउंड्री जमाई। रकीबुल ने दूसरी गेंद पर लांग ऑन की दिशा में चौका जमाया। अगली गेंद पर उन्होंने एक्स्ट्रा कवर्स की दिशा में चौका जड़ा। शाहबाज ने आखिरी गेंद पर रकीबुल हसन को लांग ऑन पर तिलक वर्मा के हाथों कैच आउट कराया। रकीबुल हसन ने 6 गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से 14 रन बनाए।
17 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 81/8। जाकिर अली 9* रन बनाकर खेल रहे हैं।
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने नेपाल को सेमीफाइनल में 61-17 के विशाल अंतर से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया। भारतीय महिला कबड्डी टीम शनिवार को अपना गोल्ड मेडल मैच खेलेगी।
बांग्लादेश की टीम भारत के सामने एशियन गेम्स 2023 के सेमीफाइनल में संघर्ष करती हुई नजर आ रही है। 15 ओवर का खेल हो चुका है और बांग्लादेश ने 6 विकेट गंवा दिए हैं। बांग्लादेशी बल्लेबाज एक भी बाउंड्री नहीं निकाल पा रहे हैं।
15 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 63/6। जाकेर अली 7* और मृत्युंजय चौधरी 3* रन बनाकर खेल रहे हैं।
भारतीय टीम ने बांग्लादेश पर पूरी तरह दबदबा बनाया हुआ है। 10 ओवर का खेल हो चुका है। बांग्लादेश ने 40 रन बनाए और 4 विकेट गंवा दिए। भारत के लिए वॉशिंगटन सुंदर ने दो विकेट लिए। आर साई किशोर और तिलक वर्मा को एक-एक सफलता मिली।
10 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 40/4। अफीफ हुसैन 5* और शहादत हुसैन 2* रन बनाकर खेल रहे हैं।
आर साई किशोर ने पारी का पांचवां ओवर डाला। उन्होंने दूसरी गेंद पर महमूदुल हसन जॉय को मिड ऑन पर यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच आउट कराया। जॉय ने 10 गेंदों में 5 रन बनाए। इस ओवर में 2 रन बने और एक विकेट आया।
5 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 20/1। परवेज हुसैन एमन 12* और सैफ हसन 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
अंकिता, भजन और सिमरनजीत ने महिला रिकर्व इवेंट के सेमीफाइनल में जापान को 6-2 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।
वॉशिंगटन सुंदर ने पारी का चौथा ओवर डाला। उनकी स्पिन के सामने बांग्लादेश के एमन संघर्षरत दिखे। इस ओवर में 3 रन बने।
4 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 18/0। परवेज हुसैन एमन 11* और महमूदुल हसन जॉय 5* रन बनाकर खेल रहे हैं।
अर्शदीप सिंह ने अपने स्पेल का दूसरा ओवर डाला। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने लगातार बांग्लादेशी ओपनर्स को परेशान किया। अर्शदीप के ओवर में चार रन बने। भारत को पहले विकेट की तलाश है।
3 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 15/0। परवेज हुसैन एमन 10* और महमूदुल हसन जॉय 4* रन बनाकर खेल रहे हैं।
शिवम दुबे पारी का दूसरा ओवर करने आए। पहली गेंद पर एमन ने लेग बाई का रन लिया। जॉय ने दूसरी गेंद पर थर्डमैन की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल लिया। चौथी गेंद पर एमन ने लेग साइड में शानदार छक्का जमाया। इस ओवर में 10 रन बने।
2 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 11/0। परवेज हुसैन एमन 8* और महमूदुल हसन जॉय 2* रन बनाकर खेल रहे हैं।
भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह ने पारी का पहला ओवर डाला। उन्होंने शुरुआती तीन गेंदों में बाएं हाथ के बल्लेबाज परवेज हुसैन एमन को आउट स्विंग से परेशान किया। पांचवीं गेंद पर एमन सिंगल लेने में कामयाब रहे। इस ओवर में केवल 1 रन बना।
1 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 1/0। परवेज हुसैन एमन 1* और महमूदुल हसन जॉय 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।
भारत और बांग्लादेश के राष्ट्रगान पूरे हुए। अब लाइव क्रिकेट एक्शन शुरू होगा।
परवेज हुसैन एमन, महमूदुल हसन जॉय, जाकिर हसन, सैम हसन (कप्तान), अफीफ हुसैन, शहादत हुसैन, जाकिर अली, रकीबुल हसन, मृत्युंजय चौधरी, हसन मुराद और रिपन मंडल।
भारतीय टीम की तरफ से शाहबाज अहमद अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू कर रहे हैं। अहमद भारत के लिए तीन वनडे खेल चुके हैं, जिसमें वो तीन विकेट ले चुके हैं।
रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, आर साई किशोर, रवि बिश्नोई और अर्शदीप सिंह।
भारतीय टीम के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने शुक्रवार को एशियन गेम्स 2023 में बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
भारत और बांग्लादेश के बीच एशियन गेम्स 2023 के सेमीफाइनल का टॉस बारिश के कारण समय पर नहीं हो सका है। हालांकि, अच्छी खबर यह है कि बारिश रुक गई है और कवर्स हट गए हैं। फैंस को क्रिकेट एक्शन देखने को मिलेगा।
भारत एशियन गेम्स 2023 की प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर जमा हुआ है। भारत ने अब तक 21 गोल्ड, 32 सिल्वर और 33 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं।
